एक्सप्लोरर

संसद में उठा गार्गी कॉलेज में छेड़छाड़ का मामला, विपक्ष का आरोप- सरकार ने बरती लापरवाही

गार्गी कॉलेज में छात्राएं विरोध प्रदर्शन कर रही हैं. थोड़ी देर पहले दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल यहां पहुंची. संजय सिंह ने गार्गी कॉलेज की घटना पर सीधे सीधे दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया साथ ही बेटियों की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा.

नई दिल्ली: दिल्ली के गार्गी कॉलेज में छेड़छाड़ का मामला लोकसभा में उठा है. कांग्रेस सांसद गोरव गोगोई ने इसका जिक्र लोकसभा में किया है, गोगोई ने कहा है कि सरकार इसमें क्या कर रही है? शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जवाब देते हुए कहा है कि बाहरी लोग कॉलेज में घुसे थे.

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए नोटिस दिया है. संजय सिंह ने गार्गी कॉलेज की घटना पर सीधे सीधे दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया साथ ही बेटियों की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा. वहीं निर्दलीय सांसद नवनीत राना ने गार्गी कॉलेज में छात्राओं से छेड़खानी के मुद्दे पर कहा कि गृहमंत्री इस मामले में सीधा दखल दें.

छेड़छाड़ मामले को लेकर गार्गी कॉलेज में छात्राएं विरोध प्रदर्शन कर रही हैं. थोड़ी देर पहले दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल यहां पहुंची. राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए कॉलेज में एक टीम भेजने की बात कही है.

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और अपनी एक टीम कॉलेज में भेजी है. वहीं प्रदर्शनकारी छात्राओं का कहना है कि अगर कॉलेज ने शिकायत दर्ज नहीं करायी तो वो खुद पुलिस के पास जाएंगी.

क्या है पूरा मामला, छात्राएं क्या आरोप लगा रही हैं? 4-6 फरवरी को दिल्ली के गार्गी कॉलेज का सालाना महोत्सव हुआ. 6 फरवरी को फेस्ट के आखिरी दिन बॉलिवुड सिंगर जुबिन नौटियाल पहुंचे थे, फेस्ट में एंट्री केवल पास से थी. शाम 6:30 बजे कॉलेज के फेस्‍ट के दौरान नशे में धुत लोग जबरन अंदर घुस गए. आरोप है कि इस कार्यक्रम के दौरान कुछ आदमी जो छात्र नहीं थे वो कॉलेज में घुस आए. उन्होंने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ अभद्रता और बदसलूकी की.

गार्गी कॉलेज के इतिहास को जानिए गार्गी कॉलेज की स्थापना 1967 में हुई, नैक ने गार्गी कॉलेज को ग्रेड ए में रखा है. गार्गी कॉलेज सिर्फ लड़कियों के लिए है. जानकारी के मुताबिक इसमें 4000 के करीब छात्राए पढ़ती हैं. डीयू के साउथ कैंपस में गार्गी कॉलेज की सबसे ज्यादा डिमांड है. वैदिक काल की विदुषी महिला गार्गी के नाम पर इस कॉलेज का नाम है. बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी, सान्या मल्होत्रा और सोनल चौहान गार्गी कॉलेज से पढ़ी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget