एक्सप्लोरर

मशहूर डायरेक्टर शेखर कपूर ने ABP News के शो 'प्रधानमंत्री' को होस्ट करने का फैसला क्यों किया, जानिए वजह

#Pradhanmantri2onABP | न्यूज़ चैनल की दुनिया में तहलका मचा चुकी 'प्रधानमंत्री' सीरीज का दूसरा सीजन जल्द एबीपी न्यूज़ पर आ रहा है. इस सीरीज को बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर शेखर कपूर ने होस्ट किया है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर शेखर कपूर एक बार फिर टीवी पर दिखाई देने वाले हैं. शेखर कपूर एबीपी न्यूज़ के जानी मानी सीरीज 'प्रधानमंत्री 2' को होस्ट करते दिखेंगे. 'प्रधानमंत्री' को भी शेखर कपूर ने ही होस्ट किया था और इस सीरीज ने न्यूज़ चैनल की दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल किया. अब एक बार फिर एबीपी न्यूज़ इस सीरीज का अगला सीजन लेकर जल्द आ रहा है.

शेखर कपूर ने एबीपी न्यूज़ के इस शो को होस्ट करने का फैसला क्यों किया? ये सवाल इसलिए क्योंकि शेखर कपूर बॉलीवुड की दुनिया का बड़ा नाम हैं. उनका नाम उन लोगों में शुमार किया जाता है जो कम प्रोजेक्ट पर काम करते हैं लेकिन जब करते हैं तो उसकी गूंज दूर तक जाती है. लोग उसकी खूब चर्चा करते हैं. ऐसे में शेखर कपूर ने बड़े पर्दे से टीवी का रुख किया. आखिर क्या वजह थी कि शेखर कपूर ने एबीपी न्यूज़ के इस शो को होस्ट करने का फैसला किया? शेखर कपूर इस बारे में कहते हैं, ''मैंने इस शो की रिसर्च देखी और जब डायरेक्टर से बात की तो पता चला कि ये सब तो मुझे भी नहीं पता, तो मैंने सोचा कि ये सब करके मुझे भी सीखने को मिलेगा. इसके बाद जो नई सोच बनेगी वो दर्शकों को देने का मौका मिलेगा.''

मशहूर डायरेक्टर शेखर कपूर ने ABP News के शो 'प्रधानमंत्री' को होस्ट करने का फैसला क्यों किया, जानिए वजह

शेखर कपूर ये भी बताते हैं, ''फिल्म एक्टर को देखकर लगता है कि वो एक्टिंग कर रहे हैं. लेकिन फिल्म डायरेक्टर कुछ कर रहे हैं तो वो कुछ अलग करने की कोशिश कर रहे हैं. कोशिश ये है कि वो लोगों के मन में सोच डालने की कोशिश कर रहे हैं. मैं भी कोशिश कर रहा हूं कि लोगों को ऐसा नहीं लगना चाहिए कि देखिए शेखर कपूर एक्टिंग कर रहे हैं. फिर तो फेल हो गया. लोगों को ये लगना चाहिए कि शेखर कपूर अपने ख्यालात हमारे मन में डाल रहे हैं जैसे डायरेक्टर्स करते हैं, लेकिन वो अब कैमरा के सामने आकर कर रहे हैं.''

आपको बता दें कि 'प्रधानमंत्री' सीरीज का टेलिकास्ट 2013 में एबीपी न्यूज़ पर हुआ था. इस बारे में शेखर कपूर ने तब कहा था, ''ये आजाद हिंदुस्तान की ऐसी कहानियां है जो हमने भी नहीं सुनी थी. आजादी के दिन क्या चल रहा था, दो दिन बाद क्या हुआ था, 10 दस बाद क्या हुआ. ये आज के भारत के बनने की कहानी है.''

यहां देखें- प्रधानमंत्री शो को लेकर शेखर कपूर का ये पूरा इंटरव्यू-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget