एक्सप्लोरर

कैंसर से बचना है तो डायबिटीज पर दे ध्यान और...

नईदिल्लीः यह अतिशयोक्तिपूर्ण लग सकता है, लेकिन पिछले 15 वर्षो में टाइप-2 मधुमेह में अभूतपूर्व वृद्धि और घातक बीमारी कैंसर की वृद्धि में कुछ समानता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञ का कहना है कि हमारी दिनचर्या कुछ परिवर्तनीय कारकों और जोखिमपूर्ण तथ्यों से जुड़ी हुई है. इसमें उम्र, लिंग, मोटापा, शारीरिक सक्रियता, आहार, शराब का सेवन और धूम्रपान शामिल है. गुड़गाव के कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजिस्ट अनिल धर ने बताया, "80 से 90 फीसदी कैंसर के मामलों के लिए पर्यावरणीय कारक और विशेष रूप से अनियमित जीवनशैली जिम्मेदार है जो मधुमेह के बढ़ते मामलों के लिए भी उत्तरदायी है." धर ने कहा कि जीवनशैली में उचित बदलाव से दोनों बीमारियों में मृत्यु दर और रोगियों की संख्या में कमी देखी गई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 13 सालों में मधुमेह से पीड़ित लोगों की संख्या में 100 फीसदी वृद्धि हुई है. यह साल 2013 में 6.3 करोड़ हो गई है जो साल 2000 के 3.2 करोड़ से दोगुनी है. साल 2030 तक इस संख्या में 10.1 करोड़ की वृद्धि होने का अनुमान है. पिछले महीने स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कहा था, "विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 लाख से ज्यादा मामले भारत में दर्ज हुए हैं और करीब 680,000 लोगों की मौत कैंसर से हुई है." नोएडा स्थित जेपी अस्पताल की एंडोक्राइनोलॉजिस्ट पूर्णिमा अग्रवाल के अनुसार, भयानक दुष्प्रभाव के साथ मधुमेह और कैंसर आम बीमारियां हैं. दुनिया भर में स्वास्थ्य और महामारी विज्ञान के अध्ययन से पता चला है कि मधुमेह से पीड़ित लोगों को कैंसर होने का खतरा ज्यादा रहता है. हालांकि कैंसर और मधुमेह के बीच की सटीक जैविक कड़ी को पूरी तरह से समझा जाना अभी बाकी है. सामान्य तंत्र और विशेष ऊतक तंत्र दोनों रोगों के बीच की संभावित कड़ी हो सकती है. पूर्णिमा ने बताया, "हाइपरग्लाइसेमिया या रक्त धमनियों में ग्लूकोज की अधिकता पुराना सूजन और मोटापा बढ़ाती हैं. साथ ही ऑक्सीडेटिव तनाव का कारण भी बनती हैं. इससे कैंसर होने का खतरा भी बढ़ सकता है." गुड़गांव के पारस अस्पताल के ऑन्कोलॉजिस्ट सिद्धार्थ कुमार का कहना है कि टाइप-2 मधुमेह का संबंध जिगर, अग्नाशय, गुर्दे, स्तन और गर्भाशय की भीतरी झिल्ली के कैंसर से है. वहीं अग्रवाल का कहना है कि मोटापा मधुमेह होने का एक प्रमुख कारक माना जाता है. ऐसे मामले बढ़ते ही जा रहे हैं, जिसमें मोटापा की वजह से स्तन कैंसर, पेट का कैंसर और एंडोमेट्रियल कैंसर होने की आशंका बढ़ी है. कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए हम क्या खाते हैं, यह भी मायने रखता है. कम फाइबर युक्त प्रचुर मात्रा में रेड मीट (लाल मांस) और प्रसंस्कृत मांस खाने से भी टाइप-2 मधुमेह और कैंसर होने की संभावना ज्यादा रहती है. मधुमेह और कैंसर के साथ जुड़ा हुआ दूसरा जोखिमपूर्ण कारक धूम्रपान है. एक अनुमान के अनुसार, पूरी दुनिया में 71 फीसदी फेफड़ों के कैंसर के लिए तंबाकू जिम्मेदार है. एक अध्ययन के मुताबिक, धूम्रपान भी स्वतंत्र रूप से मधुमेह की संभावना बढ़ाने वाला एक जोखिमपूर्ण कारक है. सीमित मात्रा में शराब के सेवन से मौखिक गुहा, घेघा, जिगर और पेट का कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है. अधिक मात्रा में शराब का सेवन भी टाइप-2 मधुमेह के लिए एक जोखिमपूर्ण कारक है. विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि कैंसर और मधुमेह जैसी बीमारियों को जन्म देने वाले इन जोखिमपूर्ण कारकों के बीच की समानता और अंतर को समझकर हम इसकी मदद से घातक बीमारियों को रोक सकते हैं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget