एक्सप्लोरर

'ई-सिगरेट' पीने के नुकसान से ज्यादा हैं फायदे: एक्सपर्ट

इंटरनेशनल टोबैको कंट्रोल एक्सपर्ट ने हाल ही में एक रिसर्च के दौरान पाया है कि ई-सिगरेट धूम्रपान करने की आदत को कम कर देती है. रिसर्च में पाया गया है कि ई-सिगरेट में हेल्थ रिस्क धूम्रपान के मुकाबले कम रहता है और इसको पीने से नुकसान से ज्यादा फायदा होता है. इतना ही नहीं, ई-सिगरेट से मरने वालों की संख्या भी कम होगी. रिसर्च के दौरान ये भी माना गया कि ई-सिगरेट से धूम्रपान करने वालों की संख्या कम होगी. खासतौर पर उन देशों में जहां धूम्रपान करने वालों की संख्या ज्यादा है और जो लोग धूम्रपान छोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. यूएस यूनिवर्सिटी जॉर्जटाउन के प्रोफेसर और इस रिसर्च के मुख्य शोधकर्ता डेविड लेवी का कहना है कि ई-सिगरेट धूम्रपान छोड़ने कोप्रोत्सा‍हित करती है. जो लोग धूम्रपान करना छोड़ ई-सिगरेट पीने लगते हैं उनके लिए धूम्रपान छोड़ना आसान हो जाता है. बहरहाल, धूम्रपान के बजाय ई-सिगरेट का सेवन करने वाले लोगों में धूम्रपान के रिस्क का पांच फीसदी रिस्क ही होता है. शोधकर्ताओं ने रिसर्च में पाया है कि यूएस, कनाडा और इंग्लैंड में पिछले चार-पांच सालों के मुकाबले पिछले दो सालों में धूम्रपान करने वाली की संख्या में कमी आई है. वहीं पिछले दो सालों में ई-सिगरेट पीने का चलन भी खूब हुआ बढ़ा है. डॉ. डेविड लेवी कहते हैं कि ई-सिगरेट का इस्तेमाल आमतौर पर वही लोग कर रहे हैं जो पहले धूम्रपान करते थे. जरनल एडिक्शन में प्रकाशित इस रिसर्च में पाया गया कि ई-सिगरेट से ओवरऑल धूम्रपान करने वालों की संख्या में कमी आई है. साथ ही धूम्रपान से होने वाली मौतों में भी कमी आई है. हालांकि शोधकर्ताओं ने इस बात के लिए भी चेताया है कि ई-सिगरेट पर बहुत ज्यादा पाबंदी और टैक्सेशन होने से लोग ई-सिगरेट का इस्तेमाल नहीं करेंगे और इसके होने वाले फायदे खत्म हो सकते हैं यानी धूम्रपान करने वालों की संख्‍या में इजाफा हो सकता है. वे ये भी कहते हैं कि हम युवा और व्यस्कों, जो धूम्रपान का सेवन नहीं करते के लिए ई-सिगरेट को बढ़ावा नहीं दे रहे. उनका कहना है कि तंबाकू कंट्रोल पॉलिसी के तहत सिगरेट आसानी से मिलने पर बैन होना चाहिए जिससे स्मोकर्स को सिगरेट छोड़ने में आसानी हो. यहां तक की अचानक से निकोटिन बंद करने से होने वाले नुकसानों से बचने के लिए कुछ समय के लिए ई-सिगरेट का सेवन किया जा सकता है. आखिर ई-सिगरेट है क्या? ई-सिगरेट या इलेक्ट्रानिक सिगरेट को पर्सनल वेपोराइजर भी कहते हैं. ई-सिगरेट एक इलेक्ट्रॉनिक इन्हेलर होता है जो उसमें मौजूद लिक्विड को भाप में बदल देता है. इसके पीने से सिगरेट पीने का अहसास होता है. ई-सिगरेट कार्ट्रीज, ऐटमाइजर, बैट्री, लिक्विड से बनती है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget