एक्सप्लोरर

एक ऐसा अनोखा जीव, जो बिना सांस लिए भी रह सकता है जिंदा!

Mysterious Creature: किसी भी जीव को सांस लेने के लिए उसमें माइट्रोकॉन्ड्रियल जीनोम का होना बहुत जरूरी होता है. लेकिन, हैरानी की बात यह है कि इस जीव में वह है ही नहीं.

Creature that live without breathing: पृथ्वी पर लाखों तरह के जीव पाए जाते हैं. यह हम सभी जानते हैं कि सभी जीवों को जिंदा रहने के लिए सांस लेने की जरूरत होती है. बिना सांस लिए कोई भी जीव-जंतु या इंसान का जिंदा रहना मुश्किल है.

इंसानों की बात करें तो सांस के माध्यम से बिना ऑक्सीजन गैस लिए हम जीवित नहीं रह सकते हैं. लेकिन वैज्ञानिकों को एक ऐसा रहस्यमयी जीव (परजीवी) भी मिला है, जो बिना सांस लिए भी जिंदा रहता है. यह अनोखी विशेषता लिए दुनिया का यह पहला ऐसा जीव है. आइए जानते हैं इस अनोखे जीव के बारे में...

कौन-सा है ये जीव?

किसी भी जीव को सांस लेने के लिए उसमें माइट्रोकॉन्ड्रियल जीनोम का होना बहुत जरूरी होता है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि जेलीफिश की तरह दिखने वाले इस बहुकोशिकीय परजीवी में माइट्रोकॉन्ड्रियल जीनोम है ही नहीं. इसी वजह से इस परजीवी को जिंदा रहने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत ही नहीं पड़ती है. इस परजीवी का वैज्ञानिक नाम हेन्नीगुया साल्मिनीकोला है. हालांकि, वैज्ञानिकों के लिए यह बेहद हैरानी वाली बात है कि आखिर इस तरह का जीव पृथ्वी पर विकसित कैसे हुआ, जो बिना ऑक्सीजन के जीवित रह सकता है. इस अद्भुत और रहस्यमय परजीवी की खोज इजरायल की तेल-अवीव यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की टीम ने की है.

नहीं पहुंचाता किसी को नुकसान

शोधकर्ताओं के अनुसार, यह परजीवी अपनी ऊर्जा मछलियों से प्राप्त करता है. लेकिन इसके लिए यह उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है और मछलियां भी इस परजीवी को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं. यह परजीवी साल्मन फिश में पाया जाता है और तब तक ही जिंदा रहता है जब तक मछली जिंदा रहती है. शोधकर्ताओं ने बताया कि हेन्नीगुया साल्मिनीकोला इंसानों या दूसरे जीवों के लिए बिल्कुल भी नुकसानदायक नहीं है. 

पहले भी मिला था ऐसा एक जीव

रिसर्च के दौरान वैज्ञानिकों ने इस जीव को सूक्ष्मदर्शी (फ्लोरेसेंस माइक्रोस्कोप) से देखा तो इसमें उन्हें माइटोकॉन्ड्र्रियल डीएनए दिखाई नहीं दिया. इसके बाद यह साफ हो गया कि यह दुनिया का पहला ऐसा जीव है, जिसे जीने के लिए सांस लेने की जरूरत नहीं है. हालांकि, साल 2010 में भी एक इसी तरह का जीव इटली के शोधकर्ताओं को मिला था. शोधकर्ताओं को उसमें भी माइटोकॉन्ड्र्रियल डीएनए नहीं दिखा था. लेकिन उस जीव की ऊर्जा का स्रोत हाइड्रोजन सल्फाइड था. हैरानी की बात यह है कि इस नए मिले हेन्नीगुया साल्मिनीकोला को तो हाइड्रोजन सल्फाइड की भी जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़ें - पाकिस्तान का वो शहर, जहां मुस्लिम नहीं काटते गाय और हिंदू रखते हैं रोज़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या विपक्ष को प्रदर्शन करने से रोक सकता है सुप्रीम कोर्ट, जान लें कानून?
क्या विपक्ष को प्रदर्शन करने से रोक सकता है सुप्रीम कोर्ट, जान लें कानून?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget