एक्सप्लोरर

ये थी दुनिया की सबसे छोटी लैंडिंग, महज इतनी दूरी पर रुक गया था प्लेन

दुनियाभर में काफी लंबी दूरी और कम दूरी की फ्लाइट्स रोजाना उड़ान भरती हैं. क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे छोटी लैंडिंग किस देश में होती है? यदि नहीं तो चलिए आज जान लेते हैं.

अगर ज्‍यादा दूरी या एक देश से दूसरे देश जाने के लिए ज्‍यादातर लोग फ्लाइट का ही सहारा लेते हैं. ये सफर 1 घंटे से लेकर 10-12 घंटे तक की हो सकती है. आपने लंबी दूरी की फ्लाइट के बारे में तो बहुत सुना होगा, लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि सबसे कम दूरी की फ्लाइट कौन सी है या कभी ऐसा हुआ है कि आप फ्लाइट में ठीक से बैठे भी नहीं हों और आपका सफर पूरा हो गया हो? नहीं ना... लेकिन एक ऐसी फ्लाइट की जर्नी ऐसी भी होती है, जो सिर्फ एक से डेढ़ मिनट में पूरी हो जाती है. ये दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा मानी जाती है. 

कहां के लिए होती है ये सबसे छोटी यात्रा? 
दुनिया की ये सबसे छोटी हवाई यात्रा स्कॉटलैंड में दो टापुओं की बीच होती है. इन टापुओं का नाम वेस्ट्रे (Westray) और पापा वेस्ट्रे (Papa Westray) है. इन दोनों टापुओं के बीच केवल 1.7 मील (2.7 किलोमीटर) की दूरी है. यह 2.7 किमी का रास्ता इतना कम होता है कि अगर कोई व्यक्ति चाहे तो इसे आराम से पैदल भी पूरा कर सकता है, लेकिन यहां के निवासियों को इन दो टापुओं के बीच का सफर पूरा करने के लिए फ्लाइट का सहारा लेना होता है. 

क्‍यों लेना पड़ता है फ्लाइट का सहारा?
वेस्‍ट्रे और पापा वेस्ट्रे टापुओं के बीच कोई पुल तैयार नहीं किया गया है और यह समुद्री रास्‍ता इतना पथरीला है कि उस पर कोई नाव नहीं चलाई जा सकती है. इस कारण लोगों को पास में भी आने-जाने के लिए फ्लाइट का सहारा लेना पड़ता है और इनके पास इसके अलावा कोई ऑप्‍शन नहीं बचता है. वेस्‍ट्रे और पापा वेस्‍ट्रे के बीच फ्लाइट को  पिछले 50 सालों से लोगान एयर ऑपरेट करती आ रही है. इस फ्लाइट में कुल 8 लोग ही एक बार में सफर कर सकते हैं.

सिर्फ इतने मिनट में पूरा होता है सफर
इन दोनों टापुओं के बीच लोगों को हवाई सफर पूरा करने में सिर्फ एक मिनट से डेढ़ मिनट का समय लगता है. इसके लिए यहां के लोगों सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जाती है और लोगों की जेबों पर इस हवाई सफर का अधिक बोझ नहीं पड़ता है. इन दोनों टापुओं में कुल मिलाकर 600 से 700 लोग रहते हैं.                                       

यह भी पढ़ें: क्या बढ़ती उम्र के साथ इंसानों की लंबाई सच में घटने लगती है? जानिए क्या कहता है विज्ञान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या इस्तीफा देने वाले RS सांसदों को भी मिलती है पेंशन, कितनी होती है रकम?
क्या इस्तीफा देने वाले RS सांसदों को भी मिलती है पेंशन, कितनी होती है रकम?
क्या केरलम विधानसभा CEC को हटा सकती है, वहां क्यों पास हुआ यह प्रस्ताव?
क्या केरलम विधानसभा CEC को हटा सकती है, वहां क्यों पास हुआ यह प्रस्ताव?
नेपाल एयरपोर्ट पर क्यों होते हैं भारतीय सुरक्षाकर्मी, कब लागू हुई यह व्यवस्था?
नेपाल एयरपोर्ट पर क्यों होते हैं भारतीय सुरक्षाकर्मी, कब लागू हुई यह व्यवस्था?
2 जगह वोटर कार्ड बनवाने पर कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
2 जगह वोटर कार्ड बनवाने पर कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget