एक्सप्लोरर

यहां खुलने वाला है दुनिया का पहला रोबोट कैफै, एक भी इंसान नहीं करेगा काम

इस साल दुबई में खुलने वाला यह दुनिया का एकलौता पूरी तरह से रोबोट द्वारा संचालित कैफे होगा, जिसका नाम डोना साइबर कैफे रखा जाएगा. इसका कैफे में खास बात यह होगी कि यह 24 घंटे खुला रहेगा.

दुनिया भर में तकनीक तेजी से अत्याधुनिक हो रही है. इंसानों ने ऐसे रोबोट्स बना लिए हैं जो आने वाले समय में हर वह काम कर सकते हैं जो आज एक इंसान कर सकता है या फिर शायद उससे भी ज्यादा बेहतर कर सकते हैं. अब ऐसा ही चमत्कार कुछ ही समय में दुबई में देखने को मिलेगा. दरअसल, दुबई की एक कंपनी ने ऐलान किया है कि वह कुछ ही समय में एक ऐसा कैफे खोलने जा रही है जिसमें सिर्फ रोबोट्स काम करेंगे. यानी आपकी कॉफी बनाने से लेकर आपको कॉफी सर्व करने तक सारा काम रोबोट्स करेंगे. अगर कुछ दिनों में यह खुल जाता है तो इस कैफे को दुनिया का पहला कैफे माना जाएगा, जहां बिना किसी इंसान के सिर्फ रोबोट्स पूरा का पूरा कैफे चला रहे हैं.

क्या है कैफे का नाम

इस साल दुबई में खुलने वाला यह दुनिया का एकलौता पूरी तरह से रोबोट द्वारा संचालित कैफे होगा, जिसका नाम डोना साइबर कैफे रखा जाएगा. इसका कैफे में खास बात यह होगी कि यह 24 घंटे खुला रहेगा. इस कैफे में सर्विस देने वाली रोबोट कोई आम रोबोट नहीं होंगी, बल्कि वह एक से बढ़कर एक सुपरमॉडल रोबोट होंगी. यहां आपको आइसक्रीम कॉफी और कई तरह के स्नैक्स मिलेंगे.

कहानियां सुनाएंगी रोबोट

इन खास तरह के सुपरमॉडल रोबोट को इस तरह से तैयार किया गया है कि यह यहां आने वाले ग्राहकों को अच्छी तरह से याद रखेंगी. अगर कोई कस्टमर यहां बैठ कर बोर हो रहा है तो यह सुपरमॉडल रोबोट उसे कहानियां भी सुनाएंगी और उससे बातचीत कर उसे व्यस्त रखने की कोशिश करेंगी. इसके अलावा यह रोबोट ग्राहकों की भावनाओं को समझने में भी सक्षम हैं. यानी इन्हें आप के हाव भाव देखकर पता चल जाएगा कि आपका मूड कैसा है.

क्या है सुपरमॉडल रोबोट का नाम

इस सुपरमॉडल रोबोट के बारे में बात करते हुए डोना साइबर कैफे के निर्माताओं ने मीडिया को बताया कि रोबोट को बनाने के लिए उसके हिस्से रूस से आयात किए गए हैं और वहीं इस सुपरमॉडल रोबोट के नाम को लेकर निर्माताओं ने बताया कि वैज्ञानिक भाषा में इसका नाम फिलहाल रोबो-सी2 रखा गया है. आपको बता दें इस रोबोट को RDI रोबोटिक्स ने बनाया है. सबसे खास बात है कि ये सुपरमॉडल रोबोट सिर्फ एक महिला की तरह दिखती ही नहीं है बल्कि इसके हाव भाव भी बिल्कुल एक महिला की तरह ही हैं.

ये भी पढ़ें: ट्रक वाले गाड़ी के पीछे ये टायर की ट्यूब काटकर क्यों लगाते हैं? ये है इसका कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget