एक्सप्लोरर

World Chocolate Day: खाना दे दो और चॉकलेट दे दो...इस देश में है चॉकलेट खाने वालों की पूरी फौज

World Chocolate Day: भारत में जनसंख्या के हिसाब से चॉकलेट खाने वालों की संख्या बेहद कम है. यहां हर साल एक इंसान औसतन 140 ग्राम तक ही चॉकलेट खा पाता है.

World Chocolate Day: चॉकलेट खाना तो सबको पसंद होता है, पूरी दुनिया में लोग इसे खाते हैं. लेकिन अगर हम कहें कि एक देश ऐसा है जहां लोग इतना चॉकलेट खाते हैं कि आप सोच कर भी हैरान हो जाएंगे तो आप क्या कहेंगे. दरअसल, दुनिया के इस देश में लोग इतना चॉकलेट खाते हैं कि ऐसा लगता है जैसे इन्हें खाने के बाद सिर्फ चॉकलेट खाना ही पसंद है. 

कहां खाया जाता है सबसे ज्यादा चॉकलेट

वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू की रिपोर्ट के मुताबिक, स्विट्जरलैंड के लोग दुनिया में सबसे ज्यादा चॉकलेट खाते हैं. इस देश में हर इंसान एक साल में लगभग 8.8 किलो तक चॉकलेट खा जाता है. सोचिए यहां के लोग किस हद तक चॉकलेट के दीवाने हैं. यही वजह है कि पूरी दुनिया में चॉकलेट के लिए स्विट्जरलैंड सबसे ज्यादा लोकप्रिय है. वहां की एक चॉकलेट कंपनी टॉब्लेर्नो दुनिया की सबसे बेस्ट चॉकलेट कंपनियों में से एक है.

दूसरे नंबर पर कौन सा देश है

अब बात करते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा चॉकलेट खाने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर कौन है. तो आपको बता दें, वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे नंबर पर आता है ऑस्ट्रिया. ऑस्ट्रिया में भी हर साल लोग लगभग 8 किलो तक चॉकलेट खा जाते हैं. हैरान करने वाली बात तो ये है कि दुनिया के दो सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश यानी चीन और भारत इस लिस्ट में टॉप 5 में भी नहीं हैं. वहीं अमेरिका की बात करें तो यहां हर साल एक आदमी औसतन 4.5 किलो चॉकलेट खा जाता है.

भारतीय लोग कितना चॉकलेट खाते हैं?

लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में जनसंख्या के हिसाब से चॉकलेट खाने वालों की संख्या बेहद कम है. यहां हर साल एक इंसान औसतन 140 ग्राम तक ही चॉकलेट खा पाता है. दरअसल, इसके पीछे कई वजहें हैं. जैसे कि यहां प्रति व्यक्ति आय यूरोपिय देशों के मुकाबले कम है, इसलिए यहां के लोग महंगी चॉकलेट खाने में अपना ज्यादा पैसा खर्च करना उचित नहीं समझते हैं. वहीं दूसरी ओर भारत में डायबिटीज के मरीज भी दुनिया भर के कई देशों से ज्यादा है, जिसकी वजह से लोग मीठा खाने से बचते हैं.

ये भी पढ़ें: World Chocolate Day: चॉकलेट में आखिर क्या होता है जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को इसका चस्का लग जाता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget