एक्सप्लोरर

छोटे लड़के से शादी करने पर जल्दी मर जाती हैं महिलाएं, रिसर्च में हुआ खुलासा

अगर आप भी अपने से छोटी या बहुत बड़ी उम्र के लड़के के साथ शादी करना चाहती हैं तो आपको ये रिसर्च रिपोर्ट पढ़ने की जरूरत है. यहां शोधकर्ताओं ने बताया है कि कैसे ये आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है.

आज के भारत में शादी के वक्त लड़के और लड़की की उम्र में फर्क बड़ी दिक्कत नहीं मानी जाती. दशकों पहले भले ही इस पर बहस होती थी, लेकिन अब तो लड़कियां अपने से बहुत बड़े और बहुत छोटे लड़कों से शादी कर रही हैं. हालांकि, बड़े लड़के से छोटी लड़की की शादी की प्रथा तो सदियों से चली आ रही है.

लेकिन शादी में लड़की बड़ी हो और लड़का छोटा हो ऐसा हाल फिलहाल में ही देखने को मिल रहा है. चलिए आज जानते हैं कि आखिर वैज्ञानिक ऐसा क्यों कह रहे हैं कि छोटे लड़के या बहुत बड़े लड़के से शादी करने वाली महिलाओं में मृत्यु दर सामान्य महिलाओं से ज्यादा होता है.

क्या कहता है रिसर्च

द गार्डियन पर छपी मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर डेमोग्राफिक रिसर्च की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जो महिलाएं अपने से छोटी उम्र के लड़कों या फिर बहुत ज्यादा बड़ी उम्र के लड़कों से शादी करती हैं उनमें मृत्यु दर सामान्य महिलाओं से ज्यादा होता है.

जर्नल डेमोग्राफी में ड्रेफहल नाम से छपी रिपोर्ट के अनुसार, एक पुरुष जो अपनी पत्नी से सात से नौ साल बड़ा है, उसकी मृत्यु दर उस पुरुष की तुलना में 11 फीसदी कम है जिसकी पत्नी उसकी उम्र के बराबर है. हालांकि, एक महिला जो अपने पति से सात से नौ साल बड़ी है, उसकी मृत्यु दर उसी उम्र के पुरुष के साथ रहने की तुलना में 20 फीसदी अधिक है.

आमतौर पर कौन ज्यादा जीता है पुरुष या महिला

जर्मनी की न्यूज वेबसाइट डीडब्लू पर छपी एक रिसर्च रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आम जीवन में महिलाए परुषों के मुकाबले ज्यादा जीती हैं. इसी रिपोर्ट में बताया गया कि जर्मनी में जहां 2022 में पुरुषों की औसत आयु 78 साल थी, वहीं महिलाओं की औसत आयु 82.8 साल थी. अमेरिका की बात करें तो अमेरिका में 2021 में  महिलाओं की औसत आयु 79 साल थी, जबकि पुरुषों की औसत आयु 73 साल थी. इसे लेकर साल 2023 में जेएएमए जर्नल ऑफ इंटरनल मेडिसिन में एक रिपोर्ट छपी थी. इस रिपोर्ट में बताया गया था कि कैसे कोरोना महामारी ने अमेरिका के पुरुषों को काफी ज्यादा प्रभावित किया और उनके औसत जीवन काल को पहले के मुकाबले कम कर दिया.

ये भी पढ़ें: दुनिया की इन 5 बड़ी कंपनियों के खिलाफ आई थी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट, बाजार में मचा दी थी तबाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike: देश में किसने की थी सबसे लंबी भूख हड़ताल, अब कहां हैं वह शख्सियत?
देश में किसने की थी सबसे लंबी भूख हड़ताल, अब कहां हैं वह शख्सियत?
Psychological Pricing: 59,99,199... ज्यादातर चीजों की कीमत इस तरह ही क्यों होती है, जानें राउंड फिगर में क्यों नहीं रखे जाते नंबर?
59,99,199... ज्यादातर चीजों की कीमत इस तरह ही क्यों होती है, जानें राउंड फिगर में क्यों नहीं रखे जाते नंबर?
भारत में कितनी मातृभाषाएं, पहले नंबर पर हिंदी तो दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कौन सी लैंग्वेज बोलते हैं लोग?
भारत में कितनी मातृभाषाएं, पहले नंबर पर हिंदी तो दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कौन सी लैंग्वेज बोलते हैं लोग?
Musk Deer: क्या हिरण के पेट में सच में होती है कस्तूरी, जानें हिरण और इंसान दोनों के किस काम आती है यह?
क्या हिरण के पेट में सच में होती है कस्तूरी, जानें हिरण और इंसान दोनों के किस काम आती है यह?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget