एक्सप्लोरर

क्या फिर से लड़के पहनेंगे हाई हील्स! पहली बार इसे मर्दों के लिए ही बनाया गया था

पुरुषों के हाई हील्स पहनने का दौर कई दशकों तक चला. लेकिन साल 1740 आते-आते पुरुषों ने हाई हील्स पहननी लगभग बंद कर दीं. हालांकि, धीरे-धीरे इसे महिलाओं ने इस्तेमाल करना शुरू कर दिया.

हाई हील्स का नाम सुनते ही सबसे पहले जो दिमाग में तस्वीर छपती है, वह लड़कियों के पैरों की होती है. क्योंकि अक्सर हमने हाई हील्स को उन्हीं के पैरों में देखा है. लेकिन अब आप लड़कों के लिए भी ऐसे कई जूतों को देख रहे होंगे जिनके हील्स काफी ज्यादा ऊंचे होते हैं, ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या लड़के फिर से हाई हील्स पहनने लगेंगे. दरअसल, अगर हम कहें कि जो हाई हील्स आज लड़कियों के लिए फैशन ट्रेंड बन चुका है, उसका आविष्कार पुरुषों के लिए हुआ था तो क्या आप यकीन कर पाएंगे. आज हम आपको इस आर्टिकल में हाई हील्स से जुड़े इतिहास और उसे पुरुषों के लिए क्यों बनाया गया इस बारे में पूरी जानकारी देंगे.

पुरुषों के लिए कब बनाया गया हाई हील्स

हाई हील्स के चलन को देखें तो यह घुड़सवारी के लिए इस्तेमाल जूतों से शुरू होता है. दरअसल, पहले के समय में अगर आप ईरान और पर्शिया से हैं तो आपका एक अच्छा घुड़सवार होना जरूरी था. कुछ घुड़सवार अच्छे तीरंदाज होते थे, ऐसे में जो तीरंदाज घुड़सवार होते थे वह दौड़ते हुए घोड़े से जब तीर का निशाना लगाते तो रकाब पर पकड़ मजबूत करने में यह ऊंची हील वाले जूते बहुत मददगार साबित होते. 

फिर वक्त आता है साल 1599 का जब पर्शिया के शाह अब्बास ने यूरोप में अपने राजदूत को भेजा तो उनके साथ यह हाई हील वाले जूते भी यूरोप पहुंच गए. फिर धीरे-धीरे पूरे यूरोप में यह माहौल बनने लगा कि ऊंची हील के जूते पुरुषों को ज्यादा मर्दाना और दिलेर दिखाते हैं. पहले यह शौक सिर्फ रईसों तक सीमित था, लेकिन धीरे-धीरे यह आम लोगों में भी बढ़ने लगा. कहते हैं कि फ्रांस के शासक लुईस 14वें की हाइट महज 5 फुट 4 इंच थी. लेकिन उन्होंने अपनी हाइट को और ज्यादा दिखाने के लिए 10 इंच वाले हाई हील्स पहनने शुरू किए.

पुरुषों से महिलाओं तक कब पहुंची हाई हील्स

पुरुषों के हाई हील्स पहनने का दौर कई दशकों तक चला. लेकिन साल 1740 आते-आते पुरुषों ने हाई हील्स पहननी लगभग बंद कर दीं. हालांकि, बाजार में हाई हील्स की डिमांड बरकरार रही और धीरे-धीरे इसे महिलाओं ने इस्तेमाल करना शुरू कर दिया. 19वीं सदी के मध्य तक हाई हील के जूते वापस फैशन में आ गए. इस दौरान हाई हील्स को लेकर मान्यता शुरु हो गई कि ऊंची हील वाली महिलाएं ज्यादा उत्तेजक और आकर्षक नजर आती हैं.

ये भी पढ़ें: पहले होती थी सिर्फ मीट की फिलिंग...भारत पहुंचा तो बन गई ढेरों वैरायटी! पढ़िए मोमोज के भारत पहुंचने की दिलचस्प कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget