एक्सप्लोरर

चंद्रमा को मामा ही क्यों कहते हैं लोग? नाना, चाचा या भाई क्यों नहीं?

बचपन में चंदा मामा की कहानी और कविता आप सबने दादी-नानी के मुंह से या किताबों में जरूर पढ़ी होगी. लेकिन क्या कभी सोचा है कि चंदा को मामा ही क्यों कहा गया.

बच्चों की लोरी से लेकर किताबों की कहानी और कविता तक में चंद्रमा को चंदा मामा कहने का जिक्र मिलता है. कई ऐसी कविताएं हैं जिन्हें हम सबने अपने बचपन में पढ़ा है. बच्चों की कहानियों और लोकगीतों में चंद्रमा को 'चंदा मामा' कहने की परंपरा भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं से जुड़ी है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि चंदा को मामा का दर्जा क्यों मिला. चाचा, नाना या भाई क्यों नहीं कहा गया. चलिए आपके इसी सवालों का जवाब हम आपको देते हैं.

क्या है मान्यता? 

दरअसल पौराणिक कथाओं के अनुसार मां लक्ष्मी की उत्तपत्ति समुद्र मंथन से हुई है. देवताओं और दानवों ने जब समुद्र का मंथन शुरू किया तो एक- एक करके 14 रत्न निकले थे जिसमें चंद्रमा भी थे और इन सभी रत्नों को मां लक्ष्मी के भाई बहन के रूप में देखा जाता है. मां लक्ष्मी को क्योंकि मां के रूप में पूजा जाता है यही वजह है कि मां लक्ष्मी के भाई चंद्रमा मामा माने जाते हैं. 

शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा

लक्ष्मी समृद्धि, सौंदर्य और शांति की प्रतीक हैं, जबकि चंद्रमा शीतलता, सौम्यता और मन की शांति का प्रतीक है. कई बार पूजा-पाठ और लोक परंपराओं में चंद्रमा की पूजा को धन और समृद्धि से जोड़ा जाता है. उदाहरण के लिए शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की किरणों को लक्ष्मी की कृपा का प्रतीक माना जाता है लोग इस दिन खीर बनाकर चाँद की रोशनी में रखते हैं और लक्ष्मी पूजा करते हैं.

बच्चों की कविता में चंदा मामा का जिक्र

स्कूल की किताबों में या दादी, नानी के मुंह से भी हम सबने चंदा मामा के बारे में सुना है. स्कूल की कई पुस्तिकाओं में भी चंदा मामा का जिक्र है जैसे 'हठ कर बैठा चांद एक दिन माता से यह बोला...' या बच्चों की लोरी 'चंदा मामा दूर के पुए पकाएं बूर के...' ऐसी कविताएं बच्चों को हमेशा से आकर्षित करती रही हैं.

इसे भी पढ़ें- इस देश में होते हैं भारतीयों पर सबसे ज्यादा नस्लीय हमले, आंकड़े जानकर उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?
ट्रंप के पास एयरफोर्स वन तो पीएम मोदी के पास इंडिया वन, जिनपिंग के पास क्या?
चीन-पाकिस्तान में कितने रुपये किलो मिल रही चीनी, बढ़े दाम के बीच जानें जवाब?
चीन-पाकिस्तान में कितने रुपये किलो मिल रही चीनी, बढ़े दाम के बीच जानें जवाब?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget