एक्सप्लोरर

पुलिस की वर्दी में क्यों लगी होती है रस्सी, जानिए ये किस काम आती है

पुलिस समेत सभी सुरक्षाकर्मियों की वर्दी में रस्सी लगी होती है. ये रस्सी पुलिसकर्मियों के लिए बहुत उपयोगी होती है. आज हम बताएंगे कि इस रस्सी का इस्तेमाल कब और कहां होता है.

 

किसी भी आपात स्थिति में हम सबसे पहले पुलिस को याद करते हैं. इतना ही नहीं सोसाइटी में शांति बनाए रखने के लिए भी पुलिस का अहम रोल होता है. देश के सभी राज्यों की पुलिस अलग-अलग है, जो राज्य सरकार के अधीन काम करती है. कुछ राज्यों में पुलिस की वर्दी भी अलग-अलग है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पुलिस के कंधे पर रस्सी क्यों लगी होती है. आइए आज हम बताते है कि पुलिस की वर्दी में रस्सी क्यों लगी होती है और उसका क्या काम है. 

इस रस्सी का क्या नाम ?

पुलिस की यूनिफॉर्म में कंधे पर लगी इस रस्सी का खास काम होता है. पुलिस यूनिफॉर्म में लगी इस रस्सी को लैनयार्ड कहा जाता है. बता दें कि अगर आपने इस रस्सी को ध्यान से देखा होगा तो आप यह जानते होंगे कि ये रस्सी पुलिस वालों की पॉकेट में जा रही होती है. दरअसल इस रस्सी के साथ एक सीटी बंधी हुई होती है, जो उनके सामने के सीने वाली जेब में रखी होती है. 

कई रंग की होती हैं लैनयार्ड

पुलिस के अलावा भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों समेत सभी सिक्योरिटी पर्सनल की यूनिफॉर्म में लैनयार्ड लगी होती है. पुलिस और अर्धसैनिक बलों में आमतौर पर राजपत्रित अधिकारियों (डीएसपी/एसएसपी और इससे ऊपर) की यूनिफॉर्म में लैनयार्ड काले रंग की होती है. जबकि इससे नीचे रैंक वालों की लैनयार्ड खाकी रंग की होती है.हालांकि अलग-अलग राज्यों में यह रंग भिन्न-भिन्न हो सकता है. वहीं सेना के जवान किस रंग की लैनयार्ड पहनेंगे यह संबंधित रेजिमेंट पर निर्भर करता है.

सीटी का काम

किसी भी आपात स्थिति में पुलिस या अन्य सुरक्षाकर्मी वाले इस सीटी का इस्तेमाल करते हैं. जैसे अगर किसी पुलिस वाले को इमरजेंसी में किसी गाड़ी को रोकना है या फिर किसी आपातकालीन स्थिति में उन्हें अपने किसी सहयोगी पुलिसकर्मी को कोई संदेश देना हो, तब वो इसी सीटी का इस्तेमाल करते हैं. ये सीटी उनके यूनिफॉर्म में ही लगी होती है, ताकि वो आसानी से जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर सकें. हालांकि ज्यादातर पुलिसकर्मी इस सीटी का इस्तेमाल पुलिसकर्मी ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए ही करते हैं. लेकिन आपात स्थिति में भी पुलिसकर्मी इस सीटी का इस्तेमाल संदेश देने या किसी भीड़ को एक साथ अलर्ट करने के लिए भी करते हैं.

 वर्दी में कब जुड़ा लैनयार्ड

जानकारी के मुताबिक लैनयार्ड यानी रस्सी का पहली बार इस्तेमाल 15 शताब्दी के अंत में फ्रांसीसी सैनिकों और जहाजों पर काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा किए जाने के साक्ष्य मिलते हैं. जहाज पर चढ़ने या लड़ाई के दौरान हथियार सुरक्षित रखने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता था. बता दें कि लैनयार्ड शब्द की उत्पत्ति भी फ्रांसीसी भाषा के शब्द लैनियर से हुई थी. जिसका मतलब पट्‌टा या स्ट्रैप होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे तय होती है दवाओं और खाद्य पदार्थों पर एक्सपायरी डेट, कंपनी को कैसे पता लगती है इनकी लाइफ?
कैसे तय होती है दवाओं और खाद्य पदार्थों पर एक्सपायरी डेट, कंपनी को कैसे पता लगती है इनकी लाइफ?
Uranium Uses: परमाणु बनाने के अलावा किस काम आता है यूरेनियम, जानिए भारत को क्यों है इसकी जरूरत?
परमाणु बनाने के अलावा किस काम आता है यूरेनियम, जानिए भारत को क्यों है इसकी जरूरत?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
Sonam Wangchuk Hunger Strike: अगर अनशन के दौरान हो जाए किसी की मौत तो क्या मुआवजा देती है सरकार? जानिए नियम
अगर अनशन के दौरान हो जाए किसी की मौत तो क्या मुआवजा देती है सरकार? जानिए नियम

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: मध्यस्थता के खिलाफ एकमत क्यों हिंदू-मुस्लिम? संभल, वाराणसी और मथुरा विवाद समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
मध्यस्थता के खिलाफ एकमत हिंदू-मुस्लिम! संभल, वाराणसी और मथुरा समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
Embed widget