एक्सप्लोरर

शादी की अंगूठी चौथी उंगली में ही पहनाई जाती है, किसी और में क्यों नहीं?

Ring Finger: इंसाइडर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार करीब 6,000 साल पहले प्राचीन मिस्र में अंगूठी पहनाने की शुरुआत हुई. तब लोगों का मानना था कि इस उंगली के तार सीधे दिल से जुड़े होते हैं.

Wedding Ring Finger Fact: आजकल भारत में इंगेजमेंट सेरेमनी काफी आम बात हो गई है. आपने देखा होगा कि कपल जब एक दूसरे को अंगूठी पहनाते हैं तो हाथ की चौथी उंगली यानी अनामिका में पहनाते हैं. सगाई हो या शादी या फिर प्यार का इज़हार, लोग ज्यादातर बाएं हाथ की चौथी अंगुली में ही अंगूठी पहनाते हैं. लेकिन, इसकी वजह क्या है? क्यों अंगूठी को इसी अंगुली में पहनाया जाता है? भारत सहित विदेश में भी वेडिंग रिंग इसी अंगुली में पहनी जाती है. आइए आज इसके पीछे की वजह जानते हैं...

लोगों का क्या मानना है?
इंसाइडर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार करीब 6,000 साल पहले प्राचीन मिस्र में अंगूठी पहनाने की शुरुआत हुई. तब अंगूठी पहनाने को लेकर काफी अफवाहें थीं, जो आज भी चल रही हैं. तब मिस्र के लोगों का मानना था कि इंसान की अनामिका उंगली से लवर्स वेन नाम की एक नस सीधे दिल तक जाती है. कहने का मतलब है कि उनका मानना था कि इस उंगली के तार सीधे दिल से जुड़े होते हैं. तब शायद उन्हें यह मालूम नहीं था कि हाथ की सारी ही उंगलियां दिल से जुड़ी हुई हैं. इसी वजह से लोगों ने इस उंगली में अंगूठी पहनना शुरू किया था.

कई धर्मों में अलग हैं रिवाज
ईसाई धर्म के अलावा कई ऐसे धर्म भी हैं, जिनमें अंगूठी पहनना जरूरी नहीं और अगर है भी तो उसे चौथी उंगली में ही पहनना अनिवार्य नहीं है. जैसे यहूदियों में शादी की रस्में हो जाने के बाद अंगूठी को दूसरी उंगली में शिफ्ट किया जा सकता है और रस्म के वक्त तर्जनी उंगली में अंगूठी पहनी जाती है. इस्लाम या सनातम धर्म में भी अनिवार्य रूप से अंगूठी पहनने की परंपरा नहीं है. हालांकि, भारत तेजी से बाहरी देशों की परंपरा को अपना रहा है और लोग शादी से पहले रिंग सेरेमनी भी करने लगे हैं.

अंगूठी को चौथी उंगली में पहनने की परंपरा
वैसे तो वेडिंग रिंग पहनाने का रिवाज और उसे अनामिका उंगली में पहनने की शुरुआत भी मिस्र के लोगों ने ही की थी. लेकिन, अंगूठी को कौन-से हाथ की उंगली में पहनना है इसपर बहस करीब 450 साल पहले ब्रिटेन में शुरू हुई थी. साल 1549 में एंगलिकन चर्च ने खुद को कैथोलिक चर्च और उनकी मान्यताओं से अलग किया. साथ ही उन्होंने उनके तौर-तरीकों को भी बदला. जहां कौथोलिक चर्च के अनुसार, अंगूठी को दाएं हाथ की चौथी उंगली पर पहनना चाहिए, वहीं एंगलिकन चर्च ने उसे बाएं हाथ की चौथी उंगली में पहनने की शुरुआत की और धीरे-धीरे ये प्रथा प्रचलित हो गई.

यह भी पढ़ें -

इस जगह है 'नर्क का दरवाजा'... यहां जाने वाला जिंदा वापस लौटकर नहीं आता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mosquito Bites: आपको भी काटते हैं ज्यादा मच्छर... क्या सच में ऐसे लोगों का खून मीठा होता है या कोई और वजह?
आपको भी काटते हैं ज्यादा मच्छर... क्या सच में ऐसे लोगों का खून मीठा होता है या कोई और वजह?
यहां विकास के नाम पर नहीं काटे जाते हैं पेड़, जानें कैसे काम करती है रीलोकेशन तकनीक
यहां विकास के नाम पर नहीं काटे जाते हैं पेड़, जानें कैसे काम करती है रीलोकेशन तकनीक
Qatar Former Emir Net Worth: ब्रिटेन की महारानी से कई गुना अमीर थे कतर के अमीर, जानें उनके पास थी कितनी दौलत?
ब्रिटेन की महारानी से कई गुना अमीर थे कतर के अमीर, जानें उनके पास थी कितनी दौलत?
US Bases Iran: ईरान के आस-पास अमेरिका के कितने मिलिट्री बेस, इन पर ही क्यों हमला कर रहा तेहरान?
ईरान के आस-पास अमेरिका के कितने मिलिट्री बेस, इन पर ही क्यों हमला कर रहा तेहरान?

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget