एक्सप्लोरर

एक जैसा क्यों है गोवा और अंटार्कटिका का पिन कोड नंबर, आखिर भारत से क्या है इसका कनेक्शन?

PIN Code Of Goa And Antarctica: अगर आज आपको कहीं कोई चिट्ठी भेजनी हो तो आप उसमें सबसे जरूरी चीज पिन कोड का इस्तेमाल करेंगे. लेकिन क्या आपको पता है कि गोवा और अंटार्कटिका का पिन कोड एक ही है.

गोवा और अंटार्कटिका दुनिया के दो अलग-अलग छोर पर स्थित हैं. दोनों का मौसम, स्थिति और पर्यावरण पूरी तरह से अलग है. गोवा जो कि समुद्र किनारे बसा हुआ है. यहां पर पर्यटक खूब घूमने के लिए आते हैं. यहां का सुहाना मौसम, समुद्र का किनारा और खूबसूरत नजारा लोगों को बहुत आकर्षित करता है. वहीं एक तरफ अंटार्कटिका है. यहां पर चारों तरफ सिर्फ बर्फ ही बर्फ है. इस जगह मैदानी इलाकों के मुकाबले रहना काफी मुश्किल होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोवा और अंटार्कटिका में एक बात समान है. इन दोनों जगहों का पिन कोड नंबर एक जैसा है. आखिर ऐसा क्यों है चलिए जानते हैं. 

गोवा और अंटार्कटिका का पिन कोड एक क्यों? 

अगर आप अंटार्कटिका में कोई लेटर पोस्ट करना चाहते हैं तो आप उस पर गोवा का पिन कोड नंबर लिख दीजिए वो अंटार्कटिका पहुंच जाएगा. अब आप सोच रहे होंगे कि हम यह क्या मजाक कर रहे हैं. लेकिन यह मजाक नहीं बल्कि सच है. दरअसल गोवा और अंटार्कटिका का पिन कोड एक ही है. दोनों एकदम अपोजिट जगहों के पिन कोड 403001 है. दरअसल यह हुआ था साल 1983 में जब भारत का पहला रिसर्च सेंटर दक्षिण गंगोत्री अंटार्कटिका में खुला था. इसके एक साल के बाद दक्षिण गंगोत्री में एक पोस्ट ऑफिस खोला गया.

अंटार्कटिका के लिए भेजी चिट्ठी कहां जाती है

भारतीय उप-महाद्वीप के बाहर यह पहला पोस्ट ऑफिस था. ये पोस्ट ऑफिस वहां पर इसलिए खोला गया था, ताकि रिसर्चर्स के परिवार उनको चिट्ठी लिख सकें, लेकिन आखिर वहां तक चिट्ठी पहुंचेगी कैसे? यह बड़ा सवाल था. इसका जवाब था कि ऐसी सारी चिट्ठियां गोवा पोस्ट की जाएं. जब आप चिट्ठी के पते में अंटार्कटिका के साथ पिन कोड 403001 लिखेंगे तो यह चिट्ठी पहले गोवा के पोर्ट टाउन वास्को में स्थित ‘नेशनल सेंटर फॉर पोलर एंड ओशन रिसर्च’ NRPOR जाएगी. इसके बाद ये चिट्ठियां उस रिसर्चर को दी जाती हैं, जो कि अंटार्कटिका जा रहा होता है.

NCPOR क्यों जाती हैं चिट्ठियां

रिसर्च सेंटर पर चिट्ठियों के कैंसिल कर दिया जाता है और वापस लाया जाता है. इसके बाद डाक के जरिए वापस कर दिया जाता है. अधिकारियों की मानें तो ‘रद्द करना’ डाक टिकट या फिर स्टेशनरी पर निशान लगाना होता है, जो कि टिकट को खत्म करने या फइर दोबारा इस्तेमाल करने से रोकने के लिए होता है. दरअसल गोवा में NCPOR अंटार्कटिका में भारतीय अभियानों का केंद्र है इसलिए इसमें गोवा का पिन कोड यूज होता है. 

यह भी पढ़ें: कब और कैसे होती है प्लेन की सर्विसिंग? जानें इसमें कितना आता है खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget