एक्सप्लोरर

UPI से पेमेंट करने पर इनाम में मिलता है स्क्रैच कार्ड, मुफ्त में क्यों इतने पैसे लुटाती हैं Gpay, PhonePe जैसी कंपनियां

Google Pay Phonepe Scratch Cards: यूपीआई पेमेंट एप्स स्क्रैच कार्ड देकर यूजर्स को बार-बार ऐप इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करता है. यह एक स्मार्ट मार्केटिंग स्ट्रेटेजी है, जिससे कंपनी कमाई करती है.

जब कभी भी हम दुकान से कोई सामान खरीदते हैं तो गूगल पे या फिर फोन पे से पेमेंट करते हैं. इस दौरान आपके या फिर हमारे फोन पर ये कंपनियां स्क्रैच कार्ड भेजती हैं. इन स्क्रैच कार्ड में हमें 5 रुपये से लेकर 100 रुपये तक मुफ्त में मिल जाते हैं. हमें सिर्फ ऑनलाइन घर बैठे कहीं पर से भी पेमेंट की सुविधा देने वाली ये कंपनियां हमें सेवाएं देकर करोड़ों रुपये कमाती हैं और तो और हमें और आपको मुफ्त में पैसे भी बांटती हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर ये कंपनियां मुफ्त में इतना पैसा क्यों बांटती हैं. क्या इसके जरिए कंपनी का घाटा नहीं होता है, चलिए जानें.

यूजर्स को जोड़े रहने का तरीका

दरअसल गूगल पे और फोनपे का यह मार्केटिंग और अपने यूजर्स को साथ जोड़े रहने का तरीका है. ये सभी ऑनलाइन पेमेंट इन स्क्रैच कार्ड के जरिए चाहते हैं कि आप आप हर बार उसी ऐप से पेमेंट करें, न कि किसी और ऐप से. स्क्रैच कार्ड और इनाम मिलने का लालच हमें बार-बार उसी ऐप पर खींच लाता है. इस तरह की चीजों को रिवॉर्ड बेस्ड लॉयल्टी प्रोग्राम कहा जाता है, इसके जरिए यूजर्स को छोटी-छोटी खुशियां देकर उसे लंबे वक्त तक अपने साथ जोड़ा जा सकता है.

कहां से लाती हैं इतना पैसा

अब सवाल यह उठता है कि आखिर ये कंपनियां इतना पैसा कहां से लाती हैं, जो कि हर बार यूजर्स को कैशबैक या फिर रिवॉर्ड जैसी चीजें मिल जाती हैं. जब कभी भी हम गूगल पे या फिर फोन पे से पेमेंट करते हैं तो हमारा ट्रांजैक्शन डेटा कंपनियों के लिए बहुत कीमती होता है. गोपनीयता नियमों के अंदर रहते हुए ये डेटा कंपनियों को यह समझने में मदद करता है कि लोग कब कहां और कितना खर्च कर रहे हैं. 

इसके अलावा गूगल और फोनपे अपने प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग ऑफर्स, ब्रांड प्रमोशन और बैंक पार्टनरशिप के जरिए कमाई करते हैं. ये कंपनियां जब हमें और आपको इनाम देती हैं तो वह असल में उनके लिए एक तरह से विज्ञापन का खर्चा होता है. 

लेनदेन को बढ़ावा देना

आसान भाषा में देखा जाए तो गूगल पे या फिर फोन पे के लिए 10-50 रुपये के रिवॉर्ड बांटना कोई भी घाटे का सौदा नहीं होता है. बल्कि यह उनके लिए एक तरीका है, जिससे कि वे अपने लाखो-करोड़ों यूजर्स को अपने साथ जोड़े रखते हैं और उसी से जमकर कमाई करते हैं. इन कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले स्क्रैच कार्ड उनके कस्टमर के लिए एक प्रोत्साहन के रूप में काम करते हैं, जिसके जरिए यूजर्स को ज्यादा लेनदेन और यूपीआई के जरिए भुगतान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. 

ये स्क्रैच कार्ड के जरिए गूगल पे या फोन पे अपने ग्राहकों के प्रति वफादारी दिखाता है, जिससे कि वे एप के साथ और जुड़े रहते हैं व ज्यादा से ज्यादा लेनदेन करते हैं.

यह भी पढ़ें: UPI पेमेंट का नहीं लगता कोई चार्ज, तो करोड़ों की कमाई कैसे करती हैं Gpay, PhonePe जैसी कंपनियां

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Pm Modi Australia Visit: समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते
अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते
तिजोरी में बंद है इस कोल्ड ड्रिंक का सीक्रेट फॉर्मूला! सिर्फ दो लोगों को है पता, साथ सफर करने पर भी बैन
तिजोरी में बंद है इस कोल्ड ड्रिंक का सीक्रेट फॉर्मूला! सिर्फ दो लोगों को है पता, साथ सफर करने पर भी बैन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget