एक्सप्लोरर

फरवरी में ही इतनी गर्मी... कहीं ये भीषण गर्मी का संकेत तो नहीं! जानिए- इस बार कैसा रहेगा मई-जून?

Weather Prediction: इस साल फरवरी में ही तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है और इस तेज गर्मी इस बात का संकेत माना जा रहा है कि मई-जून में भीषण गर्मी पड़ने वाली है.

साल 2023 की शुरुआत तो तेज ठंड के साथ हुई थी, लेकिन ठंड का प्रकोम कुछ ही दिन रहा. अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. अभी फरवरी का महीना आधा ही बीता है और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. अब डर है कि क्या फरवरी में पड़ने वाली गर्मी मई-जून में पड़ने वाली भीषण गर्मी का संकेत तो नहीं है. इसके साथ ही लोगों के मन में सवाल भी है कि आखिर इस बार कितनी तेज गर्मी पड़ेगी और गर्मी के कुछ महीने कैसे जाने वाले हैं. तो आज जानते हैं इस बार फरवरी में इतनी तेज गर्मी किस वजह से पड़ रही है और आगे आने वाले महीने मौसम के लिहाज से कैसे रहने वाले हैं.... 

अभी क्या है स्थिति?

फरवरी के कुछ बीतने के साथ ही गुजरात, राजस्थान, कोंकण, गोवा और कर्नाटक में तापमान लगातार बढ़ने लगा है. अभी इन राज्यों में कई जगह 35 से 39 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि इन पारे में कुछ ज्यादा कमी नहीं होने वाली है. मौसम विभाग भी गर्मी बढ़ने की ही जानकारी शेयर कर रहा है. बता दें कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 28-33 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है, जो सामान्य स्थिति से 5-9 डिग्री ज्यादा है.  

फरवरी में क्यों पड़ रही है गर्मी?

अब जानते हैं कि आखिर इस बार फरवरी में इतनी गर्मी क्यों पड़ रही है. दरअसल, इस बार फरवरी में कोई भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ना होने और पहाड़ों पर कम बारिश के साथ कम बर्फबारी होने की वजह से मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ रही है. हर साल फरवरी में कुछ ना कुछ परिवर्तन होने की वजह से फरवरी के अंत में भी एक बार सर्दी का अहसास होता है.

इस बार कितनी पड़ेगी गर्मी?

इंडिया टुडे की इस रिपोर्ट के अनुसार, मौसम विभाग का ये भी कहना है कि इसका मतलब ये नहीं है कि इस बार गर्मी का मौसम जल्दी आने वाला है. इसके साथ ही आईएमडी ने हीटवेव अलर्ट को वापस लेते हुए कहा है कि तापमान में अब एक बार फिर कमी आ रही है और आने वाले दिनों में फिर से तापमान कम हो सकता है. हालांकि, फिर भी तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक ज्यादा ही रहने वाला है. इसके साथ ही अभी तक के संकेतों से कहा जा सकता है कि गर्मी का मौसम जल्दी नहीं आएगा, मगर तापमान काफी ज्यादा जा सकता है. 

साथ ही इस बार कुछ दिन बारिश ना आने के संकेत भी बताए जा रहे हैं, जिससे तापमान कम होने का अनुमान नहीं है. इसके साथ ही इसे जल्दी गर्मी आना नहीं कहा जा सकता है और इस बार मौसम काफी गर्म रहने वाला है. 

यह भी पढ़ें- डायनासोर के वंशज हैं पक्षी, जब महाविनाश आया थो तो ये विलुप्त क्यों नहीं हुए? ये है इसका कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Strait of Hormuz Closure: होर्मुज पूरी तरह बंद हो जाए तो क्या होगा, फिर किन रास्तों से दुनिया को मिलेगी राहत?
होर्मुज पूरी तरह बंद हो जाए तो क्या होगा, फिर किन रास्तों से दुनिया को मिलेगी राहत?
Teesta River Project: बांग्लादेश ने चीन को सौंपा तीस्ता प्रोजेक्ट, जानें यह भारत के लिए कितना खतरनाक?
बांग्लादेश ने चीन को सौंपा तीस्ता प्रोजेक्ट, जानें यह भारत के लिए कितना खतरनाक?
दिल्ली का जंतर-मंतर कैसे बना लोकतंत्र की आवाज, सबसे पहले यहां कौन सा आंदोलन हुआ था?
दिल्ली का जंतर-मंतर कैसे बना लोकतंत्र की आवाज, सबसे पहले यहां कौन सा आंदोलन हुआ था?
Plastic Currency Note Cost: प्लास्टिक के नोट बनाने में कितना पैसा होगा खर्च, जानें 10 रुपये का नोट कितने में बनेगा?
प्लास्टिक के नोट बनाने में कितना पैसा होगा खर्च, जानें 10 रुपये का नोट कितने में बनेगा?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget