एक्सप्लोरर

रात में ऐसा क्या हो जाता है कि कुत्ते रोने लगते हैं? क्या इसका कारण भूत है?

कई बार आधी रात को कुत्ते रोना शुरू कर देते हैं, जिससे हड़बड़ाकर हमारी आंख खुल जाती है और फिर उनके रोने की आवाजों से नींद नहीं आती है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कुत्ते ऐसा क्यों करते हैं?

Why Dogs Cry At Night: कई बार आधी रात को गली या सड़क पर कुत्ते शोर मचाने लगते हैं. कभी ये भौंकते हैं, तो बार इनके.रोने जैसी आवाजें आती हैं. बहुत से लोग तो इसे अपशगुन भी मानते हैं. कुत्तों के भौंकने की आवाज इतनी तीक्ष्ण होती है कि ये सोने नहीं देती है. अगर ये पास में ही होते हैं, तो इनके भौंकने की आवाज कानों में चुभती है. अपने देश में कुत्ते के रोने को कई तरह के अपशगुनों से जोड़कर देखा जाता है. लेकिन, आज हम आपको इसके पीछे की वैज्ञानिक वजह बताएंगे.

कुछ लोगों की मानना है कि कुत्ते आत्माओं को देख सकते हैं. इसीलिए जब भी रात में वो किसी भूत को देखते हैं, तो भौंकने लगते हैं. ये तो थी अंधविश्वास और लोक मान्यताओं की बात. लेकिन, इस मामले में विज्ञान का अपना अलग मत है. वैज्ञानिक इन बातों पर भरोसा नहीं करते हैं. उनका मानना है कि कुत्तों का रात को भौंकना, इंसानों को अपनी ओर आकर्षित करने का एक तरीका है.

नए इलाके में आने पर भी रोते हैं

कुछ स्टडीज बताती हैं कि जब भी कुत्ते अपने पुराने इलाके को छोड़कर, किसी नए इलाके में आते हैं या भटक जाते हैं तो वो भी इंसानों की तरह दुखी होते हैं. इसी दुख में वो रात को रोना शुरू कर देते हैं. आधी रात में अक्सर वो.अपने परिवार से बिछड़ने की वजह से रोते हैं. खासतौर अगर कुत्ता पहले किसी घर में पला हुआ होता है तो उसका दर्द और भी बढ़ जाता है.

चोट लगने या तबियत खराब होने पर भी रोते हैं

इसके अलावा, चोट लगने पर या फिर तबियत ठीक न होने पर भी कुत्ते रात में रोना शुरू कर देते हैं. साथ ही जब कोई दूसरे इलाके का कुत्ता उनके एरिया में आने की कोशिश करता है, तो वो इस बात को लेकर भी रोना शुरू कर देते हैं. इस प्रकार वो चिल्लाकर अपने बाकी साथियों को अलर्ट करते हैं.

उम्र बढ़ना भी है वजह

उम्र बढ़ने के साथ कुत्ते डरने लगते हैं. इस डर की वजह से वो रात में अकेलापन महसूस करते हैं, जिसके कारण वो रोना शुरू कर देते हैं. हो सकता है कि कुत्तों का कोई साथी दुनिया से चला गया हो, जिसका दुख वो रात में रो कर जाहिर करते हैं. 

यह भी पढ़ें - बकार्डी की बोतल पर क्यों बना होता है चमगादड़? क्या है इसकी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget