एक्सप्लोरर

गर्मियों में शरीर से गंध क्यों आती है...पसीना नहीं है इसके पीछे की वजह

किसी भी इंसान के शरीर से गंध आने के पीछे होते हैं कुछ खास प्रकार के बैक्टीरिया. हर इंसान के शरीर पर अलग अलग तरह के बैक्टीरिया होते हैं इसलिए गंध भी अलग अलग होती है.

गर्मियां शुरू होते ही सेंट और डियो वालों की बिक्री बढ़ जाती है. इसके पीछे की वजह है गर्मियों में इंसानों के शरीर से आने वाली बदबू. इस दुनिया में करोड़ों लोग रहते हैं और हर एक इंसान के शरीर की गंध अलग होती है. किसी के शरीर की गंध कम होती है तो किसी की इतनी ज्यादा होती है कि गर्मियों में उसके पास खड़ा रहना भी मुश्किल हो जाता है. अब सवाल उठता है कि आखिर शरीर से इस तरह की गंध आती क्यों है? क्या इस गंध के लिए सिर्फ पसीना जिम्मेदार है या इसके पीछे कोई औप वजह है? आज इस आर्टिकल में हम आपके इन्हीं सवालों का जवाब देंगे.

गर्मियों में शरीर से गंध क्यों आती है?

शरीर से गंध सिर्फ गर्मियों में ही नहीं आती बल्कि ठंड में भी शरीर से गंध आती है. बस होता ये है कि ठंड में ये गंध ज्यादा तेज नहीं होती और इंसानों द्वारा कई लेयर के कपड़े पहनने की वजह से पास में खड़े इंसान को यह महसूस नहीं होती. दरअसल, किसी भी इंसान के शरीर से गंध आने के पीछे होते हैं कुछ खास प्रकार के बैक्टीरिया. हर इंसान के शरीर पर अलग अलग तरह के बैक्टीरिया होते हैं और जब ये गर्मियों इंसान के पसीने के साथ मिलते हैं तो इनकी गंध बहुत तेज हो जाती है और फिर ये आपके आस पास खड़े लोगों को भी प्रभावित करने लगती है.

सबके शरीर की गंध अलग कैसे होती है?

इस पृथ्वी पर लाखों करोंडों इंसानों के साथ लाखों करोड़ों बैक्टीरिया भी रहते हैं. यही अलग अलग तरह के बैक्टीरिया शरीर से निकलने वाले अलग अलग गंध के लिए जिम्मेदार होते हैं. अगर किसी के शरीर से बेहद बुरी गंध आ रही है तो हो सकता है कि उसके लिए एफएमओ 3 जीन में गड़बड़ी जिम्मेदार हो. वहीं कुछ लोगों के शरीर से आने वाली बदबू के लिए फिश ओडोर सिंड्रोम जिम्मेदार होता है. विज्ञान की भाषा में इसे ट्राईमिथाइलअमिनुरिया (टीएमए) कहा जाता है. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो आपको किसी डॉक्टर को दिखाना चाहिए क्योंकि समय के साथ-साथ ये शरीर के लिए खतरनाक हो जाता है.

ये भी पढ़ें: आपके सपने में कोई दूसरा व्यक्ति क्यों आता है, इसके पीछे की साइंस क्या है?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget