एक्सप्लोरर

कभी सोचा है बारिश होने के बाद चारों ओर से सौंधी खुशबू क्यों आती है? आज इसका वैज्ञानिक कारण जान लीजिए

बारिश तेज हो या हल्की, आपने मेहसूस किया होगा कि बारिश होने के बाद वातावरण में सौंधी और भीनी-भीनी खुशबू फैल जाती है. आइए आपको बताते हैं कि बारिश की बूंदों मे ऐसा क्या होता है जिससे ये खुशबू आती है?

भारत में बदलते मौसम के चलते मौसम विभाग के वैज्ञानिक भी बारिश का सही पूर्वानुमान नहीं लगा पा रहे हैं. बेमौसम बरसात ने सबको हैरत में डाल रखा है. आपने गौर किया होगा कि बारिश पड़ने के बाद वातावरण में एक अलग-सी खुशबू फैल जाती है. आखिर बारिश की बूंदों में ऐसा क्या होता है जो इनके गिरने के बाद चारों ओर से एक भीनी खुशबू आती है? आइए आज इसके पीछे के वैज्ञानिक कारण को समझते हैं.

बारिश के बाद आने वाली भीनी खुशबू

आपको बता दें कि बारिश की बूंदों में किसी तरह की कोई खुशबु नहीं होती है. दरअसल, जब बारिश की बूंदे धरती पर गिरती हैं और मिट्टी के कणों से जाकर मिलती हैं, उस समय एक प्रकार की सौंधी और भीनी-भीनी खुशबू आती है. इस भीनी-भीनी खुशबू को 'पेट्रिकोर' (petrichor) कहते है. पेट्रिकोर शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा के शब्द पेट्रा से की गई है, जिसका अर्थ स्टोन या आइकर है. 

ओजोन गैस का पानी मे घुलना 

इस सौंधी खुशबू के आने का पहला कारण है- ओजोन. वैज्ञानिकों के मुताबिक, वायुमंडल में ओजोन गैस होती है, जिसकी कुछ मात्रा बारिश के दौरान पानी में घुल जाती है और एक सौंधी खुशबू पैदा करती है. ओजोन गैस की गंध लगभग क्लोरीन गैस की तरह होती है.

मिट्टी के बैक्टीरिया

इस महक का दूसरा कारण बैक्टीरिया को बताया जाता है. वैज्ञानिकों के अनुसार मिट्टी में कुछ अलग प्रकार के बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जिनके कारण बारिश होने के बाद ये सौंधी महक आती है. दरअसल, मिटटी में पाए जाने वाले बैक्टीरिया कई तरह के केमिकल्स बनाते हैं, जिसे 'Actinomycetes' कहा जाता है. यही केमिकल्स बारिश के बाद भीनी खुशबू पैदा करते हैं.

पेड़-पौधों का तेल स्रावित करना 

पेड़-पौधे लगातार तेल स्रावित करते रहते हैं. बारिश होने पर उसकी बूंदों के साथ पेड़ पौधों यह तेल पूरे वातावरण में फैल जाता है. वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश, पानी और मिटटी कुछ इस प्रकार क्रिया करते है, जिससे एक अजीब सी खुशबु या सुगंध आती है. बारिश ना होने पर कुछ पौधें सूख जाते हैं. सूखने पर उनके अंदर उपस्थित तेल निकल जाता है और हवा में गायब हो जाता है. जैसे ही बारिश शुरू होती है तो ये तेल हवा से बाहर निकल जाता है. 

नोकार्डिया बैक्टीरिया

इस भीनी-भीनी खुशबू का ताल्लुक नोकार्डिया बैक्टीरिया से भी काफी गहरा है. बारिश होने पर मिट्टी में पाए जाने वाले 'नोकार्डिया बैक्टीरिया' धरती के गीले हो जाने पर गैसोमाइन नामक रसायन स्रवित करते हैं. जिसकी वजह से मिटटी से खुशबू आने लगती है. 

हवा के बुलबुलों से निकलने वाले कण 

जब बारिश की बूंदें पृथ्वी की छिद्रयुक्त सतह पर पड़ती हैं तो वह बूंदे हवा के छोटे-छोटे बुलबुलों में बदल जाती है. हवा के ये बुलबुले फूटने के पहले ऊपर की तरफ बढ़ते जाते हैं. ये छोटे-छोटे बुलबुले हवा में बहुत छोटे-छोटे कणों को बाहर निकालते है. इन कणो को ‘एरोसॉल’ कहते है. एरोसॉल भी सौंधी और भीनी-भीनी खुशबू पैदा करने में अहम भूमिका निभाते हैं.

यह भी पढ़ें - यहां के लोग नहीं पहनते जूते चप्पल, कभी अस्पताल भी नहीं जाते! भारत के इस राज्य में है ये गांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है Flag of Convenience, क्यों जहाज पर पनामा का झंडा लगाते हैं भारतीय?
क्या है Flag of Convenience, क्यों जहाज पर पनामा का झंडा लगाते हैं भारतीय?
ऊंचाई से गिरने पर कैसे होती है मौत, क्या नीचे गिरने पर हो जाते हैं शरीर के टुकड़े?
ऊंचाई से गिरने पर कैसे होती है मौत, क्या नीचे गिरने पर हो जाते हैं शरीर के टुकड़े?
जिंदा ईंट क्या है, इससे मंगल ग्रह पर कैसे होगा घरों का निर्माण?
जिंदा ईंट क्या है, इससे मंगल ग्रह पर कैसे होगा घरों का निर्माण?
फ्रांस को क्यों जला रहे Gen-Z, वहां किस बात को लेकर हो रहा विरोध?
फ्रांस को क्यों जला रहे Gen-Z, वहां किस बात को लेकर हो रहा विरोध?

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- सरकार का...
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- 'सरकार का एक्शन शर्मनाक'
Inverter Problems: कहीं खराब तो नहीं हो रहा इन्वर्टर? आवाज आते ही समझें खतरे का संकेत
कहीं खराब तो नहीं हो रहा इन्वर्टर? आवाज आते ही समझें खतरे का संकेत
Embed widget