एक्सप्लोरर

क्या आपके भी थर्माकोल या ईंट रगड़ने से दांतों में दिक्कत होती है? आखिर ये क्यों होता है?

Sound Vibrations Effect on Teeth: आपने देखा होगा कि जब कोई थर्माकोल रगड़ता है या किसी ईंट को जमीन पर रगड़ता है तो कुछ लोगों के दांतों में दिक्कत होती है. क्या आप जानते हैं ये क्यों होता है?

अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनके सामने अगर थर्माकोल को आपस में रगड़ दें या फिर जमीन पर रगड़ दें तो उन्हें दिक्कत होने लगती है. ऐसे ही कभी ईंट को रगड़ दें तो भी ऐसा होता है और ब्लैकबोर्ड पर चॉक के घिसने की आवाज भी कुछ लोग को परेशान करती है. हो सकता है उन लोगों में आपका नाम भी हो. दरअसल, जब इन चीजों की आवाज होती है तो उनका कहना होता है कि उनके दांतों में अजीब सा हो रहा है.

ऐसे में सवाल है कि आखिर इस आवाज में ऐसा क्या होता है कि लोगों को दांतों में दिक्कत होती है और इस आवाज का दांत से क्या कनेक्शन होता है. तो समझते हैं इस दिक्कत की पूरी कहानी...

मिसोफोनिया है वजह

बता दें कि कई आवाज दिमाग को सुकून देती है, लेकिन कुछ आवाज ऐसी हैं जो आपको इरिटेट करती है. जैसे सुबह-सुबह पानी के बहने, चिड़िया के चहकने की आवाज अच्छी लगती है, मगर ये घिसने वाली आवाज थोड़ी अजीब होती है. अगर किसी को किसी आवाज से दिक्कत होती है तो वो मिसोफोनिया का लक्षण हो सकता है. 

मिसोफोनिया एक तरह का मेंटल डिसऑर्डर या साउंड डिसऑर्डर भी कहा जा सकता है, जिसमें व्यक्ति को खाना खाने, कुछ क्रिस्पी चीजें चबाने के साउंड या कुछ घिसने की आवाज से परेशानी होती है. ये आवाजें लोगों को परेशानी करती हैं और उन्हें इससे इरिटेशन होती है. 

दांत में क्यों होती है दिक्कत?

आम तौर पर जब वाइब्रेशन वाली आवाज आती है तो लोगों को ज्यादा दिक्कत होती है और उनके दांतों में भी अजीब होता है. दांतों में दिक्कत होने का कारण ये है कि दांतों की डेंटिन परत में हजारों ट्यूब होती हैं, जिनमें पानी भरा होता है. ये एक सिस्टम होता है, जो दबाव को लेकर संवेदनशील होते हैं.

वहीं, साउंड भी कुछ तरंगें ही हैं और इससे एक वाइब्रेशन होता है, जो सॉलिड, लिक्विड या गैस में भी ट्रेवल करता है. अगर आपके दांत सेंसेटिव है तो साउंड वेव के उतार चढ़ाव या वाइब्रेशन साउंड वाली स्थिति में दांतों में पानी से भरी नलियों में कंपन पैदा होता है. अगर ज्यादा फ्रिकवेंसी होती है तो इससे दांतों पर ज्यादा असर होता है. 

ऐसे में कहा जा सकता है कि लोगों को मिसोफोनिया की वजह से थोड़े भी अलग साउंड से दिक्कत होने लगती है और दांतों में वाटर ट्यूब की वजह से इरिटेशन महसूस होती है. तो अगर आपको भी ऐसी दिक्कत होती है तो समझ जाइए ये किस वजह से होता है. 

ये भी पढ़ें- जानिए कैसे डिसाइड होता है नेशनल हाइवे का नंबर? फिर देश के किसी भी हाइवे के बारे में बता देंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में शेख हसीना, क्या पाकिस्तानी नेताओं को भी शरण देती है सरकार?
भारत में शेख हसीना, क्या पाकिस्तानी नेताओं को भी शरण देती है सरकार?
Tahir Hussain Life Imprisonment: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, क्या सिर्फ 20 साल में पूरी हो जाती है सजा?
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, क्या सिर्फ 20 साल में पूरी हो जाती है सजा?
किसके कहने पर बदलती है खिलाड़ियों की ड्रेस, क्या हैं रंग तय करने के नियम?
किसके कहने पर बदलती है खिलाड़ियों की ड्रेस, क्या हैं रंग तय करने के नियम?
100, 200 या 500 के कितने नोट चलन में, ज्यादा क्यों नहीं छापता RBI?
100, 200 या 500 के कितने नोट चलन में, ज्यादा क्यों नहीं छापता RBI?

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget