एक्सप्लोरर

जब कोई बड़ी हस्ती होटल में रुकती है तो उसके बाहर ट्रक क्यों खड़े किए जाते हैं?

आपको याद होगा, पिछले दिनों जब पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर थे... तब वो जिस जगह रुके थे, उस बिल्डिंग के आसपास कई ट्रकों को खड़ा कर दिया गया था.

देश की राजधानी दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक दुनिया के बड़े बड़े लीडरों का मेला लगने वाला है. दरअसल, जी-20 समिट के लिए अमेरिका, चीन समेत दुनिया के कई बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत आ रहे हैं. ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए भारत सरकार और इंटेलिजेंस एजेंसिया अपना पूरा जोर लगा रही हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि कैसे जब कोई बड़े देश का बड़ा नेता किसी होटल या बिल्डिंग में आकर रुकता है तो उस बिल्डिंग के आस पास ढेर सारी ट्रकें खड़ी कर दी जाती हैं. चलिए जानते हैं ऐसा क्यों होता है और इसके पीछे की खास वजह क्या है.

क्यों खड़ी की जाती हैं ट्रकें?

आपको याद होगा, पिछले दिनों जब पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर थे... तब वो जिस जगह रुके थे, उस बिल्डिंग के आसपास कई ट्रकों को खड़ा कर दिया गया था. ये ट्रक पूरी बिल्डिंग को घेर कर खड़े थे. यानी बिल्डिंग की एक भी दीवार इस तरह से खाली नहीं बची थी, जहां कोई व्यक्ति बिना ट्रकों को क्रॉस किए जा सके. अब आते हैं असली सवाल पर कि आखिर ऐसा होता क्यों है. दरअसल, इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है सुरक्षा. किसी भी बिल्डिंग के किनारे किनारे ट्रकों को इसलिए खड़ा किया जाता ताकि कोई भी अटैकर किसी गाड़ी में आरडीएक्स या गोला बारूद भर के सीधे बिल्डिंग की दीवार से ना टकरा दे. अगर ऐसा हुआ तो उस बिल्डिंग में रुका मेहमान चोटिल हो सकता है, या फिर उसकी जान भी जा सकती है.

कभी कभी एक ट्रक भी खड़ा रहता है?

वहीं भारत में कई बार ऐसी जगहों पर सिर्फ एक आर्मी का ट्रक खड़ा होता है. दरअसल, ये ट्रक तकनीकी सुरक्षा के लिए होता है. इसमें कई तरह के जैमर लगे होते हैं, जो उस खास इलाके की सुरक्षा कर रहे होते हैं. इसके साथ ही इस ट्रक में बैकअप के तौर पर कुछ जवान और आधुनिक हथियार भी होते हैं. भारत में ऐसा तभी होता है, जब किसी जगह कोई बड़ी मीटिंग चल रही हो. या फिर पीएम, एनएसए या किसी राज्य का कोई सीएम कहीं रुका हो. इसके साथ ही ये सुविधा उन लोगों के साथ भी चलती है, जो बड़े अपराधी होते हैं. इन अपराधियों को जब पुलिस एक जेल से दूसरे जेल या कोर्ट ले जा रही होती है तो उनके साथ भी कई बार एक ऐसी गाड़ी चलती है जो तमाम तरह के जैमर्स और तकनीकों से लैस होती है.

ये भी पढ़ें: Railway Ticket Discount: इंडियन रेलवे इन लोगों को देता है टिकट में भारी छूट, जाने किस कंडीशन में आप उठा सकते हैं इसका फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget