एक्सप्लोरर

कभी सोचा है ट्रेन में जनरल डिब्बों को हमेशा आखिरी या शुरू में ही क्यों लगाया जाता है?

General Coach In Train: जनरल डिब्बों के दोनों छोर पर होने की कई वजहें हैं और कई मायनों में यह व्यवस्था कारगर साबित होती है. आइए जानते हैं इनको यहां लगाने की क्या वजह होती है.

Indian Railway: भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है. रोजाना लाखों लोगों को यह उनकी मंजिल तक पहुंचाता है. शायद कभी न कभी आपने भी ट्रेन से यात्रा की होगी. जाहिर है इतने बड़े नेटवर्क को चलाने के लिए एक सिस्टम की जरूरत होगी, लिहाजा रेलवे में भी सिस्टम से काम होता है. ट्रेनों के संचालन का एक सिस्टम है और उस सिस्टम के जरिए ही लोगों को सुविधाएं दी जा रही हैं. इसी तरह यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए ट्रेन में कोचों को लगाने का भी सिस्टम है. 

आपने देखा होगा कि हर ट्रेन का स्ट्रक्चर भी लगभग एक जैसा सा होता है, यानी इंजन के बाद में या फिर सबसे लास्ट में जनरल डिब्बे और बीच में एसी या स्लीपर कोच लगे होते हैं. लेकिन, क्या कभी आपने ये सोचा है कि आखिर हर ट्रेन में जनरल डिब्बे सबसे आखिरी में ही क्यों होते हैं? 

जब एक शख्स ने पूछा सवाल तब...
दरअसल, हर ट्रेन के आखिरी और शुरू में जनरल डिब्बे होते हैं और इसके पीछे की वजह भी काफी अहम है. एक बार एक शख्स ने ट्वीट करके जब इस बारे में पूछा था कि 24 डब्बों की ट्रेन में जनरल के सिर्फ दो ही डिब्बे आगे और पीछे क्यों लगाए जाते हैं? हालांकि, यूजर ने अलग अंदाज में सवाल करते हुए आरोप भी लगाया था कि दुर्घटना होने पर जनरल डिब्बे के गरीब लोग ही सबसे पहले मरेंगे. तब इस सवाल पर रेलवे के एक अधिकारी ने जवाब देते हुए इसका कारण बताया. हालांकि, रेलवे अधिकारी ने एक्सीडेंट वाली बात को गलत ठहराया था. आइए जानते हैं रेलवे अधिकारी ने डिब्बों को लगाने के इस क्रम के पीछे क्या वजह बताई...

रेलवे अधिकारी ने दी जानकारी
रेलवे के अधिकारी ने बताया कि रेल के डिब्बों इस क्रम में यात्रियों की सुविधाओं के लिए ही लगाया जाता है. उन्होंने तर्क दिया कि जनरल डिब्बों में ज्यादा भीड़ होती है, ऐसे में अगर जनरल डिब्बे बीच में होंगे तो इससे पूरी व्यवस्था गड़बड़ा जाएगी. साथ ही इससे बोर्ड-डीबोर्ड के काम में भी बाधा आएगी. ऐसे में सामान या यात्री दोनों दिशा में में नहीं जा पाएंगे और सारी व्यवस्था खराब हो जायेगी. इसलिए जनरल डिब्बों को यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों कोनों पर ही लगाया जाता है.

कारगर है ये मैनेजमेंट
इसके अलावा जनरल डिब्बों में बैठने वाली भीड़ एक डिस्टेंस के साथ दोनों जगह में बंट जाती है. इससे आपात की स्थिति में भी लोगों को बचाने, ट्रेन से बाहर निकालने और स्थिति को कंट्रोल करने में यह सबसे सही मैनेजमेंट है. वैसे देखा जाए तो जनरल डिब्बों के दोनों छोर पर होने की कई वजहें हैं और कई मायनों में यह व्यवस्था कारगर साबित होती है.

यह भी पढ़ें - शादी की अंगूठी चौथी उंगली में ही पहनाई जाती है, किसी और में क्यों नहीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March: जंतर-मंतर से कितनी दूर है संसद भवन, पैदल पहुंचने में कितना वक्त लगता है?
जंतर-मंतर से कितनी दूर है संसद भवन, पैदल पहुंचने में कितना वक्त लगता है?
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Iran Fattah Missile: कितनी खतरनाक हैं ईरान की फतह-1 और फतह-2 मिसाइल, जानें क्या है इनकी खासियत?
कितनी खतरनाक हैं ईरान की फतह-1 और फतह-2 मिसाइल, जानें क्या है इनकी खासियत?
नासा का रेड अलर्ट, तेजी से बढ़ समंदर का जलस्तर; 2050 तक डूबने की कगार पर कई मशहूर शहर
नासा का रेड अलर्ट, तेजी से बढ़ समंदर का जलस्तर; 2050 तक डूबने की कगार पर कई मशहूर शहर

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget