एक्सप्लोरर

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कितनी सैलरी मिलती है, इन्हें कौन-कौन सी सुविधाएं कराई जाती हैं मुहैया?

नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है.लेकिन सवाल ये है कि अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा और उसे क्या-क्या सुविधाएं दी जाएगी.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है. वहीं जेपी नड्डा का कार्यकाल आगामी 30 जून को खत्म हो रहा है, उससे पहले भारतीय जनता पार्टी अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकता है. लेकिन सवाल ये है कि आखिर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सैलरी कितनी होती है और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कैसे होता है. आज हम आपको बताएंगे कि पार्टी संगठन के किसी भी सदस्य को नेता के रूप में कैसे चुनती है.  

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

बता दें कि मोदी सरकार में जेपी नड्डा के स्वास्थ्य मंत्री बन जाने के बाद अब भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, इसको लेकर हर कई नाम सामने आ रहे हैं. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. सभी मीडिया रिपोर्ट अलग-अलग सूत्रों के मुताबिक कई नामों पर अनुमान लगा रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पार्टी किसी भी नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कैसे चुनती है. 

कैसे होता बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव

भाजपा के संविधान की धारा 19 के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी के सदस्यों द्वारा किया जाता है. जिसमें जिला इकाइयों द्वारा निर्वाचित सदस्य,राज्‍य में पार्टी विधायकों द्वारा अपने में से चुने गए 10 प्रतिशत सदस्य,राज्य के पार्टी के 10 प्रतिशत सांसद,प्रदेश परिषदों द्वारा निर्वाचित सदस्य,पार्टी के संसद सदस्यों द्वारा अपने में से चुए गए 10 प्रतिशत सदस्‍य शामिल होते हैं. वहीं अध्यक्ष का निर्वाचन गुप्त मतदान प्रक्रिया के माध्यम से होता है. वहीं प्रदेश के कम से कम 50 प्रतिशत जिलों से प्रदेश परिषद सदस्यों का निर्वाचन हो जाने के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की जाती है. इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष उसी व्यक्ति को बनाया जाता है, जो कम से कम चार अवधियों तक सक्रिय सदस्य और कम से कम 15 वर्ष तक प्राथमिक सदस्य होता है. 

आज तक नहीं हुई वोटिंग

बता दें कि भाजपा में वोटिंग के जरिए अध्यक्ष पद का चुनाव किया जाता है, लेकिन खास बात यह है कि जब से पार्टी बनी है. उस समय से अब तक अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वोटिंग की नौबत नहीं आई है. पार्टी में आपसी सहमति से ही अध्यक्ष का चयन कर लिया जाता है. 

निर्विरोध कैसे होता है चुनाव?

भाजपा के संविधान के मुताबिक निर्वाचक मंडल में से कोई भी बीस सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की अर्हता रखने वाले व्यक्ति के नाम का संयुक्त रूप से प्रस्ताव कर सकता है. यह संयुक्त प्रस्ताव कम से कम ऐसे पांच प्रदेशों से आना जरूरी है, जहां राष्ट्रीय परिषद के चुनाव संपन्न हो चुके है. इसके बाद उस व्यक्ति को निर्विरोध अध्यक्ष के लिए चुन लिया जाता है. 

कितनी होती है सैलरी और सुरक्षा व्यवस्था?

कई बार ये भी पूछा जाता है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सैलरी कितनी होती है? बता दें कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद कोई सरकारी पद नहीं है, इसलिए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष की सैलरी को लेकर कोई खास जानकारी नहीं मिली है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष की सैलरी 80 हजार से 1 लाख के बीच में होती है. हालांकि अभी तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को केंद्र सरकार की तरफ से Z कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है. गृह मंत्रालय ने आईबी की थ्रेट परसेप्शन की रिपोर्ट के आधार पर उन्हें ये सुरक्षा मुहैया कराई थी. इसके तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडो हर समय उनकी सुरक्षा में तैनात रहते हैं. 

ये भी पढ़ें: आर्मी चीफ के पद से रिटायर होने वाले अफसर को क्या सहूलियत मिलती हैं, क्या रिटायरमेंट के बाद कहीं कर सकते हैं जॉब?

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran US conflict: ईरान-अमेरिका जंग से तीसरे विश्व युद्ध की आहट, जानें कौन-कौन से देश रहेंगे न्यूट्रल?
ईरान-अमेरिका जंग से तीसरे विश्व युद्ध की आहट, जानें कौन-कौन से देश रहेंगे न्यूट्रल?
National Anthem and Song Rules: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाते वक्त शब्द गलत हुए तो कितनी मिलेगी सजा, क्या हैं नियम?
राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाते वक्त शब्द गलत हुए तो कितनी मिलेगी सजा, क्या हैं नियम?
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Hindavi Swarajya: छत्रपति शिवाजी महाराज से पहले किसने देखा था स्वराज का ख्वाब, जानें कहां रखी गई थी इसकी पहली नींव?
छत्रपति शिवाजी महाराज से पहले किसने देखा था स्वराज का ख्वाब, जानें कहां रखी गई थी इसकी पहली नींव?

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget