एक्सप्लोरर

कौन थे हेमंत करकरे जिन्होंने की थी मालेगांव ब्लास्ट की जांच, 26/11 आतंकी हमले में हुए थे शहीद

मालेगांव विस्फोट केस में एनआईए की विशेष अदालत ने पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत सभी सात अभियुक्तों को बरी कर दिया. हेमंत करकरे ने इस केस की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, आइये जानें.

मालेगांव विस्फोट मामले में 17 साल बाद 31 जुलाई गुरुवार को फैसला आ गया. एनआईए की विशेष अदालत ने पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत सभी सात अभियुक्तों को बरी कर दिया है. इस केस के जांच के लिए विशेष रूप से चर्चित रहे हेमंत करकरे ने अपनी ईमानदारी, निष्ठा और साहस के लिए ख्याति प्राप्त की थी. आइये इनके बारे में जानते हैं. 

कौन थे हेमंत करकरे?

महाराष्ट्र एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले (26/11) के दौरान आतंकवादियों का बहादुरी से सामना करते हुए शहीद हो गए थे. वह 2008 के मालेगांव हमले की जांच को जांच कर रहे थे, जिसमें छह लोग मारे गए थे जबकि 101 लोग घायल हुए थे. आईपीएस ऑफिसर करकरे मध्य प्रदेश के रहने वाले थे. उन्होंने महाराष्ट्र के वर्धा से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की थी इसके बाद सन् 1975 में नागपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी. 1982 में भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुए. करकरे ने भारत की इंटेलीजेंस एजेंसी RAW के एजेंट के तौर पर ऑस्ट्रिया में सेवा दी. इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुफिया जानकारी जुटाने और विश्लेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. जनवरी 2008 में करकरे को महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते का प्रमुख नियुक्त किया गया. इस भूमिका में उन्होंने आतंकवाद से संबंधित कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच की जिनमें मालेगांव बम विस्फोट सबसे चर्चित रहे. करकरे को 26 जनवरी, 2009 को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया.

क्या था मालेगांव केस?

29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव के भिकू चौके इलाके में विस्फोट हुआ था. रमजान का महीने था और इस इलाके में अधिकतर आबादी मुस्लिमों की थी इस विस्फोट में एक फ्रीडम बाइक का इस्तेमाल किया गया था जो भीड़भाड़ वाले इलाके में खड़ी थी. विस्फोट में ये बाइक फट गई जिससे वहां मौजूद आसपास के लोग इसकी चपेट में आ गए. इस हमले में 6 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 100 लोग घायल हुए थे. दावा किया गया कि इस विस्फोट का मकस सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ना था. स्थानीय पुलिस के शुरुआती जांच के बाद ये मामला बाद में मुंबई एटीएस के पास भेज दिया गया. एटीएस के प्रमुख हेमंत करकरे थे और इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई जिसमें साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का नाम सबसे ऊपर था. क्योंकि जिस बाइक में ये विस्फोट हुआ उस बाइक का रजिस्ट्रेशन उनके नाम  पर था.   

इसे भी पढ़ें- जानें उस शहर मालेगांव को जहां 17 साल पहले हुआ था ब्लास्ट, यहां रहते हैं कितने हिंदू-मुस्लिम

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget