एक्सप्लोरर

वाइट हाउस नहीं, ये है दुनिया की सबसे सिक्योरिटी वाली बिल्डिंग! जहां पड़ा है इतना सोना और भी बहुत कुछ...

White House Security: आपको लगता होगा कि दुनिया में सबसे सिक्योर प्लेस व्हाइट हाउस होगा, लेकिन ऐसा नहीं है. अमेरिका में एक और जगह ऐसी है, जिसे व्हाइट हाउस से भी ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.

अगर कोई आपसे पूछे कि दुनिया की सबसे सिक्योर बिल्डिंग कौनसी है तो शायद आपका भी जवाब होगा व्हाइट हाउस. अक्सर लोगों का मानना होता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा सिक्योरिटी अमेरिका के वाइट हाउस की होगी, लेकिन हकीकत में ऐसा है नहीं. वाइट हाउस की टाइट सिक्योरिटी के बारे में आपने बहुत कुछ सुना होगा, लेकिन सिक्योरिटी के लिहाज से है एक दूसरी बिल्डिंग को सबसे सिक्योर माना जाता है. खास बात ये है कि ये जगह भी अमेरिका में ही है और इसे दुनिया की सबसे सुरक्षित माना जाता है. 

अब ये बात जानकार आपने मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे होंगे कि आखिर इस बिल्डिंग की कितनी सिक्योरिटी है और किस वजह से इस बिल्डिंग की इतनी सिक्योरिटी रखी गई है. तो जानते हैं इस बिल्डिंग और इस बिल्डिंग में रखे सामान के बारे में, जिसके बाद आप समझ जाएंगे कि इस बिल्डिंग की इतनी सुरक्षा क्यों जरूरी है...

कौनसी है ये जगह?

दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह की बात करें तो इस जगह का नाम है फोर्ट नॉक्स. वाइट हाउस की जगह फोर्ट नॉक्स को दुनिया की सबसे सिक्योर जगह माना जाता है और यहां काफी ज्यादा सिक्योरिटी है. दरअसल, ये एक ऐसी जगह है, जहां पर अमेरिका रिजर्व रखा जाता है. सीधे शब्दों में कहें तो यहां रिजर्व गोल्ड रखा गया है.

बता दें कि अमेरिका का गोल्ड अलग अलग जगहों पर रखा गया है, जिसमें एक रिजर्व फोर्ट नॉक्स है. कई अमेरिकी वेबसाइट के अनुसार, फोर्ट नॉक्स के अलावा वर्किंग स्टॉक, डेनवेर, वेस्ट पॉइंट में भी सोना रखा गया है, लेकिन सबसे ज्यादा मात्रा यहां है. इस वजह से यहां खास सिक्योरिटी की व्यवस्था है. 

कितनी है यहां की सिक्योरिटी?

ऐसे में इस गोल्ड की रक्षा के लिए काफी सिक्योरिटी तैनात है और ये सिक्योरिटी कई लेयर में हैं. इस सिक्योरिटी में हाईटेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है और यहां कि सिक्योरिटी की व्यवस्था ऐसी है कि कोई एक व्यक्ति चाह कर भी इसमें एंट्री नहीं कर सकता. रिजर्व तक पहुंचने के लिए अलग-अलग लोगों को साथ होना जरूरी है, जिसके बाद ही एक्सेस लिया जा सकता है. फोर्ट नॉक्स के चारों तरफ तारबंदी है और कई अलार्म और अपाचे हेलीकॉप्टर्स के जरिए इसकी सुरक्षा की जा रही है. 

कितना सोना रखा है?

अब आपको बताते हैं कि यहां कितना सोना रखा गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां करीब 4583 मेट्रिक टन सोना रखा हुआ है, जिसकी वैल्यू 290 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा है. इस प्रॉपर्टी में किसी के भी जाने की मनाही है. ये सोना गोल्ड बार के रूप में रखा गया है, जिसकी साइज 7 इंच *3 और 5 बाई 8 तक है. 

ये भी पढ़ें- गैंडे का जो सींग है... क्या आप जानते हैं वो कितने रुपये में बिकता है? इसके सामने सोना भी है सस्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन करता है शी जिनपिंग की सुरक्षा, क्या भारत भी आएंगे ये कमांडो?
कौन करता है शी जिनपिंग की सुरक्षा, क्या भारत भी आएंगे ये कमांडो?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
अदार पूनावाला पारसी तो शहजाद पूनावाला मुसलमान कैसे? दोनों का धर्म अलग क्यों?
अदार पूनावाला पारसी तो शहजाद पूनावाला मुसलमान कैसे? दोनों का धर्म अलग क्यों?
शहजाद पूनावाला की कितनी है नेटवर्थ, कहां-कहां से होती है कमाई?
शहजाद पूनावाला की कितनी है नेटवर्थ, कहां-कहां से होती है कमाई?

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Snake Viral Video:सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
Embed widget