एक्सप्लोरर

किस धर्म को मानते हैं चंडोक, जिससे ताल्लुक रखती हैं सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू सानिया? जानें सबकुछ

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही दूल्हा बनने वाले हैं. अर्जुन ने सानिया चंडोक से सगाई कर ली है दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं .

महान भारतीय क्रिकेट सचिन तेंदुलकर के परिवार में जल्द ही शहनाई बजने वाली है. उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में सानिया चंडोक के साथ सगाई की है और यह खबर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है. दोनों के सगाई की आधिकारिक पुष्टि 13 अगस्त को हुई जिसके बाद हर तरफ बस दोनों की फोटोज वायरल हो रही है. ऐसे में सब जानना चाहते हैं कि कौन हैं सानिया चंडोक और किस धर्म से ताल्लुक रखती हैं वह और उनका परिवार. चलिए इस सवाल का जवाब जानते हैं.

कौन हैं सानिया चंडोक

सानिया चंडोक मुंबई के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से आती हैं. वह मशहूर कारोबारी रवि घई की पोती हैं, जिनका परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री में बड़ा नाम है. उनके परिवार के पास इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी जैसे बड़े व्यवसाय हैं. इसके अलावा ग्रैविस गुड फूड्स भी उनके परिवार का हिस्सा है. सानिया ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है और वह एक मेहनती उद्यमी हैं. उन्होंने मुंबई में मिस्टर पॉज नाम से एक प्रीमियम पेट सैलून, स्पा और स्टोर शुरू किया है, जो पालतू जानवरों के लिए कोरियाई थेरेपी और जापानी हाइड्रोथेरेपी जैसी सेवाएं प्रदान करता है.

किस धर्म को मानता है सानिया का परिवार

अब बात करते हैं सानिया चंडोक के धर्म की. उपलब्ध जानकारी के अनुसार चंडोक एक पंजाबी सरनेम है. चंडोक सरनेम वाले लोग ज्यादातर सिख धर्म का पालन करते हैं. हालांकि कुछ चंडोक उपनाम वाले लोग हिंदू और सिख दोनों धर्मों को मानते हैं. चंडोक बहुत पढ़े लिखे और संपन्न लोग होते हैं. सानिया चंडोक की बात करें तो इनका परिवार हिंदू धर्म को मानता है. घई परिवार, जिससे सानिया का ताल्लुक है एक पारंपरिक हिंदू व्यवसायी परिवार है, जो मुंबई में अपनी जड़ों और कारोबारी साम्राज्य के लिए जाना जाता है. 

सारा से सानिया की क्लोज बॉन्डिंग

हालांकि, सानिया और अर्जुन की सगाई एक निजी समारोह में हुई और इस बारे में कोई आधिकारिक बयान परिवारों की ओर से नहीं आया है. बता दें कि सानिया और अर्जुन की दोस्ती बचपन से चली आ रही है. दोनों की बॉन्डिंग काफी क्लोज है. दोनों के परिवार लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं. सानिया को अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर के साथ भी कई मौकों पर देखा गया है. इंस्टाग्राम में कई मौकों पर वह सानिया के साथ फोटोज शेयर कर चुकी हैं. वहीं सानिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगभग 805 फॉलोअर्स हैं और अर्जुन तेंदुलकर और उनकी बहन सारा तेंदुलकर भी उन्हें फॉलो करती हैं.

इसे भी पढ़ें- कब और कैसे जारी हुआ था आजाद भारत का पहला डाक टिकट, आखिर कितनी थी कीमत

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
भारत में अब इमरजेंसी लगाना कितना मुश्किल, कितनी बदल गई व्यवस्था?
भारत में अब इमरजेंसी लगाना कितना मुश्किल, कितनी बदल गई व्यवस्था?
क्या प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या कहता है कानून?
क्या प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या कहता है कानून?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget