एक्सप्लोरर

किन देशों में होता है गायत्री मंत्र का पाठ? देख लें पूरी लिस्ट

Gayatri Mantra: भारत में हिंदू धर्म में गायत्री मंत्र का बहुत महत्व है. यहां पूजा के वक्त घर-घर में इसका पाठ किया जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि गायत्री मंत्र का जप विदेशों में भी किया जाता है.

हिंदू धर्म में गायत्री मंत्र को सबसे महत्वपूर्णं और शक्तिशाली वैदिक मंत्रों में से एक माना जाता है. घर-घर में इसका दैनिक अनुष्ठानों में भी पाठ किया जाता है. शास्त्रों में ऐसी मान्यता है ति गायत्री मंत्र को समझने मात्र से ही चारों वेदों के ज्ञान की प्राप्ति होती है. यही वजह है कि वेदों का सार भी गायत्री मंत्र को माना जाता है. कहते हैं कि चारों वेदों का ज्ञान प्राप्त करके जो पुण्य फल मनुष्य को मिलता है, अकेले गायत्री मंत्र को समझने मात्र से ही चारों वेदों का ज्ञान प्राप्त हो जाता है. भारत में तो गायत्री मंत्र का पाठ किया ही जाती है, लेकिन क्या आपको पता है कि विदेशों में भी गायत्री मंत्र का पाठ होता है. 

किन देशों में होता है गायत्री मंत्र का पाठ

गायत्री मंत्र का पाठ भारत में तो होता ही है, साथ ही इसका पाठ उन देशों में भी होता है, जहां पर हिंदू धर्म के लोग रहते हैं. कहते हैं कि यह मंत्र वेदों से लिया गया है. विशेष रूप से ध्यान और साधना के लिए इस मंत्र का हिंदू धर्म में जप किया जाता है. भारत के अलावा गायत्री मंत्र का जप नेपाल, मॉरीशस, बाली (इंडोनेशिया) आदि जगहों पर होता है, जहां हिंदू धर्म के लोग रहते हैं. हिंदू धर्म में इसे सबसे पवित्र मंत्रों में से एक माना जाता है. यह मंत्र त्रिसंध्या पूजा का एक हिस्सा है, जिसे बाली के हिंदुओं द्वारा दिन में तीन बार सुबह, दोपहर और शाम को पूजा जाता है.

कहां से लिया गया है गायत्री मंत्र

गायत्री मंत्र की इतनी महिमा है और यह इतना पॉपुलर है कि जब पीएम मोदी पिछले साल लाओस के दौरे पर गए थे, वहां पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत गायत्री मंत्र के जरिए ही किया था. गायत्री मंत्र को ऋगवेद से लिया गया है. यह ऋगवेद के तीसरे मंडल के 62वें सूक्त का 10वां मंत्र है. इसको सावित्री मंत्र भी कहा जाता है, क्योंकि यह सूर्य देवता को समर्पित है. इसका उल्लेख ऋगवेद के अलावा यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद में भी मिलता है, हालांकि इसका सबसे प्रमुख और प्रारंभिक उल्लेख ऋगवेद में ही है. इस मंत्र की रचना ऋषि विश्वामित्र ने की थी और यह देवी गायत्री को समर्पित है, जिनको वेदों की माता माना जाता है. 

यह भी पढ़ें: आर्म्स डील करने के लिए क्या पीएम को भी लेनी होती है परमिशन, क्या हैं इसके नियम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: सबसे ज्यादा किस वेतन आयोग में बढ़ी थी सैलरी, जानें कितना हुआ था कर्मचारियों का फायदा
सबसे ज्यादा किस वेतन आयोग में बढ़ी थी सैलरी, जानें कितना हुआ था कर्मचारियों का फायदा
Mosquito Bites: आपको भी काटते हैं ज्यादा मच्छर... क्या सच में ऐसे लोगों का खून मीठा होता है या कोई और वजह?
आपको भी काटते हैं ज्यादा मच्छर... क्या सच में ऐसे लोगों का खून मीठा होता है या कोई और वजह?
यहां विकास के नाम पर नहीं काटे जाते हैं पेड़, जानें कैसे काम करती है रीलोकेशन तकनीक
यहां विकास के नाम पर नहीं काटे जाते हैं पेड़, जानें कैसे काम करती है रीलोकेशन तकनीक
Qatar Former Emir Net Worth: ब्रिटेन की महारानी से कई गुना अमीर थे कतर के अमीर, जानें उनके पास थी कितनी दौलत?
ब्रिटेन की महारानी से कई गुना अमीर थे कतर के अमीर, जानें उनके पास थी कितनी दौलत?

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget