एक्सप्लोरर

Akasa Air: गैर मेट्रो शहरों में अकासा एयर रात भर विमान पार्किंग के लिए तलाश रही है जगह, जानिए क्या है वजह

Akasa Air: रात में पार्किंग के लिए जगह मिलना मुश्किल होता जा रहा है. अधिकतर एयरलाइंस रात भर अपने बेड़े को पार्क करने के लिए गैर-मेट्रो हवाई अड्डों की ओर देख रही हैं

Akasa Air: एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि भारत की सबसे युवा एयरलाइन अकासा एयर (Akasa Air) गैर-मेट्रो शहरों के हवाई अड्डों में अपने बेड़े के लिए रात को पार्किंग के विकल्पों पर विचार कर रही है. यह एयरलाइन वर्तमान में पांच विमानों का संचालन कर रही है और अपने विमानों को मुंबई और बेंगलुरु हवाई अड्डों में पार्क करती है.

टियर -2, टियर -3 के शहरों में भी सर्विस देगी

अधिकारी ने कहा कि हम अपने विमान को आधार बनाने के विकल्पों का मूल्यांकन कर रहे हैं और टियर -2, टियर -3 शहरों को देखते हुए, हमने गुवाहाटी और अगरतला के लिए भी उड़ानों की घोषणा की है. इसके अलावा, हम अपने विमान पार्क करने के अवसर तलाशेंगे. हमारे लिए यह मायने नहीं रखता कि वह टियर-2, टियर-3 या टियर-4 शहर हैं या नहीं. अगर हम क्षमता देखते हैं, तो हम वही करेंगे जो एयरलाइन के आर्थिक दृष्टिकोण के लिए सही है."

विमानों की संख्या बढ़ाने पर काम कर रही है आकासा

फिलहाल अकासा एयर एक दिन में लगभग 36 उड़ानें संचालित करती है और एक और विमान के शामिल होने के बाद अक्टूबर के अंत तक संख्या 44 तक बढ़ने की उम्मीद है. आकासा हर 15 दिनों में एक विमान शामिल करेगी और मई 2023 तक इसका 20 विमानों का बेड़ा होने की उम्मीद है. एयरलाइन ने 72 बोइंग 737-800 मैक्स विमानों का आदेश दिया है, जो पांच वर्षों में उपलब्ध हो जाएंगे.

विमान पार्किंग है चुनौती

उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि अधिकतर एयरलाइंस रात भर अपने बेड़े को पार्क करने के लिए गैर-मेट्रो हवाई अड्डों की ओर देख रही हैं क्योंकि मेट्रो हवाई अड्डों पर स्लॉट महंगे हैं और सीमित हैं. विशेष रूप से दिल्ली और मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में  पार्किंग स्लॉट बहुत महंगे हैं और लगभग सभी स्लॉट फुल हो चुके हैं. एक विशेषज्ञ ने कहा कि रात में पार्किंग के लिए जगह मिलना मुश्किल होता जा रहा है. हालांकि, एयरलाइंस मेट्रो शहरों में पार्क करना चाहती हैं क्योंकि इससे राजस्व सृजन के अवसर मिलते हैं क्योंकि मेट्रो शहरों से सुबह-सुबह की उड़ानों की मांग कहीं अधिक है.

ये भी पढ़ें -

Moon: नई रिसर्च में चंद्रमा के निर्माण को लेकर हुए हैरान करने वाले खुलासे, जानें कितनी देर में बना होगा चांद

Bullet Train: रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दिया बयान, 2026 में दौड़ेगी पहली बुलेट ट्रेन, यहां जानिए क्या होती है बुलेट ट्रेन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाइब्रेरी की सीढ़ियों से गिरकर हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों हुआ था ऐसा?
लाइब्रेरी की सीढ़ियों से गिरकर हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों हुआ था ऐसा?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
US के खेतों में काम करके कितना पैसा कमाते हैं भारतीय, कितनी है मजदूरी?
US के खेतों में काम करके कितना पैसा कमाते हैं भारतीय, कितनी है मजदूरी?
भारत को सबसे ज्यादा कौन बेचता है सोना, उसके पास कहां से आता है इतना गोल्ड?
भारत को सबसे ज्यादा कौन बेचता है सोना, उसके पास कहां से आता है इतना गोल्ड?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget