एक्सप्लोरर

मिमिक्री क्या होती है, कब से चलन में आया यह शब्द और पहली बार किसने की थी किसकी नकल? आइए जानते हैं

Mimicry: मिमिक्री ग्रीक भाषा का शब्द है. जो पहली बार 1667 में इस्तेमाल में आया था. जिसका मतलब होता है नकल करना. मिमिक्री का मतलब किसी की नकल करना है लेकिन उस नकल में एक हास्य का एलीमेंट भी जोड़ना

Mimicry: हाल ही में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ की मिमिक्री करने के चक्कर में भारत में बेहद बवाल मचा हुआ है. राज्यसभा से निलंबित सांसद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति के बोलने की शैली की नकल उतारी थी. जिससे उपराष्ट्रपति बेहद खफा नजर आए. इसके साथ ही कल्याण बनर्जी के खिलाफ काफी लोग उतर आए. यह तो रही मिमिक्री को लेकर देश में ताजा स्थिति. हालंकि ये राजनेताओं का काम नहीं है. हास्य कलाकार ही करें तब यह अच्छा लगता है. राजनेतओं का काम राजनीति है. अब आपको बताते हैं मिमिक्री का इतिहास.क्या होती है मिमिक्री? कब हुई इसकी शुरुआत. यह शब्द चलन में कब से आया. 

1667 में पहली बार सामने आया

मिमिक्री ग्रीक भाषा का शब्द है. जो पहली बार 1667 में इस्तेमाल में आया था. जिसका मतलब होता है नकल करना. मिमिक्री का मतलब किसी की नकल करना है लेकिन उस नकल में एक हास्य का एलीमेंट भी जोड़ना होता है. यानी मिमिक्री करने वाला शख़्स जिसकी मिमिक्र कर रहा हो वह उस शख़्स के हाव भाव और उसकी आदतें इस प्रकार से लोगों के सामने पेश करें जिससे देखने वाली ऑडियंस के बीच हास्य उत्पन्न हो. 

भारत में मिमिक्री का इतिहास

भारत में मिमिक्री की ठीक शुरुआत कब हुई थी इस बात का कोई प्रमाण नहीं है. लेकिन 1970-80 के दशक में जब संगीत अपने चरम पर था. भारत में गायकों के नाम पर रोज कार्यक्रम हुआ करते थे. जब गायक ब्रेक लिया करते थे तब उसे दौरान मिमिक्री आर्टिस्ट आकर उसे समय के फिल्मी कलाकारों की मिमिक्री किया करते थे. तब से लेकर भारत में अब तक मिमिक्री करने के आर्ट में काफी बदलाव आ गया है. पहले जहां इसका उद्देश्य केवल हंसना होता था. अब इसमें दूसरों को रोस्ट करना यानी कि उनकी बेइज्जती करना भी शामिल हो गया है. 

नारद मुनि से है कनेक्शन

मिमिक्री को लेकर जब मशहूर कॉमेडी और और मिमिक्री आर्टिस्ट सुनील पाल से सवाल किए गए. तब उन्होंने इसका जवाब देते हुए मिमिक्री के इतिहास के बारे में बताया. उनके अनुसार मिमिक्री भारत में काफी पहले से थी. जब नारद मुनि थे वह भी मिमिक्री किया करते थे. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अकबर के जमाने में भी मिमिक्री हुआ करती थी अकबर और बीरबल जब बातचीत किया करते थे. तब बीरबल अकबर के सामने अन्य राजाओं की मिमिक्री किया करते थे. 

यह भी पढ़ें : हवा के विपरीत लहराता है जगन्नाथ मंदिर पर लगा झंडा! हर रोज किया जाता है ये काम

 

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget