एक्सप्लोरर

मुस्लिम कानून के हिसाब से कब शादी कर सकता है कोई मुसलमान? ये है शर्त

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अनुसार, जब किसी लड़की या लड़के में यौवन यानी प्यूबर्टी की शुरुआत हो जाती है (ज्यादातर बार 15 साल की उम्र तक) तो ये मान लिया जाता है कि लड़का या लड़की शादी के लिए तैयार हैं.

भारत में फिलहाल अलग-अलग धर्मों के हिसाब से शादी की उम्र अलग-अलग है. जैसे हिंदू मैरिज एक्ट, 1955 के अनुसार, लड़की की उम्र 18 और लड़के की उम्र 21 साल होनी चाहिए. जबकि भारतीय ईसाई विवाह कानून 1872 के अनुसार, शादी के वक्त लड़के की उम्र 21 साल और लड़की की उम्र 18 साल से नीचे नहीं होनी चाहिए. पारसी धर्म में भी विवाह की उम्र यही है. लेकिन इस्लाम में शादी के लिए तय की गई उम्र की सीमा इससे अलग है.

मुस्लिम कब कर सकते हैं शादी

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अनुसार, जब किसी लड़की या लड़के में यौवन यानी प्यूबर्टी की शुरुआत हो जाती है (ज्यादातर बार 15 साल की उम्र तक) तो ये मान लिया जाता है कि लड़का या लड़की शादी के लिए तैयार है. बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य कमाल फ़ारूक़ी कहते हैं कि इस्लाम एक प्राकृतिक धर्म है, यानी यहां तमाम चीज़ें प्रकृति से संबंधित हैं और वैसे ही धर्म में इज़ाज़त दी गई है. यही वजह है कि इस्लाम में शादी के लिए प्यूबर्टी की शुरुआत को आधार माना गया है.

फिर उम्र कैसे तय होती है?

प्यूबर्टी की शुरुआत जरूरी नहीं है एक ही उम्र में हो. ये अलग-अलग लड़कियों में अलग-अलग उम्र में हो सकती है. ऐसे में सवाल उठता है कि फिर एक उम्र कैसे तय होती है. अब यहां इमामों की राय आती है. ऐसे तो इस्लाम में कई इमाम हुए, लेकिन सुन्नी मुस्लिम समाज मोटे तौर पर चार इमामों की कही बातों को ज्यादा तरजीह देता है. इसमें इमाम शाफई, इमाम हंबली, इमाम मालिकी और इमाम अबू हनीफ़ा हैं. जबकि शिया मुसलमान इमाम जाफर अल सादिक को ज्यादा मानते हैं.

इमाम शाफई और इमाम हंबली के अनुसार, लड़के और लड़कियों की शादी की सही उम्र 15 साल है. जबकि, इमाम मालिकी के अनुसार, शादी की सही उम्र 17 साल है. वहीं इमाम अबू हनीफा के अनुसार, लड़कों के लिए शादी की सही उम्र 12 से 18 साल और लड़कियों के लिए शादी की सही उम्र 9 से 17 साल है. दरअसल, इमाम अबू हनीफा मानते हैं कि हर लड़के और लड़की के बालिग होने की उम्र अलग-अलग हो सकती है, इसलिए लड़के, लड़की के बालिग होने पर ही इनकी शादी करनी चाहिए. वहीं इमाम जाफर अल सादिक के मुताबिक, लड़कों के शादी की सही उम्र 15 साल और लड़कियों के शादी की सही उम्र 9 साल है.

ये भी पढ़ें: जलस्तर बढ़ने से कई इलाके डूब जाएंगे लेकिन फिर भी इस इलाके को नहीं होगा नुकसान, वैज्ञानिकों ने बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Teesta River Project: बांग्लादेश ने चीन को सौंपा तीस्ता प्रोजेक्ट, जानें यह भारत के लिए कितना खतरनाक?
बांग्लादेश ने चीन को सौंपा तीस्ता प्रोजेक्ट, जानें यह भारत के लिए कितना खतरनाक?
दिल्ली का जंतर-मंतर कैसे बना लोकतंत्र की आवाज, सबसे पहले यहां कौन सा आंदोलन हुआ था?
दिल्ली का जंतर-मंतर कैसे बना लोकतंत्र की आवाज, सबसे पहले यहां कौन सा आंदोलन हुआ था?
Plastic Currency Note Cost: प्लास्टिक के नोट बनाने में कितना पैसा होगा खर्च, जानें 10 रुपये का नोट कितने में बनेगा?
प्लास्टिक के नोट बनाने में कितना पैसा होगा खर्च, जानें 10 रुपये का नोट कितने में बनेगा?
Sonam Wangchuk Hunger Strike: अन्ना हजारे कैसे 12 दिन में घुटनों पर ले आए थे UPA सरकार, क्यों इतना सफल रहा था आंदोलन?
अन्ना हजारे कैसे 12 दिन में घुटनों पर ले आए थे UPA सरकार, क्यों इतना सफल रहा था आंदोलन?

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget