एक्सप्लोरर

Temperature: अगर 55 डिग्री हो जाए तापमान तो कैसी होगी स्थिति, लोगों को होने लगेंगी ये बीमारियां

देशभर में भीषण गर्मी पड़ रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 55 डिग्री तक तापमान पहुंचने पर इंसानों को कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं. वैज्ञानिकों गर्मी में होने वाली बीमारियों के बारे में बताया है.

देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है. राजस्थान समेत राजधानी दिल्ली और अन्य राज्यों में हालात बहुत बुरे हैं. राजस्थान में तो तापमान 50 डिग्री पार कर चुका है. लेकिन क्या आप कभी सोचते हैं कि अगर इन राज्यों का तापमान 55 डिग्री तक पहुंच जाएगा, तो फिर क्या होगा? इंसानों को कौन-कौन सी बीमारियां होनी शुरू हो जाएगा.  आज हम आपको बताएंगे कि तापमान बढ़ने के साथ इंसानों को क्या-क्या दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.

भीषण गर्मी

राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान इन राज्यों में तापमान 45 डिग्री से 50 डिग्री के बीच पहुंच रहा है. क्‍या आपने कभी सोचा है कि इंसान ज्‍यादा से ज्‍यादा कितना तापमान बर्दाश्‍त कर सकता है. अगर तापमान 55 डिग्री पहुंच जाएगा, तो इंसानों को कौन-कौन सी दिक्कत होनी शुरू हो जाएगी. क्या 55 डिग्री तापमान तक इंसान नॉर्मल रह सकता है. 

कितना तापमान सहन

सवाल ये है कि आखिर इंसान कितना डिग्री तापमान बर्दाश्त कर सकता है. वैज्ञानिकों के मुताबिक इंसानी शरीर का सामान्‍य तापमान 98.6 डिग्री फारेनहाइट होता है. ये बाहरी तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस के बराबर होता है. विज्ञान के मुताबिक इंसान अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस तक आसानी से सह लेता है. लंदन स्‍कूल ऑफ हाइजीन की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में 2050 तक गर्मी से होने वाली मौतों में 257 फीसदी की बढ़ोतरी होगी. वैज्ञानिकों के मुताबिक इंसानी शरीर 35 से 37 डिग्री तक का अधिकतम तापमान बिना दिक्‍कत के बर्दाश्‍त कर लेता है. वहीं तापमान 40 डिग्री से ज्‍यादा होने लगता है, तो इंसानों को परेशानी होने लगती है.

50 डिग्री से ज्यादा इंसान के लिए खतरनाक

बता दें कि अध्‍ययनों के मुताबिक इंसानों के लिए 50 डिग्री का अधिकतम तापमान बर्दाश्‍त करना मुश्किल होता है. वहीं इससे ज्‍यादा तापमान सामान्य व्‍यक्ति के लिए जिंदगी का जोखिम पैदा कर देता है. मेडिकल जर्नल लैंसेट की रिपोर्ट के मुताबिक 2000-04 और 2017-21 के बीच 8 साल के दौरान भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप था. इस दौरान भारत में गर्मी से मौत के मामलों में 55 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी.

बीमारियां

बता दें कि 55 डिग्री तापमान पहुंचने पर इंसान को कई बीमारियां हो सकती हैं. डॉक्टर्स के मुताबिक खुद को गर्मी से बचाकर रखने का प्रयास करे. खासकर डायबिटीज, हार्ट और हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को गर्मियों में बचकर रहना चाहिए. 

वैज्ञानिकों के मुताबिक इंसानों को हाई टेंपरेचर से बचने की जरूरत है. इससे दिल पर अधिक दबाव, याददाश्त में कमी, एनर्जी की कमी और डिहाइड्रेशन के कारण बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इतना ही नहीं गर्मी मस्तिष्क, दिल, फेफड़े, त्वचा और गुर्दे को भी प्रभावित कर सकती है. वहीं गर्मी अधिक बढ़ने से इंसान की मौत हो सकती है. वहीं अगर आप 50 डिग्री या उससे ज्‍यादा तापमान में बहुत देर तक रहते हैं , तो मांसपेशियां पूरी तरह जवाब दे सकती हैं. इससे इंसान की मौत भी हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: Flight : आपातकाल स्थिति में फ्लाइट कितने डिग्री टर्न कर सकता? एक्सपर्ट ने बताया इसके पीछे का साइंस

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI Abuse: सुप्रीम कोर्ट में जज के सामने CJI को दी गाली, इस मामले में कितनी हो सकती है सजा?
सुप्रीम कोर्ट में जज के सामने CJI को दी गाली, इस मामले में कितनी हो सकती है सजा?
क्या प्रधानमंत्री खुद कर सकते हैं ड्राइविंग, क्या उन्हें भी पड़ेगी ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत?
क्या प्रधानमंत्री खुद कर सकते हैं ड्राइविंग, क्या उन्हें भी पड़ेगी ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत?
होर्मुज फिर बंद हुआ तो कितना महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए दुनिया की 'ऑयल लाइफलाइन' का पूरा गणित
होर्मुज फिर बंद हुआ तो कितना महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए दुनिया की 'ऑयल लाइफलाइन' का पूरा गणित
Middle East War: बार-बार होर्मुज को बंद कर देता है ईरान, वहां कैसे काम करता है नाकेबंदी का सिस्टम?
बार-बार होर्मुज को बंद कर देता है ईरान, वहां कैसे काम करता है नाकेबंदी का सिस्टम?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget