एक्सप्लोरर

क्या होती है ये सेल्फरेस्पेक्ट मैरिज, जो बिना पंडित, सिंदूर के होती है! हिंदू एक्ट में भी है मान्यता

एक ऐसी शादी जिसमें न ही फेरे लिए जाते हैं, न ही मंगलसूत्र होता है और न की कोई धार्मिक रीति-रिवाज, इस शादी को हिंदू मैरिज एक्ट में मान्यता भी प्राप्त है. तो चलिए जानते हैं आखिर ये होती क्या है.

क्या आप एक ऐसी शादी की कल्पना करते हैं जहां आप बिना किसी धार्मिक रीति-रिवाजों के भी शादी के बंधन में बंध सकते हैं. यहां आपको न ही पंडित बुलाना होता है न ही बहुत पैसे खर्च करने की जरुरत होती है. साथ ही इस शादी को कानूनी मान्यता भी मिलती है. दरअसल हम सुयमरियाथाई विवाह यानी सेल्फरेस्पेक्ट मैरिज की बात कर रहे हैं. 

क्या होती है सेल्फरेस्पेक्ट मैरिज?
आत्मसम्मान विवाह में दो लोग बिना किसी रीति-रिवाज का पालन किए हुए शादी करते हैं. ऐसी शादियों को कानूनी रूप से पंजीकृत कराना जरूरी होता है. इस विवाह का मकसद किसी भी शादी की प्रक्रिया को सरल बनाना और रीति-रिवाजों से मुक्त रखना था. साल 1968 में हिंदू विवाह अधिनियम 1995 (संशोधित) को विधानसभा में पारित किया गया था. इस अधिनियम में धारा 7ए को जोड़ा गया और इसी धारा के तहत आत्मसम्मान विवाह को वैध घोषित किया गया था.

कैसे शुरू हुआ आत्मसम्मान विवाह?
समाज सुधारक और नेता पेरियार ई.वी. रामास्वामी ने तमिलनाडु में साल 1925 में आत्मसम्मान आंदोलन की शुरुआत की थी. जिसका मकसद जात-पात के भेदभाव को दूर करना और समाज में मौजूद तथाकथित लोअर कास्ट के लोगों को समाज में सम्मान दिलाना था. आत्मसम्मान आंदोलन से ही आत्मसम्मान विवाह निकला था. बता दें पहला आत्मसम्मान विवाह साल 1928 में करवाया गया था. इस विवाह में किसी भी धर्म या जाति के लोग एक-दूूसरे को अपने जीवन साथी के रूप में चुन सकते हैं. दिलचस्प बात ये है कि इस तरह के विवाह को सिर्फ तमिलनाडु में ही मान्यता है. अब तक कई जोड़े सेल्फरेस्पेक्ट मैरिज कर चुके हैं.  

सुप्रीम कोर्ट ने बदला मद्रास हाईकोर्ट का फैसला
आत्मसम्मान विवाह हमेेशा से विवादों का हिस्सा भी रहा है. रीति-रिवाजों के बिना की गई इस शादी का कई लोग विरोध भी करते हैं. मद्रास हाईकोर्ट ने भी अधिवक्ताओं द्वारा कराई जाने वाली इस शादी को साल 2014 में अवैध करार दिया था. हालांकि साल 2023 में मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले को पलटते हुए सुप्रीम कोर्ट ने वैध माना था.            

यह भी पढ़ें: दुनियाभर के प्रभावशाली मुस्लिमों में भारत की इस शख्स को मिली है जगह, जानिए कौन हैं ये?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में किस देश को सबसे ज्यादा मिलता है रेमिटेंस, किन देशों से आता है यह पैसा?
दुनिया में किस देश को सबसे ज्यादा मिलता है रेमिटेंस, किन देशों से आता है यह पैसा?
संसद भवन से कितना दूर है प्रधानमंत्री आवास, वहां धरना देने के लिए किसकी लगती है परमिशन?
संसद भवन से कितना दूर है प्रधानमंत्री आवास, वहां धरना देने के लिए किसकी लगती है परमिशन?
किसी पत्रकार पर हमला करना कितना बड़ा अपराध, जानें पत्रकारों के लिए भारत में क्या कानून?
किसी पत्रकार पर हमला करना कितना बड़ा अपराध, जानें पत्रकारों के लिए भारत में क्या कानून?
Farmers Protest: क्यों दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के किसान, क्या है इंडो-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील जिस पर विवाद?
क्यों दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के किसान, क्या है इंडो-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील जिस पर विवाद?

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget