एक्सप्लोरर

गर्मियों में अक्सर क्यों चलती है धूल भरी आंधी? जान लीजिए जवाब

Dusty Storm In Summers: गर्मियों में जमकर धूल भरी आंधी चलती है. लेकिन अक्सर गर्मियों के ही मौसम में ऐसा क्यों देखने के लिए मिलता है आखिर इसका क्या कारण है. चलिए जानें.

सर्दी और सुहाने मौसम के बाद अब गर्मी की दस्तक हो चुकी है. उत्तर भारत से लेकर दक्षिण तक मौसम में अच्छी खासी गर्मी महसूस की जा सकती है. तापमान बढ़ता ही जा रहा है और अब ऐसे मौसम में धूल भरी आंधी चलना आम बात है. जब मौसम बिगड़ता है तो पहले खूब तेज धूल वाली आंधी चलती है और फिर कभी-कभी बारिश भी होती है. जैसा कि अब आमतौर पर देखने को मिलेगा. लेकिन गर्मियों में अक्सर धूल भरी आंधी क्यों चलती है, चलिए जवाब जान लेते हैं. 

सूरज का अहम किरदार

धरती पर सूरज की किरणें हमेशा एक जैसी नहीं पड़ती हैं, यही वजह है कि मौसम में अक्सर बदलाव होता रहता है. 21 दिसंबर को सूरज भारत से दूर होता है, इसलिए दिसंबर-जनवरी में ठंड भयंकर पड़ती है. 21 दिसंबर के बाद धीरे-धीरे सूरज फिर से भारत की ओर लौटने लगता है तो गर्मी का मौसम आ जाता है. 21 जून को सूरज ठीक भारत के ऊपर चमकता है, इसीलिए गर्मी बहुत ज्यादा होती है. धूल भरी आंधी की बात करें तो मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मानसून आने से पहले अक्सर आंधियां आती हैं. 

क्यों चलती हैं धूल भरी आंधियां

भारत में मानसून जून के अंत में या फिर जुलाई की शुरुआत में आता है. ऐसे में पहली वजह तो यही है कि जून-जुलाई में मानसून से पहले तेज हवाएं अपने साथ धूल-मिट्टी उड़ाती हैं. वहीं दूसरी और सबसे अहम वजह यह है कि उस दौरान भयानक गर्मी पड़ने की वजह से तामपान बहुत बढ़ जाता है, जिससे कि सूखा हो जाता है और पानी की कमी हो जाती है, इसीलिए ये तेज हवाएं धूल भरी आंधी के रूप में चलती हैं. बादल का आधार जमीन से काफी ऊंचे स्तर पर होता है और हवा में नमी की कमी होती है. ऐसे में किसी भी आंधी-तूफान को बनने के लिए गर्म हवा का होना जरूरी होता है. इसके लिए भयानक गर्मी और बढ़ता हुआ तापमान काम करता है. 

गर्मी में मौसम का ज्यादा होता है प्रकोप

गर्मी यानि कि मई-जून के महीने में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहता है और हवाएं पश्चिम की ओर से उत्तर-पश्चिम के मैदानी भागों में चलने लगती हैं. वहीं अगर पूर्व दिशा से हवाएं आनी शुरू हो जाएं और गर्मी ज्यादा हो तो तापमान और दबाव का ऐसा कॉम्बिनेशन होता है कि हर तरफ से तेज हवाएं आने लगती हैं. यही हवाएं धीरे-धीरे आंधी का रूप ले लेती हैं और तबाही मचाती हैं.

यह भी पढ़ें: ताजमहल से लेकर राम मंदिर तक, यहां से हर साल आता है इतने करोड़ का टैक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assembly Elections 2026: जिन 5 राज्यों में चुनाव वहां सबसे ज्यादा कहां हैं Gen Z वोटर्स, देख लें चुनाव आयोग के आंकड़े
जिन 5 राज्यों में चुनाव वहां सबसे ज्यादा कहां हैं Gen Z वोटर्स, देख लें चुनाव आयोग के आंकड़े
Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में चुनाव आयोग ने बनाए कितने पोलिंग बूथ, जानें आपके घर से कितनी दूरी पर पड़ेंगे वोट?
पांच राज्यों में चुनाव आयोग ने बनाए कितने पोलिंग बूथ, जानें आपके घर से कितनी दूरी पर पड़ेंगे वोट?
Assembly Elections 2026: आचार संहिता लागू होने के बाद कौन-कौन से फैसले नहीं ले सकती राज्य सरकार, जानें कितनी कम हो जाती है पावर?
आचार संहिता लागू होने के बाद कौन-कौन से फैसले नहीं ले सकती राज्य सरकार, जानें कितनी कम हो जाती है पावर?
Assembly Elections 2026: आचार संहिता लागू होने के कितने दिन बाद होते हैं मतदान, देख लीजिए चुनाव का पूरा कैलकुलेशन
आचार संहिता लागू होने के कितने दिन बाद होते हैं मतदान, देख लीजिए चुनाव का पूरा कैलकुलेशन

वीडियोज

Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bengal Election 2026: खेला होबे! चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP News: 'खामेनेई की तरह शहादत मंजूर पर समझौता नहीं', बाराबंकी में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'खामेनेई की तरह शहादत मंजूर पर समझौता नहीं', बाराबंकी में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
PAK vs BAN: आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Video: गैस या फिर इंडक्शन, किस पर खाना बनाना है सस्ता, वायरल वीडियो ने दूर किए सारे शक, यूजर्स हैरान
गैस या फिर इंडक्शन, किस पर खाना बनाना है सस्ता, वायरल वीडियो ने दूर किए सारे शक, यूजर्स हैरान
Embed widget