एक्सप्लोरर

क्या होता है Sleep Divorce? जिसमें कपल रहते साथ में हैं, मगर सोते वक्त फॉलो करने होते हैं ये नियम

दिनभर काम करने के बाद हर कोई चैन की नींद सोना चाहता है. अपने पार्टनर की कुछ आदतों के चलते लोग परेशान हो जाते हैं. ऐसे में, लोग Sleep Divorce को अपना रहे हैं. आइए समझते हैं यह क्या होता है.

Sleep Divorce: शादी दो लोगों के एक बंधन में बंधने की रस्म होती है. शादी के बाद के दोनों लोग एक ही घर में एक ही कमरे में रहते हैं. एक साथ खाते हैं और सोते भी एक साथ ही हैं. भारत जैसे देश में तो शादी के यही मायने हैं. बिस्तर शेयर करना न केवल कपल के रोमांटिक पलों में से एक है, बल्कि इसे उन्हें एक-दूसरे को समझने का भी मौका मिलता है. लेकिन, इन दिनों एक शब्द काफी ट्रेंड में है, जिसे 'Sleep Divorce' कहते हैं. इसमें कपल्स साथ न सोकर अलग-अलग सोते हैं. आइए जानते हैं ये क्या है और क्यों इसे अपनाया जा रहा है.

पार्टनर की आदतों से नहीं ले पाते अच्छी नींद

दिनभर काम करने के बाद हर कोई चैन की नींद सोना चाहता है. कपल्स के अलग-अलग सोने के कई कारण हो सकते हैं. लेकिन, अपने पार्टनर की कुछ आदतों के चलते लोग परेशान हो जाते हैं. इन आदतों में जोर-जोर से खर्राटे लेना या बहुत देर तक लाइट जलाकर जागना शामिल हो सकता है.

क्या है स्लीप डिवॉर्स?

जब कपल अलग-अलग सोते हैं, तो उसे Sleep Divorce कहा जाता है. ऐसा करने से उन्हें चैन की नींद मिल जाती है. वहीं, सुबह काफी फ्रेश भी फील करते हैं. स्‍लीप डिवॉर्स में कपल्स साथ तो रहते हैं, लेकिन बेहतर नींद लेने के लिए वो साथ न सोकर अलग-अलग बेडरूम में सोना पसंद करते हैं. स्‍लीप डिवॉर्स लॉन्ग टर्म या कुछ समय के लिए हो सकता है, यह कपल्स की इच्छा पर निर्भर करता है.

स्लीप डिवॉर्स के फायदे

  • इससे आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है.
  • कपल्‍स को अपना-अपना पर्सनल स्‍पेस मिलता है.
  • खुला बिस्तर मिलता है, जिससे अच्छी नींद आती है.
  • एक हेल्दी रिलेशनशिप के लिए जरूरी नहीं कि एक ही बेड पर सोया जाए, एक-दूसरे के साथ सोए बिना भी कपल्स इंटीमेसी बना सकते हैं.

क्यों अच्छा है स्‍लीप डिवॉर्स?

स्वस्थ जीवनशैली के लिए अच्‍छी नींद लेना बहुत जरूरी है. ऐसे में कहा जा सकता है कि स्‍लीप डिवॉर्स अच्छी चीज है. अगर आप अपने पार्टनर के सोने के तरीकों के कारण अपनी नींद से समझौता कर रहे हैं, तो स्लीप डिवॉर्स को एक विकल्प के तौर पर देखना गलत नहीं है.

क्‍या स्‍लीप डिवोर्स रिश्तों में दूरियां लाता है?

स्‍लीप डिवोर्स का मतलब यह नहीं है कि आपका रिश्‍ता प्रभावित हो रहा है. अलग सोना आपकी पर्सनल चॉइस है. आपसी सहमति और समझदारी से कपल्स को एक दूसरे की जरूरतों का सम्मान करना चाहिए. गौरतलब है कि स्‍लीप डिवोर्स का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आप एक बिस्तर पर कुछ समय साथ नहीं बिता सकते हैं. वास्तव में यह उस समय के लिए है, जब आप कुछ घंटे बिना डिस्टर्बेंस के अच्‍छी नींद लेना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें - खंभा,अद्धा और पौआ शब्द शराब के लिए क्यों इस्तेमाल होते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
Rahul Gandhi Security: राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget