एक्सप्लोरर

Splashdown And Touchdown: स्प्लैशडाउन से जमीन पर क्यों आईं सुनीता विलियम्स, टचडाउन से क्यों नहीं? जानें दोनों तकनीक का अंतर

Splashdown And Touchdown: टचडाउन और स्पलैशडाउन में बड़ा अंतर है. असल में जब कोई स्पेसक्राफ्ट को लैंड कराना होता है तो उसे पानी में लैंड कराते हैं, ये स्पलैशडाउन है. जब एयरोप्लेन जमीन पर लैंड करता है तो उसे टचडाउन कहते हैं.

Splashdown And Touchdown: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती पर सकुशल वापस आ चुके हैं. दोनों ने 6 जून 2024 को ISS पर आठ दिन के लिए अपना मिशन शुरू किया था. आठ दिन के बाद दोनों को वापस आना था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण वो दोनों महीनों स्पेस में फंसे रहे. आखिरकार स्पेसएक्स का ड्रैगन फ्रीडम कैप्सूल दोनों को पृथ्वी पर वापस लेकर आ गया. अगर आपने ध्यान दिया होगा तो इस कैप्सूल को समुद्र में लैंड करवाया गया था. इस प्रक्रिया को स्पलैशडाउन कहा जाता है. आइए जानें कि स्पलैशडाउन और टचडाउन में क्या फर्क होता है. 

क्या है स्पलैशडाउन

स्पलैशडाउन एक ऐसी विधि है जिसमें किसी अंतरिक्ष यान या प्रक्षेपण यान को पैराशूट को जरिए पानी में उतारा जाता है. यह नासा के मर्करी , जेमिनी , अपोलो और ओरियन के साथ-साथ निजी स्पेसएक्स ड्रैगन सहित अमेरिकी कैप्सूल की विधि रही है. बोइंग स्टारलाइनर, रूसी सोयुज और चीनी शेनझोउ क्रू कैप्सूल के लिए भी इमरजेंसी की स्थिति में पानी में उतारना संभव है. ऐसे में जब भी कोई स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष से धरती पर उतारा जाता है तो उस जगह को स्पलैशडाउन साइट कहा जाता है. 

पानी में क्यों होता है स्पलैशडाउन

जब भी किसी स्पेसक्राफ्ट को वायुमंडल में प्रवेश कराया जाता है, तो उसकी स्पीड हजारों किलोमीटर प्रति घंटा होती है. इस स्पीड की वजह से बहुत गर्मी पैदा होती है और ऐसे में एयरक्राफ्ट को नुकसान हो सकता है. इसलिए इसको स्पेशल हीट शील्ड के जरिए सुरक्षित करते हैं. स्पेसक्राफ्ट को पानी में इसलिए उतारते हैं क्योंकि पानी नेचुरल कुशन का काम करता है. ऐसे में स्पेसक्राफ्ट पानी की सतह पर तैरता है, तो जमीन की तुलना में इसको झटका कम लगता है और एस्ट्रोनॉट्स और एयरक्राफ्ट को नुकसान कम होता है.

टचडाउन क्या है?  

टचडाउन एयरक्राफ्ट करते हैं. लेकिन जो भी फ्लाइंग चीज जमीन पर लैंड करती है उसे टचडाउन कहा जाता है. एयरक्राफ्ट में टचडाउन का मतलब है विमान के पहियों का रनवे से संपर्क होना, जो लैंडिंग प्रक्रिया का आखिरी चरण है. रनवे का वह हिस्सा जहां विमान को पहली बार उतरना होता है, इसे टचडाउन जोन कहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस देश में सबसे ज्यादा पिया जाता है गांजा, भारत का कौन सा नंबर?
किस देश में सबसे ज्यादा पिया जाता है गांजा, भारत का कौन सा नंबर?
स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ SC-ST एक्ट में मामला दर्ज, इसमें कितनी सजा?
स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ SC-ST एक्ट में मामला दर्ज, इसमें कितनी सजा?
ड्रग टेस्ट पॉजिटिव होने पर गई पायलट की नौकरी, क्या उसे पीएफ आदि मिलेंगे या नहीं?
ड्रग टेस्ट पॉजिटिव होने पर गई पायलट की नौकरी, क्या उसे पीएफ आदि मिलेंगे या नहीं?
Self Defence में जानलेवा हमला कब नहीं होता अपराध, क्या है कानून?
Self Defence में जानलेवा हमला कब नहीं होता अपराध, क्या है कानून?

वीडियोज

Shehnaaz Gill और Gippy Grewal का मजेदार Interview | Pyaar, Regret और Singh VS Kaur पर खुलकर बात
Mirzapur: The Movie Review | Guddu, Munna और Kaleen Bhaiya का फिर दिखा पूरा भौकाल
Salman Khan की Monster में होगी KGF जैसी धांसू Entry? Bald Look और Bullet Ride का दावा
Janmashtami 2026: चारों ओर मचा शोर..आ गए माखन चोर!
Swatantra Bharadwaj Arrest | Breaking News: स्वतंत्र के समर्थन में हिंदू संगठन का प्रदर्शन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
'सनातन में वसुधैव कुटुंबकम...', सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर अखिलेश यादव का बयान
'सनातन में वसुधैव कुटुंबकम...', सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर अखिलेश यादव का बयान
आज भारत-पाक मैच में टूटेंगे 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, स्मृति-हरमनप्रीत रचेंगी इतिहास
आज भारत-पाक मैच में टूटेंगे 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, स्मृति-हरमनप्रीत रचेंगी इतिहास
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड है फिल्म
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, जबरदस्त है पहली झलक
Live: स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, हिंदू संगठन कर रहे विरोध प्रदर्शन
Live: स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, हिंदू संगठन कर रहे विरोध प्रदर्शन
ट्रंप के निशाने पर ईरान का नया ठिकाना, पिकएक्स माउंटेन घातक हमले की चेतावनी
ट्रंप के निशाने पर ईरान का नया ठिकाना, पिकएक्स माउंटेन घातक हमले की चेतावनी
बाढ़ में काटा सुलेमानी कीड़ा, पुल पार करने की जिद में बहा युवक- वीडियो वायरल
बाढ़ में काटा सुलेमानी कीड़ा, पुल पार करने की जिद में बहा युवक
ऑनलाइन Grocery खरीदते हैं? अब हर सामान पर दिखेगी ‘Best Before’ डेट
ऑनलाइन Grocery खरीदते हैं? अब हर सामान पर दिखेगी ‘Best Before’ डेट
Embed widget