एक्सप्लोरर

CVV Number क्या है? समझिए कैसे यह आपके पेमेंट को सुरक्षा प्रदान करता है

अगर आपके पास क्रेडिट या डेबिट कार्ड है और आपने कभी ऑनलाइन पेमेंट किया है तो आप यह जरूर जानते होंगे की सीवीवी नंबर क्या होता है. आइए आज जानते हैं इससे जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी.

CVV Number: अगर कभी आपने ऑनलाइन शॉपिंग होगी तो पेमेंट करने के लिए कार्ड की डिटेल्स भरते समय आपने अपने कार्ड का सीवीवी नंबर (CVV Number) भी दर्ज किया होगा. डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते समय आपको अपना डेबिट कार्ड नंबर, अंतिम तिथि, अपना नाम व CVV Number आवश्यक रूप से डालना पड़ता है. इन डिटेल्स में अगर आप सीवीवी नंबर नहीं डालते हैं तो फिर आप का भुगतान नहीं होता है. क्या आप जानते हैं कि सीवीवी नंबर क्या होता है? आपके कार्ड पर इसका क्या काम होता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी से संबंधित जानकारी देंगे.  

क्या होता है CVV नंबर 

CVV कोड को सिक्योरिटी कोड, कार्ड वेरिफिकेशन डाटा व कार्ड वेरीफिकेशन नंबर  आदि कई नाम से भी जाना जाता है. आपके ट्रांजेक्शन का यह एक सिक्योरिटी फीचर होता है. सीवीवी का उपयोग क्रेडिट कार्ड फ्रॉड को कम करने के लिए होता है. आप अपना पिन अपने कार्ड पर प्रिंट नहीं करवा सकते हैं, इसीलिए एक सुरक्षा लेयर के लिए सीवीवी को आपके कार्ड पर प्रिंट कर दिया जाता है. CVV को Micheal Stone ने 1995 में यूके में बनाया था. जिसके बाद यह कांसेप्ट यूके एसोसिएशन फॉर पेमेंट क्लीयरिंग सर्विस ने ले लिया था. बाद में उन्होंने इसे 3 डिजिट कोड में बदल दिया. 

कहां होता है CVV Number? 

सीवीवी कोड ज्यादातर लास्ट सीन थ्री डिजिट का कोड होता है. यह कार्ड के पीछे हिस्से में सिग्नेचर स्प्रे पर लिखा होता है. अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड में यह कोड 4 डिजिट कोड होता है और कार्ड के फ्रंट पर ही लिखा होता है. यह कोड डिनर क्लब, डिस्कवर, जेसीबी, मास्टर कार्ड, वीजा कार्ड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड पर होता है. जो कार्ड के पीछे सिग्नेचर पैनल पर प्रिंट हुआ रहता है. 

क्यों ज़रूरी होता है CVV कोड ? 

सीवीवी नंबर का इस्तेमाल कार्ड की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए किया जाता है, ताकि ऑनलाइन बैंकिंग में कोई भी व्यक्ति आपके कार्ड की डिटेल का गलत इस्तेमाल ना कर सके. इस कोड की बदौलत हम कई तरह के धोखे और फ्रॉड से बच सकते हैं. फोन और इंटरनेट के जरिए शॉपिंग करते समय हमसे सीवीवी नंबर मांगा जाता है. इससे यह पता चलता है कि जो व्यक्ति आर्डर कर रहा है उसके पास कार्ड है या नहीं. अब एक सवाल यह भी उठता है कि क्या सीवीवी नंबर को छुपा कर रखना चाहिए? इसका जवाब है - हां. आपको इसे छुपा कर रखना चाहिए. वह अलग बात है कि अगर आप अपने लोगों से पेमेंट करवा रहे हो तो आप उन्हें इसे बता सकते हैं. यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको अपना क्रेडिट कार्ड नंबर, सीवीवी नंबर, एक्सपायरी डेट और डेबिट कार्ड पर अंकित नाम किसी को नहीं बताना चाहिए. इनका इस्तेमाल करके कोई भी आपके साथ ठगी कर सकता है.  

यह भी पढ़ें - 

फुल स्पीड से चलते पंखे को जीभ से रोककर बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ये कारनामा बेहद हैरान करने वाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सिर्फ फल ही खाते हैं फलाहारी महाराज, क्यों पड़ा यह नाम?
क्या सिर्फ फल ही खाते हैं फलाहारी महाराज, क्यों पड़ा यह नाम?
क्या हैं फायर ब्रिगेड के इस्तेमाल के नियम, गलत यूज पर कितनी सजा?
क्या हैं फायर ब्रिगेड के इस्तेमाल के नियम, गलत यूज पर कितनी सजा?
कब-कब हुई पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की कोशिश, इसमें West का मतलब क्या?
कब-कब हुई पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की कोशिश, इसमें West का मतलब क्या?
क्या पुलिस कहीं और कभी भी लगा सकती है बैरिकेड्स? जानें इसके नियम
क्या पुलिस कहीं और कभी भी लगा सकती है बैरिकेड्स? जानें इसके नियम

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
Embed widget