एक्सप्लोरर

Airlines Secret: हवाई जहाज में किसी की मौत हो जाए तो क्या होगा? ट्रे टेबल को क्यों हमेशा करना चाहिए साफ!

एयरलाइन कंपनियों के कई सीक्रेट रहते हैं, इन्हें सिर्फ वहां काम करने वाले लोग ही जानते हैं. आइए ऐसे कुछ सीक्रेट्स को जानते हैं, जिन्हे Redditपर एयरलाइन स्टाफ के लोगों ने शेयर किया.

Airlines Secret: फ्लाइट के जरिए कहीं भी कम समय में आना-जाना हो जाता है. एक छोटी से छोटी यात्रा के पीछे की मेहनत के बारे में शायद ही आपको पता होगा. ग्राउंड क्रू और केबिन क्रू से लेकर पायलट तक सभी, यात्रियों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं. इसी कारण ये लोग बहुत सी ऐसी चीजें जानते हैं, जिनसे आम यात्री पूरी तरह अनजान होते हैं. एयरलाइन इंडस्ट्री में काम करने वाले या काम कर चुके लोगों से जब उनके अनुभवों और टिप्स के बारे में पूछा गया तो कई ऐसी बातें पता चली, जिन्हे जान कर आप हैरान हो जाएंगे. आइए जानते हैं... 

प्लेन में मौत होने पर क्या होता है? 

दरअसल, क्रू मेंबर्स ने अपने काम से जुड़ी जानकारी रेडिट पर साझा की. एक यूजर ने जब पूछा कि अगर मेडिकल इमरजेंसी के बाद किसी यात्री की प्लेन में मौत हो जाती है तो ऐसी स्थिति में क्या किया जाएगा? जवाब में एक यूजर लिखती हैं, 'मैं पहले UK की एक एयरलाइन के लिए काम कर चुकी हूं. मेडिकल इमरजेंसी से जुड़ा प्रोटोकॉल है. कई कंपनियां इस स्थिति में शव को बाकी पैसेंजर से अलग फर्स्ट क्लास की सीट पर ले जाने को कहती हैं, क्योंकि उस श्रेणी में ज्यादा जगह होती है. फिर उन्हें वहां ले जाकर सम्मान के साथ कंबल से ढक दिया जाता है. वहीं, कई कंपनी विमान के पिछले हिस्से में शव को रख कर कंबल डालने को कहती हैं.' 

मुफ्त में मिलता है खाना 

एक ग्राउंड क्रू ने अपने अनुभवों को शेयर करते हुए लिखा, 'जब भी दूसरे देशों से फ्लाइट आती है तो बचे हुए भोजन फेंकना पड़ता है, क्योंकि यह एक अंतर्राष्ट्रीय कचरा हो जाता है. कई बार यह खाना हमें ही दे दिया जाता था जो बहुत ही स्वादिष्ट होता था.'

वहीं, एक फ्लाइट अटेंडेंट ने बताया कि फ्लाइट में फेमस लोगों की पहचान कैसे करते हैं. उन्होंने लिखा कि, 'हमारे पास सभी यात्रियों का सीट नंबर और पूरा नाम होता है. जब हम बोर हो होते हैं तो हम इन्हें गूगल पर सर्च करते हैं.' 

हमेशा करें अपनी ट्रे-टेबल को साफ 

प्लेन देखने में साफ सुथरे होते हैं, लेकिन उतना भी नहीं होते, जितना हम सोचते हैं. एक फ्लाइट अटेंडेंट ने बताया, 'सीट पर बैठने से पहले हमेशा ट्रे टेबल को जरूर साफ करें. ऐसा इसलिए, क्योंकि यह एक ऐसी चीज है, जिसे कभी साफ नहीं किया जाता.' 

यह भी पढ़ें - उबलकर बाहर क्यों गिरता है दूध, इसके उबलने से क्या होता है? इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
भारत में अब इमरजेंसी लगाना कितना मुश्किल, कितनी बदल गई व्यवस्था?
भारत में अब इमरजेंसी लगाना कितना मुश्किल, कितनी बदल गई व्यवस्था?
क्या प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या कहता है कानून?
क्या प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या कहता है कानून?
भारत में विदेशी नागरिकों के प्रदर्शन पर क्या कहता है देश का कानून?
भारत में विदेशी नागरिकों के प्रदर्शन पर क्या कहता है देश का कानून?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget