एक्सप्लोरर

कॉकटेल और मॉकटेल ड्रिंक्स का नाम तो सुना हो होगा... अब दोनों के बीच का फर्क भी समझ लीजिए

अक्सर आप बाहर खाने या पार्टियों में जाते हैं तो वहां ड्रिंक के नाम पर कॉकटेल और मॉकटेल की बात होती है. बहुत से लोगों मालूम नहीं है कि ये क्या होती हैं. आइए आज हम आपको दोनो के बारे में बताते हैं.

Mocktail Vs Cocktail: शादी, पार्टी आदि समरोहों में ड्रिंक्स की एक अलग ही महत्ता होती है. मौसम अगर सर्दी का हो, तो पार्टी में चाय, कॉफी या फिर सूप वगैरह आदि हॉट ड्रिंक्स रहती हैं. वहीं, गर्मी के मौसम में कोल्ड ड्रिंक्स चलती हैं. अक्सर पार्टियों में जब ड्रिंक्स की बात आती है तो कॉकटेल और मॉकटेल शब्द सुनने को मिलते हैं. कई लोगों के मन में ये सवाल आता है कि आखिर ये होती क्या हैं. बहुत से लोगों को अभी इनका मतलब पता नहीं है. आइए आज हम आपको बताते हैं कि किस ड्रिंक को कॉकटेल कहते हैं और किसे मॉकटेल.

अलग होता है दोनो को बनाने का तरीका

दरअसल, कॉकटेल और मॉकटेल को कई ड्रिंक्स को एक साथ मिलाकर बनाया जाता है, लेकिन दोनों को बनाने का तरीका एक दूसरे से काफी अलग है. ऐसे में आज जानते हैं कि कॉकटेल और मॉकटेल में क्या अंतर है और इनमें कौन-कौन सी ड्रिंक शामिल हैं...

कॉकटेल

कॉकटेल में उन ड्रिंक्स को रखा जाता है, जिनमें अल्कोहल पाया जाता है. आसान भाषा में कहें तो बीयर, शराब आदि एल्कोहलिक ड्रिंक्स से बनने वाली ड्रिंक को कॉकटेल कहा जाता है. कॉकटेल ड्रिंक बनाने के लिए शराब, बीयर आदि को फ्रूट ज्यूस या फिर सोडा के साथ मिलाया जाता है. यानी इसमें अल्कोहल होता है. इन ड्रिंक्स को कॉकटेल की कैटेगरी में रखा जाता है. चूंकि कॉकटेल ड्रिंक्स में अल्कोहल होता है, इसलिए इसको लेकर कई नियम भी होते हैं.  

फॉलो करने होते हैं नियम 

ऐसा नहीं है कि ये ड्रिंक्स ऐसे ही कुछ भी और कितना भी मिलाकर तैयार हो जाती हैं, बल्कि इनके बनाने का एक खास तरीका होता है. इन्हे बहुत हिसाब से बनाया जाता है. पूरी ड्रिंक में शराब की मात्रा कितनी होनी चाहिए और शराब के अलावा उसमें क्या-क्या चीजें मिलाई जानी चाहिए. यह सब निर्धारित होता है.

मॉकटेल

मॉकटेल और कॉकटेल एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं. कॉकटेल में तो अल्कोहल होता है. मगर जब बिना अल्कोहल वाली ड्रिंक्स जैसे ज्यूस आदि से कोई ड्रिंक्स बनाते हैं तो उसे मॉकटेल कहा जाता है. मॉकटेल की कैटेगरी में कई तरह की नॉन-एल्कोहलिक ड्रिंक्स होती हैं.

टेस्ट की हिसाब से होती है तैयार

अब चूंकि मॉकटेल में अल्कोहल नहीं होता है, इसलिए इसे बेचने के लिए कॉकटेल की तरह उम्र आदि की कोई पाबंदी नहीं है. मॉकटेक को किसी भी तरह से सर्व किया जा सकता है. इसे तैयार करने के लिए वैसे तो कोई खास रूल फॉलो नहीं किया जाता है, बस टेस्ट के हिसाब से बनाया जाता है.

यह भी पढ़ें - क्या आप जानते हैं आपके घर आने वाला डेयरी का दूध कितना पुराना होता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे तय होते हैं चीनी के दाम, सरकार के हाथ में क्या-क्या?
कैसे तय होते हैं चीनी के दाम, सरकार के हाथ में क्या-क्या?
क्या चीफ इलेक्शन कमिश्नर को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या है कानून?
क्या चीफ इलेक्शन कमिश्नर को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या है कानून?
क्या इंटरनेशनल फ्लाइट में क्रू मेंबर्स को भी लेना होता है वीजा? जानें नियम
क्या इंटरनेशनल फ्लाइट में क्रू मेंबर्स को भी लेना होता है वीजा? जानें नियम
क्यों तकरार के बाद भी US के लिए चीन का साथ जरूरी? आसान शब्दों में समझें
क्यों तकरार के बाद भी US के लिए चीन का साथ जरूरी? आसान शब्दों में समझें

वीडियोज

नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
क्या विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोप सही?
जेल, इस्तीफा...Gyanesh Kumar पर होगा एक्शन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
B-1 बॉम्बर से सलामी, प्रोटोकॉल तोड़ खुद रिसीव किया, शी से ट्रंप आखिर चाहते क्या हैं?
B-1 बॉम्बर से सलामी, प्रोटोकॉल तोड़ खुद रिसीव किया, शी से ट्रंप आखिर चाहते क्या हैं?
राहुल गांधी ने उठाया OBC छात्रों का मुद्दा, CM मोहन यादव को लिखा पत्र
राहुल गांधी ने उठाया OBC छात्रों का मुद्दा, CM मोहन यादव को लिखा पत्र
चक्रवाती तूफान अर्नब भारत से टकराया, ये राज्य प्रभावित, कई पुल टूटे, NH-326 बंद
चक्रवाती तूफान अर्नब भारत से टकराया, ये राज्य प्रभावित, कई पुल टूटे, NH-326 बंद
'अगर हमें भारत के खिलाफ...', एशियन गेम्स को लेकर पाकिस्तान के हेड कोच का बड़ा बयान
'अगर हमें भारत के खिलाफ...', एशियन गेम्स को लेकर पाकिस्तान के हेड कोच का बड़ा बयान
'जयंती 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, बनी 2026 की सातवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म
'जयंती 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, बनी 2026 की सातवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म
'कब तक होगा फैसला, समय बताएं', TMC के मामले पर चुनाव आयोग से बोला सुप्रीम कोर्ट
'कब तक होगा फैसला, समय बताएं', TMC के मामले पर EC से बोला सुप्रीम कोर्ट
अखिलेश के सियासी सफर में कितनी मददगार रहीं यात्राएं? कभी बने सीएम तो कभी बढ़ी सीट
अखिलेश के सियासी सफर में कितनी मददगार रहीं यात्राएं? कभी बने सीएम तो कभी बढ़ी सीट
10 भैंस पालने के लिए हर महीने कितने चारे की होगी जरूरत? जान लें हिसाब-किताब
10 भैंस पालने के लिए हर महीने कितने चारे की होगी जरूरत? जान लें हिसाब-किताब
Embed widget