एक्सप्लोरर

Human Body: जानिए शरीर के उन अंगों के बारे में जिनका नहीं है कोई काम, निकाल देने से शरीर पर नहीं पड़ेगा कोई असर

Know About Vestigial Organ: अवशेषी अंग इंसानी शरीर में ऐसे अंग होते हैं जिनका पहले उपयोग था, लेकिन अब उनका महत्व नहीं है.

Vestigial Organ: हमारा शरीर एक जटिल संरचना है जो कि तमाम अंगों के संयोजन से बना है. शरीर में पाए जाने वाले अंगों का कोई न कोई काम जरूर है. कई अंग तो ऐसे हैं जो एक से ज्यादा कामों को संपादित करते हैं. लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि हमारे शरीर में कई ऐसे अंग भी है जिसका कोई काम नहीं है. खास बात ये है कि ये अंग आगे चलकर पूरी तरह से लुप्त हो जाएंगे.

हालांकि इंसान के विकास क्रम में इन अंगों का पहले काम रहा होगा लेकिन फिलहाल ये शरीर में सिर्फ अवशेषी अंग ही हैं. इन्हें अगर शरीर से निकाल भी दिया जाए तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा. अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन अंगों के बारे में बताएंगे जिनका कोई काम नहीं है-

अक्ल दाढ़ -

इसे विजडम टीथ भी कहते हैं. दांतों के पिछले हिस्से में पाई जाने वाली अक्ल दाढ़ का कोई उपयोग नहीं है. इंसान के विकास क्रम की शुरुआती अवस्था में आदिम मानव कच्चा मांस खाता था तब इसका महत्व रहा होगा. लेकिन समय के साथ इंसान ने पका मांस और नर्म भोजन खाना शुरू कर दिया. जिससे अक्ल दाढ़ का महत्व खत्म हो गया और अब यह अवशेषी अंग है.

ऑरिक्यूलर मांसपेशियां-

कान की मांसपेशियों को ऑरिक्यूलर मांसपेशी कहा जाता है. यह भी अवशेषी अंग है. इंसान जब शिकारी और आदिम जीवन जीता था तब ये मांसपेशियां आवाजों को ठीक से सुनने और सतर्क रहने में इंसानों का सहयोग करती थीं.

टॉन्सिल-

हालांकि टॉन्सिल गले में श्वसन संबंधी संक्रमण से बचने में सहायता करते है लेकिन इन्हे भी अवशेषी अंगों की श्रेणी में रखा गया है. इनकी वजह से गले में सूजन या अन्य समस्या होने पर इन्हें निकाल दिया जाता है. इनके निकलने से कोई खास फर्क नहीं पड़ता है.

अपेंडिक्स-

पुरातन काल में अपेंडिक्स इंसानों के घास-फूस और ऐसे तमाम भोजन को पचाने में मदद करता था जो आज के समय में असामान्य हैं. लेकिन अब यह एक अवशेषी अंग है. कई बार अपेंडिक्स में संक्रमण या इससे संबंधित अन्य समस्या आने पर डॉक्टर ऑपरेशन के जरिए इसे निकाल देता है. इसके निकलने से कोई फर्क नहीं पड़ता है.

पित्ताशय या गाल ब्लैडर -

पित्ताशय में अक्सर पथरी की समस्या देखने में आती है. जिसकी वजह से डॉक्टर कई बार इसे निकालने की सलाह देते हैं. इससे निकलने से सेहत पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता है. इसे भी अवशेषी अंगों की सूची में रखा गया है.

टेल बोन-

इंसान की रीढ़ की हड़्डी के निचले हिस्से में टेल बोन है. कहा जाता है कि शुरुआती इंसान में पहले यह विकसित अवस्था में थी लेकिन विकास क्रम में यह खत्म हो गई और अब यह अवशेषी अंग है.

ये भी पढ़ें- Interesting Fact: जब यारों की महफिल में टकराते हैं जाम, तब क्यों बोला जाता है चीयर्स? जानिए इसका कारण

Dream: चूहे भी लगाते हैं इंसानों की तरह सपनों की दुनिया में गोते, जानिए इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

International Space Station: स्पेस स्टेशन में कहां से पहुंचती है बिजली, वहां कहां होता है पावर हाउस?
स्पेस स्टेशन में कहां से पहुंचती है बिजली, वहां कहां होता है पावर हाउस?
Ram mandir CEO Recruitment: क्या आम आदमी भी बन सकता है राम मंदिर में CEO, जानें कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?
क्या आम आदमी भी बन सकता है राम मंदिर में CEO, जानें कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?
Police Encounter: कैसे होती है बुलेट फायरिंग के राउंड की गिनती, क्या बदमाशों की गोलियां भी करते हैं शामिल?
कैसे होती है बुलेट फायरिंग के राउंड की गिनती, क्या बदमाशों की गोलियां भी करते हैं शामिल?
E20 Petrol Controversy: क्या बिना पूछे आपकी गाड़ी में E20 पेट्रोल नहीं डाल सकती सरकार, क्या इसको लेकर भी है नियम?
क्या बिना पूछे आपकी गाड़ी में E20 पेट्रोल नहीं डाल सकती सरकार, क्या इसको लेकर भी है नियम?

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget