एक्सप्लोरर

दुनिया के इस देश में रहते हैं 800 लोग, सिर्फ ईसाइयों को मिल सकती है नागरिकता

वेटिकन सिटी दुनिया के सबसे छोटे देशों में शामिल है. इस देश में करीब 800 लोग रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां पर लोगों को नागरिकता कैसे मिलती है. जानिए नियम..

दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जो अलग-अलग कारणों से पूरी दुनिया में जाने जाते हैं. आज हम आपको दुनिया के सबसे छोटे देश वेटिकन सिटी के बारे में बताने वाले हैं. इस देश में नागरिकता के लिए नियम बिल्कुल अलग हैं. दरअसल इस देश में अधिकांश लोगों को अस्थायी नागरिकता मिलती है. इसके अलावा यहां पर सिर्फ ईसाइयों को ही नागरिकता मिलती है. जानिए इस छोटे देश में क्या-क्या है नियम. 

 वेटिकन सिटी

 बता दें कि वेटिकन सिटी रोम के भीतर छोटा सा एक देश है. वहीं यहां पर पोप वेटिकन सिटी और होली सी दोनों के शासक हैं. 108 एकड़ भूमि वाले वेटिकन सिटी की आबादी लगभग 800 लोगों की है. जिसमें 135 तो स्विस गार्ड ही होते हैं. इस हिसाब से ये दुनिया का सबसे कम आबादी वाला देश भी है. इस देश में भी केवल 450 निवासियों के पास ही वेटिकन की नागरिकता है. हालांकि वो भी अस्थायी नागरिकता है. यहां पर स्थायी नागरिकता किसी को नहीं मिलती है. यहां केवल 30 महिलाएं ही ऐसी हैं, जिन्हें यहां की नागरिकता मिली हुई है.  क्योंकि उन्होंने यहां के गार्ड के अन्य कर्मचारी से शादी किया है. 

रोमन कैथोलिक ईसाई

इसके अलावा वेटिकन सिटी में केवल रोमन कैथोलिक ईसाई ही रह सकते हैं, वो भी जो कैथोलिक धर्म में सबसे प्रभावशाली या महत्वपूर्ण हैं. बता दें कि यहां विभिन्न राष्ट्रीयताओं के पुजारी और नन हैं. इसके अलावा वेटिकन की नागरिकता काफी अनोखी है. यहां पर नागरिकता जन्म या रक्त के आधार पर नहीं दी जाती है. बल्कि यहां पर केवल उन लोगों को नागरिकता दी जाती है, जो वेटिकन सिटी में विभिन्न स्थितियों में काम करते हैं. वेटिकन सिटी या रोम में रहने वाले कार्डिनल साथ ही होली सी के राजनयिकों को भी देश का नागरिक माना जाता है.

नागरिकता खत्म

बता दें कि यहां पर कार्यालय का कार्यकाल समाप्त होने पर वेटिकन की नागरिकता भी खत्म हो जाती है. इतना ही नहीं बच्चे यहां अपने माता-पिता से विरासत में नागरिकता नहीं प्राप्त कर सकते हैं. वेटिकन दोहरी नागरिकता रखने की अनुमति देता है. वेटिकन की नागरिकता भी दुनिया में मिलने वाली सबसे कठिन नागरिकताओं में एक है. जानकारी के मुताबिक नई कानूनी व्यवस्था के तहत नागरिकता यहां के कानून या प्रशासनिक निर्णय द्वारा प्राप्त की जा सकती है. यहां रहने वाले अधिकांश नागरिक सीधे चर्च के लिए काम करते हैं. कई नौकरियों में कार्डिनल, गार्ड, नन और पादरी के सदस्य शामिल हैं.

वेटिकन पासपोर्ट

वेटिकन के नागरिकों के साथ रहने वाले परिवार के लोग भी वहां के नागरिक होते हैं. लेकिन उनका वेटिकन सिटी में रहना जरूरी होता है. इसके अलावा पवित्र राजनयिक पासपोर्ट वेटिकन के नागरिकों के लिए 10 सालों के लिए जारी किया जाता है. गैर वेटिकन लोगों के लिए 05 सालों के लिए पासपोर्ट जारी किया जाता है. वहीं तकनीकी रूप से वेटिकन में कोई भी पैदा नहीं हो सकता, क्योंकि वहां कोई अस्पताल नहीं हैं. 

 

ये भी पढ़ें: दुनिया के कितने देशों में लागू है वन नेशन वन इलेक्शन, इससे भारत में कितनी बदल जाएगी चुनाव प्रक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jantar Mantar Protest: कौन है जंतर-मंतर का मालिक, जब वहां प्रदर्शन नहीं होते तब कौन देखता है व्यवस्था?
कौन है जंतर-मंतर का मालिक, जब वहां प्रदर्शन नहीं होते तब कौन देखता है व्यवस्था?
First IAF Chief: अंग्रेज अफसर कब तक रहे थे भारतीय एयरफोर्स के एयर मार्शल? हकीकत जानकर उड़ जाएंगे होश
अंग्रेज अफसर कब तक रहे थे भारतीय एयरफोर्स के एयर मार्शल? हकीकत जानकर उड़ जाएंगे होश
Aurora Lights: क्या पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रह पर भी होती हैं अरोरा लाइट्स, जानें कैसा होता है वहां का नजारा?
क्या पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रह पर भी होती हैं अरोरा लाइट्स, जानें कैसा होता है वहां का नजारा?
जब सांप नहीं पीते दूध तो क्यों बनी यह कहावत, जानें इसके पीछे का साइंस?
जब सांप नहीं पीते दूध तो क्यों बनी यह कहावत, जानें इसके पीछे का साइंस?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Why Cockroaches Come Out At Night: रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
Embed widget