एक्सप्लोरर

माउस और कीबोर्ड इस्तेमाल करने के तरीके से पता चल जाता है कि आप तनाव में हैं या नहीं! जानिए आखिर कैसे?

ईटीएचजेड के शोधकर्ताओं ने 90 लोगों पर एक स्टडी की. जिसके बाद उन्होंने दावा किया है कि किसी व्यक्ति की धड़कन के मुकाबले उसका माउस इस्तेमाल करने का तरीका तनाव की बेहतर जानकारी दे सकता है.

Stress: हमारे बर्ताव और काम-काज के तरीके पर तनाव का कई रूपों में असर पड़ता है. कुछ अनुभवी एक्सपर्ट्स इंसान को देख कर ही इस बात का अंदाजा लगा लेते हैं कि वह कितने तनाव में है. वहीं, दिल धड़कने की गति और ब्लड प्रैशर जैसे कारकों की मदद से भी तनाव का पता चल जाता है. लेकिन, स्विस वैज्ञानिकों ने अपने नए अध्ययन के आधार पर दावा किया है कि कम्प्यूटर के माउस और कीबोर्ड पर काम करने वाले व्यक्ति के बर्ताव को समझ कर तनाव का आंकलन किया जा सकता है.

कीबोर्ड और माउस से लगेगा तनाव का पता

शोधकर्ताओं ने यह भी दावा किया है कि कम्प्यूटर का माउस इंसान की धड़कन से बेहतर तनाव संकेतक साबित हो सकता है. स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इन ज्यूरिक (ईटीएचजेड) के शोधकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने नए आंकड़ों और मशीन लर्निंग का उपयोग कर एक नया मॉडल तैयार किया है.

90 लोगों पर हुई स्टडी

अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने 90 प्रतिभागियों को शामिल किया था. इन प्रतिभागियों को कुछ ऑफिस वाले काम जैसे प्रयोगशाला में नियोजन, मिलने की समय निश्चित करने, रिकॉर्डिंग या आंकड़ों का विश्लेषण आदि सौंपे गए.

स्टडी में कुछ प्रतिभागियों को तो काम करने के लिए अकेला छोड़ दिया गया और बाकियों को बार-बार चैट या संदेशों से डिस्टर्ब करके यह भी पूछा गया कि क्या वो एक जॉब इंटरव्यू में भाग लेना चाहेंगे? इसी तरह शोधकर्ताओं ने यह पता लगाया कि तनाव वाले लोग कौन हैं और ये लोग तनावरहित लोगों की तुलना में अपने माउस और कीबोर्ड का इस्तेमाल कैसे करते हैं.

कैसा था तनावपूर्ण लोगों का बर्ताव

स्टडी में पाया गया कि तनाव में रहने वाले लोगों ने अपने माउस प्वाइंटर को ज्यादा बार और कम एक्यूरेसी के साथ हिलाया. इसके साथ ही उन्होंने स्क्रीन में ज्यादा लंबी दूरियां भी तय कीं. इन लोगों ने टाइपिंग के दौरान गलतियां की और टाइप करते ये बीच-बीच में बहुत बार रुकते भी थे.

तनाव रहित लोगों में था यह अंतर

हालांकि, तनाव रहित लोग भी टाइप करते समय बीच-बीच में रुके, लेकिन बहुत कम बार और ज्यादा लंबे समय तक रुके. शोधकर्ताओं ने बताया कि न्यूरोमोटर नॉइज सिद्धांत के जरिए तनाव और कीबोर्ड एवं माउस के बर्ताव के बीच का संबंध समझाया जा सकता है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, स्विट्जरलैंड में तीन में से एक व्यक्ति अपने कार्यस्थल पर तनाव से जूझ रहा है. गौरतलब है कि कार्यस्थल पर तनाव की समस्या केवल स्विट्जरलैंड ही नहीं, बल्कि भारत सहित पूरी दुनिया के लिए चुनौती है. यह अच्छी बात है कि अब कम्पनियों ने भी इसे गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें - अभी इतनी गर्मी है, तो मई-जून में कैसे होंगे हालात? क्या देश पर मंडरा रहा सूखे का खतरा? पढ़िए क्या कहती है रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sheikh Hasina Returning To Bangladesh: अगर बांग्लादेश पहुंची शेख हसीना तो क्या होगा, उनके लिए सबसे बड़ा खतरा क्या?
अगर बांग्लादेश पहुंची शेख हसीना तो क्या होगा, उनके लिए सबसे बड़ा खतरा क्या?
यूपी में बाकी 11,331 करोड़ का ट्रैफिक चालान, जानें टॉप 5 राज्यों का हाल
यूपी में बाकी 11,331 करोड़ का ट्रैफिक चालान, जानें टॉप 5 राज्यों का हाल
500 अरब डॉलर का माल इंपोर्ट करने की मजबूरी? जानिए अमेरिका से क्या-क्या खरीदेगा भारत
500 अरब डॉलर का माल इंपोर्ट करने की मजबूरी? जानिए अमेरिका से क्या-क्या खरीदेगा भारत
रीसेल में खरीदा फ्लैट तो क्या साथ मिलेगी पार्किंग? जानें क्या कहता है कानून
रीसेल में खरीदा फ्लैट तो क्या साथ मिलेगी पार्किंग? जानें क्या कहता है कानून

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget