एक्सप्लोरर

टाइटन पनडुब्बी में कैटास्ट्रॉफिक इम्प्लोजन की वजह से हुआ था विस्फोट? जानिए क्या है ये

टाइटन पनडुब्बी कंपनी का कहना है कि जब इन लोगों से संपर्क टूटा तो तुरंत सर्च अभियान चलाया गया. अमेरिका और कनाडा की नौसेना लगाई गई लेकिन 4 दिनों तक कुछ पता नहीं चला.

टाइटन पनडुब्बी (Titan Submarine) के डूबने से दुनिया के 5 अरबपतियों की मौत हो गई. ये सभी लोग टाइटन पनडुब्बी से 1912 में डूबे टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने जा रहे थे. कुछ दिनों पहले जब ये टाइटन पनडुब्बी लापता हुई तो पूरी दुनिया में हंगामा मच गया, क्योंकि इसमें सवार पांचों लोग कोई आम इंसान नहीं, बल्कि दुनिया के अरबति लोग थे. इसलिए जब यह खबर बाहर आई तो पूरी दुनिया के लिए ये चर्चा का विषय बन गई. अब 22 जून को खबर आती है कि टाइटन पनडुब्बी का मलबा टाइटैनिक जहाज के पास ही मिला है. इस मलबे को कनाडा की रिमोट से ऑपरेट होने वाले यूएवी ने बरामद किया है. वहीं इसकी पुष्टि टाइटन पनडुब्बी को ऑपरेट करने वाली कंपनी ओशनगेट ने भी कर दी है. लेकिन अब सवाल उठता है कि ये हादसा हुआ कैसे? कैसे ये टाइटन पनडुब्बी में समुद्र में डूबी.

कैसे हुआ ये हादसा

दुनिया भर के एक्सपर्ट्स मानते हैं कि टाइटन पनडुब्बी के डूबने का कारण कैटास्ट्रॉफिक इम्प्लोजन है.  इसी की वजह से टाइटन पनडुब्बी के अंदर कुछ ऐसा हुआ कि उसने काम करना बंद कर दिया और वह इतने बुरी तरह से डैमेज हुई की वहीं टाइटैनिक के पास ही डूब गई. तो चलिए अब जानते हैं कि आखिर ये कैटास्ट्रॉफिक इम्प्लोजन होता क्या है?

दरअसल, कैटास्ट्रॉफिक इम्प्लोजन एक प्रक्रिया है और ये तब होती है जब किसी पनडुब्बी के अंदरुनी हिस्से में इतना ज्यादा दबाव बन जाए कि वो बुरी तरह से डैमेज हो जाए और फिर काम करना बंद कर दे. हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी स्थिति तब बनती है जब किसी एक सीमित जगह पर  जरूरत से कहीं ज्यादा दबाव बनने लगता है और पनडुब्बी में उस दबाव को संफालने की क्षमता नहीं रहती तो इसकी वजह से अंदरुनी विस्फोट हो जाता है और इससे पनडुब्बी छतिग्रस्त हो जाती है.

4 दिनों तक चली थी इस पनडुब्बी की खोज

कहा जा रहा है कि ये पांचों अरबपति जिस टाइटन पनडुब्बी में सवार थे उसकी क्षमता 4 हजार मीटर तक की थी, जबकि इस टाइटन पनडुब्बी पर दबाव इससे ज्यादा था. टाइटन पनडुब्बी की कंपनी का कहना है कि जब इन लोगों से संपर्क टूटा तो तुरंत सर्च अभियान चलाया गया. अमेरिका और कनाडा की नौसेना लगाई गई लेकिन 4 दिनों तक कुछ पता नहीं चला. वहीं कंपनी का दावा था कि टाइटन पनडुब्बी में संपर्क टूटने के बाद से 96 घंटे का ऑक्सीजन था. हालांकि, ये कितना सच है वो जांच के बाद ही पता चलेगा.

ये भी पढ़ें: 38 करोड़ की लगी लॉटरी, लेकिन लापता हो गया विजेता, जानिए कौन है ये शख्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्ना आंदोलन रामलीला मैदान में हुआ, फिर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े प्रदर्शनकारी?
अन्ना आंदोलन रामलीला मैदान में हुआ, फिर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े प्रदर्शनकारी?
पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे
पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे
वोट चोरी सही निकली तो क्या चुनावों को रद्द कर सकता है सुप्रीम कोर्ट?
वोट चोरी सही निकली तो क्या चुनावों को रद्द कर सकता है सुप्रीम कोर्ट?
अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट का आदेश न माने तो क्या होगा,क्या है प्रावधान?
अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट का आदेश न माने तो क्या होगा,क्या है प्रावधान?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget