एक्सप्लोरर

अंतरिक्ष में उग गया ये फूल, वैज्ञानिक हैरान! जानिए कैसे मुमकिन हुआ ये

आपको बता दें ये फूल कोई आम फूल नहीं है, बल्कि यह इस रिसर्च का हिस्सा साल 2015 से रहा है. साल 2015 में इस पौधे को स्पेस में उगाने का प्रयोग अंतरिक्ष यात्री केजेल लिंडग्रेन ने शुरू किया था.

अंतरिक्ष मनुष्यों के लिए हमेशा से एक ऐसी जगह रही है जहां वो भविष्य की संभावनाओं की तलाश करते हैं, इसके साथ ही वहीं से इंसान अपने अस्तित्व की कहानी भी जानना चाहता है. ऐसे में जब नासा ने खबर दी कि अंतरिक्ष में एक नायाब फूल खिला है तो सब हैरान हो गए. दुनियाभर के तमाम वैज्ञानिक भी जानना चाह रहे कि अंतरिक्ष में आखिर ये फूल खिला कैसे.

नासा ने इस फूल को लेकर क्या कहा?

जिस फूल की तस्वीर नासा ने अपने इंस्टाग्राम पे शेयर की है वो जीनिया का फूल है. 12 जुलाई की रात को नासा ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यकर्मों के अंतर्गत इसे पृथ्वी से बाहर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में उगाया गया है. आपको बता दें ये फूल कोई आम फूल नहीं है, बल्कि यह इस रिसर्च का हिस्सा साल 2015 से रहा है. साल 2015 में इस पौधे को स्पेस में उगाने का प्रयोग अंतरिक्ष यात्री केजेल लिंडग्रेन ने शुरू किया था.

नासा का नायाब रिसर्च

इस फूल का उगना तो सिर्फ एक पहलू है, दरअसल स्पेस एजेंसी नासा अंतरिक्ष में कई तरह की फसलें उगाने का प्लान बना रही है और कुछ को तो उगा भी रही है. नासा इस प्लान पर काम कर रही है कि कैसे पृथ्वी से बाहर इंसानों के खाने लायक भोजन उगाया जा सके. अगर यह प्रयोग सफल रहा तो वो दिन दूर नहीं जब इंसान किसी दूसरे ग्रह पर खेती करते नजर आएंगे.

वायरल हो गया है ये फूल

नासा ने जब से इंस्टाग्राम पर इस फूल की तस्वीर डाली है इंटरनेट पर ये वायरल हो गया है. कुछ ही घंटों में इस तस्वीर पर 9 लाख से ज्यादा लाइक और हजारों में कमेंट्स आ गए हैं. पूरी दुनिया इस फूल को पसंद कर रही है और इसे अपनों के साथ शेयर कर रही है. ये फूल बताता है कि अगर मनुष्य विज्ञान के साथ सही दिशा में चले तो वो क्या कुछ नहीं कर सकता है.

ये भी पढ़ें: पुरुषों के लिए बनाए गए थे सैनिटरी पैड्स, जानिए लड़के इन्हें लगाते कहां थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget