एक्सप्लोरर

इस बार भूल कर भी ना लगाएं नीला और हरा रंग...जानिए आपकी आंखों के लिए कितना खतरनाक है ये

ज्यादातर हरे रंग को बनाने के लिए मैलाकायड डाई का इस्तेमाल किया जाता है. कई बार रंग को ज्यादा गाढ़ा करने के लिए मैलाकायड डाई का इस्तेमाल ज्यादा कर दिया जाता है, जो हमारी सेहत के लिए खतरनाक होता है.

होली रंगों का त्योहार है, इस दिन पूरे भारत में आपको तरह-तरह के रंग देखने को मिलते हैं. लाल,नीला,पीला, हरा, गुलाबी और ना जाने कौन कौन से रंग. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें से नीला और हरा रंग आपकी सेहत के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक होता है. इसलिए अगर इस बार होली खेल रहे हैं, तो नीले और हरे रंग से आपको परहेज करना चाहिए. हालांकि, अगर आपका रंग ऑर्गेनिक है और पूरी तरह से केमिकल फ्री है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, फिर आप जिस रंग का चाहें उस रंग का इस्तेमाल कर के होली खेल सकते हैं.

हरा और नीला रंग ज्यादा खतरनाक क्यों है

ऐसे तो होली खेलते वक्त आप किसी भी रंग का इस्तेमाल करें, लेकिन उसे किसी पर डालते वक्त इस बाक का ख्याल जरूर रखें कि रंग उसके आंखों में ना चला जाए. अगर रंग या गुलाल किसी की आंखों में चला गया तो फिर वह सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है. लेकिन अगर ये रंग नीला-हरा है और यह आपकी आंखों में चला जाए तो फिर आपके आंखों की स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि हरा और नीला रंग बनाने में सबसे ज्यादा रासायनिक तत्वों का इस्तेमाल होता है.

इन रंगों में इस्तेमाल होता है घातक केमिकल

आपको जानकर हैरानी होगी कि ज्यादातर हरे रंग को बनाने के लिए मैलाकायडडाई का इस्तेमाल किया जाता है. कई बार रंग को ज्यादा गाढ़ा करने के लिए मैलाकायडडाई का इस्तेमाल ज्यादा कर दिया जाता है, जो हमारी सेहत के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक होता है. आपको बता दें मैलाकायडडाई का इस्तेमाल मुख्यत: कपड़ों को रंगने के लिए किया जाता है. अगर यह केमिकल किसी भी रूप में आपकी आंखों में चला जाए तो इससे आपकी आंखों के कार्निया को खतरनाक नुकसान हो सकता है.

होली में सबसे ज्यादा होती है आखों को समस्या

विशेषज्ञों का मानना है कि होली के दौरान सबसे ज्यादा समस्या लोगों को आंखों में रंग जाने को लेकर होती है. होली की शाम या होली के बाद जितने भी मरीज रंगों से होने वाली समस्या लेकर हॉस्पिटल पहुंचते हैं, उनमें से ज्यादातर की एक जैसी ही समस्या होती है कि उनकी आंखों में रंग चला गाया जिसके बाद से उन्हें आंखों में दर्द हो रहा है और आंखें लाल हो गई हैं. दरअसल, जब आपकी आंखों में कोई खतरनाक रंग चला जाता है और वह कुछ देर तक आंखों में रह जाता है तो आपको कंजेक्टिवल एडिमा होने का खतरा रहता है. इसलिए अगर आपकी आंखों में रंग होली खेलते वक्त चला जाए तो सबसे पहले आप अपनी आंखों को पानी से धुलें और अगर फिर भी ना ठीक हो आपकी समस्या तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

ये भी पढ़ें: जूतामार से लेकर छतरी होली तक... भारत में इन अनोखे तरीकों से खेली जाती है HOLI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
देश में आखिरी बार किस महिला को मिला था मृत्यु दंड, यहां जानें
देश में आखिरी बार किस महिला को मिला था मृत्यु दंड, यहां जानें
गुरुग्राम में 100 करोड़ के फ्लैट ट्रेंड में, इतने में और क्या क्या खरीद सकते हैं आप
गुरुग्राम में 100 करोड़ के फ्लैट ट्रेंड में, इतने में और क्या क्या खरीद सकते हैं आप

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget