एक्सप्लोरर

जानवर की तरह दिखते हैं ये पौधे, कई पौधों के फूल देखकर डर जाते हैं लोग

पृथ्वी पर लाखों प्रजाति के पेड़-पौधे पाए जाते हैं. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके फूल दिखने में जानवर की तरह होते हैं. जिसे देखकर लोग डर भी जाते हैं.

पृथ्वी पर लाखों प्रजाति के पेड़-पौधे पाए जाते हैं. सभी पेड़-पौधों की अपनी अलग-अलग बनावट और खासियत होती है. इनमें से कुछ पौधों का इस्तेमाल दवाई बनाने में भी किया जाता है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताऊंगा जिनको देखकर आप डर जाएंगे. जी हां इन पौधों की बनावट ऐसी है कि कोई भी इन्हें देखकर डर जाता है. 

पेड़-पौधे

दुनियाभर में पौधों की 4 लाख से अधिक प्रजातियां हैं. सभी पौधों की अपनी एक खासियत होती है. इनमें से कुछ पौधों के फूल तो एकदम जानवरों की तरह दिखते हैं. कई बार लोग इन पौधों को देखकर डर भी जाते हैं, क्योंकि इनकी बनावट बेहद अलग है. 

इनमें एक पौधा ड्रैकुला सीमिया का भी है. ड्रैकुला सीमिया के पौधे के फूलों को मंकी फेस ऑर्किड कहा जाता है. यह आमतौर पर पेरु और इक्वाडोर देशों में पाया जाता है. ये फूल अलग-अलग तरह के बंदरों जैसे दिखते हैं और आप इन फूलों में आंखें, बोहें, नाक सब देख सकते हैं. वहीं इनकी सुगंध पके संतरे जैसी होती है. यह कोई सामान्य मौसमी फूल नहीं है क्योंकि यह अपने प्राकृतिक आवास में किसी भी समय खिल सकता है.

इसके बाद ओफ्रिस एपिफेरा भी अजीब पेड़ है. ओफ्रिस एपिफेरा यूरोप और पश्चिमी एशिया में पाया जाने वाला एक बारहमासी जड़ी-बूटी वाला पौधा है, जो आमतौर पर लगभग एक फुट लंबा होता है और इसके फूलों को बी ऑर्किड के नाम से जाना जाता है. इसका कारण है कि यह फूल मधुमक्खी की तरह दिखते हैं. इन फूलों का रंग एकदम मधुमक्खी जैसा होता है और इन पर सफेद या पीली रेखाएं भी होती हैं.

इंपेतिन्स सिटासिना का पौधा भी काफी अलग दिखता है. ये थाईलैंड, बर्मा और भारत जैसे एशियाई देशों में पाए जाने वाले इंपेतिन्स सिटासिना नामक पौधे के फूल तोते की तरह दिखते हैं. इसलिए इन्हें पैरट फ्लावर बोला जाता है. ये फूल 50 सेंटीमीटर तक बढ़ते हैं और इनकी 3 पंखुड़ियां समेत 3 बाह्यदल (फूल का बाहरी हिस्सा) होते हैं. दिखने में ये फूल हल्के बैंगनी और लाल रंग के होते हैं, जो कई बार दिखने में उड़ते तोते जैसे भी लगते हैं.

कैलियाना मेजर इस पौधे के फूलों को फ्लाइंग डक ऑर्किड कहा जाता है. क्योंकि यह देखने में ऐसा लगता है जैसे बत्तख का छोटा बच्चा उड़ने की कोशिश कर रहा है. हालांकि ये फूल ऑस्ट्रेलिया के घने जंगलों में होते हैं. इसका कारण है कि इस फूल को उगाने के लिए एक खास तरह की फंगस की आवश्यकता होती है. ये फंगस सिर्फ ऑस्ट्रेलियन जंगलों में ही पाया जाता है.
क्रिस्टिया वेस्परटिलियोनिस पौधे के फूलों को बटरफ्लाई विंग के नाम जाता है. बता दें कि उड़ती हुई तितलियों के झुंड की तरह दिखने वाला बटरफ्लाई विंग दक्षिण पूर्व एशिया का एक दुर्लभ उष्णकटिबंधीय फूल है. ये 60 से 120 सेंटीमीटर तक लंबा हो सकता है.

ये भी पढ़ें: ये है दुनिया का सबसे बड़ा वैक्यूम क्लीनर, एक बार में कम करता है इतना प्रदूषण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget