एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री मोदी के काफिले में चलती हैं ये कारें- जिस कार में रहते हैं सवार उसकी खूबी जान चौंक जाएंगे आप

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में दुनिया की आधुनिक कारें शामिल होती है. चलिए जानते हैं कि उनके काफिले में शामिल गाड़ियों की विशेषता क्या है. पीएम मोदी किस गाड़ी का उपयोग करते हैं.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं और उनकी सुरक्षा देश की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उनके काफिले में शामिल कारें न केवल आधुनिक तकनीक का प्रतीक हैं, बल्कि दुनिया की सबसे सुरक्षित वाहनों में से एक मानी जाती हैं. चलिए जानते हैं कि पीएम मोदी के काफिले में कौन-कौन सी कारें शामिल होती हैं.

पीएम मोदी के काफिले में शामिल कारें

पीएम मोदी के काफिले में शामिल कारें बुलेटप्रूफ, ब्लास्ट-प्रूफ और अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस होती हैं. जो हर संभावित खतरे से प्रधानमंत्री की रक्षा करती हैं. आइए, जानते हैं पीएम मोदी के काफिले की प्रमुख कारों और उनकी खासियतों के बारे में.

मर्सिडीज-मेबैक S650 गार्ड 

पीएम मोदी की सबसे प्रमुख कार मर्सिडीज-मेबैक S650 गार्ड है. जिसे 2021 में उनके काफिले में शामिल किया गया. इस कार की बनावट किसी अभेद्य किले की तरह है जो दुश्मन की साजिश को नाकाम करे में सक्षम है. इसकी अनुमानित कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये है. यह कार VR10 स्तर की सुरक्षा प्रदान करती है, जो दुनिया की सबसे ऊंची बुलेटप्रूफ रेटिंग है. यह कार AK-47 की गोलियों, हैंड ग्रेनेड और 15 किलोग्राम टीएनटी विस्फोट को भी झेल सकती है. इसमें बुलेटप्रूफ ग्लास, ब्लास्ट-प्रूफ चेसिस और इन-बिल्ट ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम जैसी सुविधाएं हैं, जो इसे एक चलता-फिरता अभेद्य किला बनाती हैं. 

रेंज रोवर सेंटिनल

रेंज रोवर सेंटिनल पीएम मोदी के काफिले की एक और महत्वपूर्ण कार है, जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये है. पीएम मोदी अक्सर इसी कार से सफर करते हैं. यह 5.0-लीटर सुपरचार्ज्ड V8 इंजन से लैस है, जो 375 bhp की शक्ति देता है यह कार विस्फोट और गोलीबारी से बचाव के लिए डिजाइन की गई है. यह कार किसी हमले में टायर के क्षति पहुंचने के बाद भी बहुत आराम से 100 किमी से अधिक दूरी तक चल सकती है. खराब पानी, कीचड़ और पत्थर भरे रास्ते भी इस कार के लिए बाधा नहीं बन सकते हैं.

टोयोटा लैंड क्रूजर

टोयोटा लैंड क्रूजर भी पीएम के काफिले का हिस्सा है, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक है. यह बुलेटप्रूफ प्लेटिंग और ग्लास से सुसज्जित है, साथ ही इसमें ब्लास्ट प्रोटेक्शन तकनीक भी है. इसकी ऑफ-रोड क्षमता और मजबूत बनावट इसे वीआईपी मूवमेंट्स के लिए आदर्श बनाती है.

बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज 

ये हाई सिक्योरिटी कार लंबे समय से पीएम के काफिले का हिस्सा रही है. इस कार में ऐसे सेंसर दिए गए हैं जो लगभग 500 मीटर पहले ही बम या मिसाइल का पता लगा लेता है. यह कार AK-47 और हैंड ग्रेनेड हमलों से सुरक्षा प्रदान करती है. साथ ही इसमें पंचर-प्रूफ टायर और इमरजेंसी ऑक्सीजन टैंक जैसे फीचर्स हैं.

इसे भी पढ़ें- क्या इलेक्ट्रिक कार भी 15 साल बाद हो जाती है एक्सपायर, इसके लिए क्या हैं नियम?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget