एक्सप्लोरर

हादसा न हो इसके लिए ये सड़क खुद बजाती है हॉर्न! विदेश में नहीं, अपने देश में है ये अनोखी रोड

वैसे तो रोड पर चलते हुए हमें सावधानी बरतने की जरूरत होती है. मोड आदि पर हादसा न हो, इसके लिए हॉर्न बजाना होता है. लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी सड़क के बारे में बताएंगे जो खुद हॉर्न बजाती है.

The Honking Road: दुनियाभर में ज्यादातर मौतें सड़क हादसों में ही होती हैं. पहाड़ी इलाकों और घाटियों में तीव्र मोड़ की वजह से सड़क हादसे ज्यादा होते हैं. अगर आप कभी बस या अपनी गाड़ी से सड़क के रास्ते गए होंगे तो आपने खुद भी देखा होगा कि कैसे लोग मोड़ से अचानक कार निकालते हैं. कभी-कभी इस लापरवाही के कारण उनकी गाड़ी सामने से आ रही गाड़ी एकदम से टकरा जाती है और भयंकर हादसा हो जाता है.

हॉर्न बजाने के बाबजूद भी लोग ध्यान नहीं देते हैं और सड़क हादसों का शिकार हो जाते हैं. लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी सड़क के बारे में बताएंगे, जहां गाड़ी नहीं बल्कि खुद सड़क हॉर्न बजाती है. जी हां, ये शायद सड़क पर चल रहे लोगों के लिए ही अच्छा है और इससे सड़क हादसों को रोकने में भी मदद मिल रही है. इस आर्टिकल में बताते हैं कि कैसे ये सड़क फंक्शन करती है.

यहां है ये फैसिलिटी

घाटियों में होने वाले सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम और लिओ बर्नेट ने साल 2017 में एक खास आइडिया लांच किया था. इसमें गाड़ी के हॉर्न बजाने की जगह सड़क के हॉर्न बजाने का सिस्टम डेवलप किया गया है. इस तकनीक को टेस्ट करने के लिए सबसे पहले जम्मू और श्रीनगर को जोड़ने वाले एनएच-1 पर शुरू किया गया था.

सफल तरीके से शुरू की गई तकनीक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनएच-1 पर इस तकनीक के सफल तरीके से शुरू होने के बाद से यहां हादसों में कमी आई है. जानकारी के मुताबिक अब इस तकनीक को देश की कई अन्य सड़कों पर लगाने की प्लानिंग भी चल रही है. एक रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्ट पोल्स लगाने से एनएच-1 पर हादसों में काफी कमी आई हैं.

सड़क खुद बजाती है हॉर्न

गौरतलब है कि घाटियों में रास्ते बेहद घुमावदार होते हैं. ऐसे में मोड़ पर गाड़ी घुमाने पर दूसरी तरफ से आ रही गाड़ी दिखती नहीं है या फिर कई बार ड्राइवर ऐसे मोड़ पर हॉर्न बजाना भी भूल जाते हैं. ऐसे में हादसे की संभावना बढ़ जाती है. इन्ही समस्याओं से निपटने के लिए यहां सड़क पर मोड़ के पास स्मार्ट लाइफ पोल्स लगाए गए हैं. गाड़ी जैसे ही इन पोल्स के पास पहुंचती है तो सड़क से आवाज आने लगती है, जिससे ड्राइवर पहले से ही सावधानी बरत लेते हैं.

यह भी पढ़ें - जब सरकार फिल्म को टैक्स फ्री करती है तो क्या सस्ती हो जाती है टिकट? कितना पड़ता है असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Teesta River Project: बांग्लादेश ने चीन को सौंपा तीस्ता प्रोजेक्ट, जानें यह भारत के लिए कितना खतरनाक?
बांग्लादेश ने चीन को सौंपा तीस्ता प्रोजेक्ट, जानें यह भारत के लिए कितना खतरनाक?
दिल्ली का जंतर-मंतर कैसे बना लोकतंत्र की आवाज, सबसे पहले यहां कौन सा आंदोलन हुआ था?
दिल्ली का जंतर-मंतर कैसे बना लोकतंत्र की आवाज, सबसे पहले यहां कौन सा आंदोलन हुआ था?
Plastic Currency Note Cost: प्लास्टिक के नोट बनाने में कितना पैसा होगा खर्च, जानें 10 रुपये का नोट कितने में बनेगा?
प्लास्टिक के नोट बनाने में कितना पैसा होगा खर्च, जानें 10 रुपये का नोट कितने में बनेगा?
Sonam Wangchuk Hunger Strike: अन्ना हजारे कैसे 12 दिन में घुटनों पर ले आए थे UPA सरकार, क्यों इतना सफल रहा था आंदोलन?
अन्ना हजारे कैसे 12 दिन में घुटनों पर ले आए थे UPA सरकार, क्यों इतना सफल रहा था आंदोलन?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget