एक्सप्लोरर

Tenants Rights: किराए के घर में रहते हैं? मकान मालिक करे परेशान तो इन अधिकारों का करें इस्तेमाल

अगर आप किराए पर घर लेते हैं तो इसके साथ आपको कुछ अधिकार भी मिलते हैं, जिनके इस्तेमाल से आप मकान मालिक की अनुचित दखलंदाजी को रोक सकते हैं.

Renting Rules: अगर आप किसी मकान में किरायेदार के तौर पर रहते हैं तो किराएदार (Tenant) के रूप में आपको कुछ महत्वपूर्ण कानूनी अधिकार भी मिलते हैं. सन 1948 में मकान मालिक और किराएदार, दोनों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए एक केंद्रीय किराया नियंत्रण अधिनियम बनाया गया था. अगर आपका मकान मालिक (Landlord) आपको कभी बिना वजह परेशान करे तो आप अपने इन अधिकारों का इस्तेमाल कर सकते हैं. ध्यान रहे, मकान किराए पर लेते समय उसका लिखित एग्रीमेंट जरूर करा लें. अगर मकान मालिक कभी आपको परेशान करता है तो आप उसके खिलाफ अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

मकान मालिक से मांग सकते हैं ये सुविधाएं
आप अपने मकान मालिक से पीने के साफ पानी, बिजली कनेक्शन और पार्किंग जैसी जरूरी सुविधाओं की मांग कर सकते हैं. मकान मालिक आपको इन चीजों के लिए मना नहीं कर सकता है.

मकान मालिक अचानक नहीं बढ़ा सकता किराया
मकान मालिक अपनी मनमानी से मकान का किराया नहीं बढ़ा सकता है. किराया बढ़ाने के लिए मकान मालिक को कम से कम 3 महीने पहले नोटिस देना होता है. इसके अलावा, वह सिर्फ वही किराया वसूल कर सकता है जो बाजार की दरों और संपत्ति के मूल्य ह्रास को जोड़कर बनता होगा.

बिना वजह घर से नहीं निकाल सकता

मकान मालिक आपको बिना अनुचित कारण किराए के घर से नहीं निकाल सकता है. किराएदार को घर से निकालने के लिए मकान मालिक को कम से कम 15 दिन का नोटिस देना होगा. हालांकि, अगर आपने पिछले 2 महीने का किराया नहीं चुकाया हो, किराए के मकान में आप गैर कानूनी काम, कमर्शियल काम करते हैं या फिर मकान को नुकसान पहुंचाते हैं तो मकान मालिक आपको बाहर कर सकता है.

प्राइवेसी का अधिकार
अगर आपका मकान मालिक आपसे बिना पूछे आपके किराए के घर में घुसता है तो आप उसको रोक सकते हैं. उसे घर में आने से पहले आपसे अनुमति लेनी होगी. बता दें कि मकान मालिक बिना वजह आपको डिस्टर्ब नहीं कर सकता है.

सिक्योरिटी मनी को लेकर अधिकार
मकान किराए पर लेते समय अगर मकान मालिक आपसे सिक्योरिटी मनी जमा कराता है तो किराए का मकान छोड़ने के एक महीने बाद तक उसे वो पैसा वापस करना होगा. इसके अलावा आप बकाया में भी अपना सिक्योरिटी मनी का पैसा एडजस्ट कर सकते हैं.

किराएदार का वारिस कौन होगा?
किराए के मकान में अगर किसी किराएदार की अचानक मौत हो जाती है और वह किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था तो इस स्तिथि में मकान मालिक उसके परिवार को बाहर नहीं निकाल सकता है. ऐसी परिस्थिति में मकान मालिक को शेष अवधि के लिए एक नया एग्रीमेंट करना होगा.

यह भी पढें -

क्या आप भी रात में अक्सर नींद में डर जाते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget