एक्सप्लोरर

किन टीचर्स ने औरंगजेब को दी थी तालीम, उन्हें कितनी मिलती थी सैलरी?

मुगलों के काल में भी गुरुओं के सम्मान की परंपरा रही है. शिक्षक दिवस के मौक पर चलिए जानते हैं कि मुगल बादशाह औरंगजेब जिसे तानाशाह माना जाता था आखिर उसने किन शिक्षकों से तालीम ली थी.

हर साल 5 सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस मनाया जाता है. यह दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जो एक महान शिक्षक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति थे. आज हम एक ऐतिहासिक शख्सियत, मुगल बादशाह औरंगजेब की शिक्षा और उसके शिक्षकों के बारे में आपको बताएंगे. चलिए जानते हैं कि किन टीचर्स ने औरंगजेब को तालीम दी थी उन्हें कितनी सैलरी मिलती थी.

औरंगज़ेब की शिक्षा 

औरंगजेब का जन्म 4 नवंबर 1618 को गुजरात के दोहद में हुआ था. वह मुगल सम्राट शाहजहां और मुमताज महल का पुत्र था. उसकी प्रारंभिक शिक्षा उसके बचपन में नूरजहां की देखरेख में शुरू हुई. मुगल काल में मुगल शहजादों को हर तरह की शिक्षा दी जाती थी. मुगलकाल में शिक्षा का दायरा बहुत व्यापक था. शहजादों को बचपन से ही कुरान, हदीस और इस्लामी कानूनों की शिक्षा दी जाती थी. साथ ही उन्हें फारसी और अरबी साहित्य पढ़ाया जाता था. लेकिन यह केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं था. उन्हें युद्ध कला, घुड़सवारी, तलवारबाजी और शासन चलाने की बारीकियां भी सिखाई जाती थीं.

कौन थे औरंगजेब के गुरु

औरंगजेब के प्रमुख शिक्षकों के नाम इतिहास में स्पष्ट रूप से उल्लेखित नहीं हैं, लेकिन मुगल दरबार में उस समय विद्वानों और उस्तादों की एक पूरी परंपरा थी. माना जाता है कि उन्हें मौलवियों, सूफी संतों और विद्वानों ने पढ़ाया. औरंगजेब को फारसी और इस्लामी कानूनों की शिक्षा देने के लिए दरबार में विद्वानों का एक समूह नियुक्त था. इस्लाम को लेकर औरंगजेब कट्टर था पर इस्लामी विद्वानों, सूफी संतों और आध्यात्मिक मार्गदर्शकों से प्रभावित रहता था. उस पर सबसे अधिक प्रभाव डाला सूफी संत सैयद जैनुद्दीन शिराजी ने, जिनको वह अपना आध्यात्मिक गुरु मानता था. औरंगजेब की पढ़ाई में युद्ध कौशल, सैनिक रणनीति, प्रशासन, इस्लामी शिक्षा के साथ-साथ तुर्की और फारसी साहित्य भी शामिल थे.

शिक्षकों का वेतन
उस दौर में शिक्षकों का वेतन नकद धनराशि के बजाय अक्सर जागीरों, उपहारों या सम्मान के रूप में दिया जाता था. मुगल काल में विद्वानों और शिक्षकों को दरबार में उच्च सम्मान मिलता था. 

इसे भी पढ़ें-Teacher’s Day 2025: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस, जानिए इसका इतिहास और महत्व

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Qatar Former Emir Net Worth: ब्रिटेन की महारानी से कई गुना अमीर थे कतर के अमीर, जानें उनके पास थी कितनी दौलत?
ब्रिटेन की महारानी से कई गुना अमीर थे कतर के अमीर, जानें उनके पास थी कितनी दौलत?
US Bases Iran: ईरान के आस-पास अमेरिका के कितने मिलिट्री बेस, इन पर ही क्यों हमला कर रहा तेहरान?
ईरान के आस-पास अमेरिका के कितने मिलिट्री बेस, इन पर ही क्यों हमला कर रहा तेहरान?
CJI Abuse: सुप्रीम कोर्ट में जज के सामने CJI को दी गाली, इस मामले में कितनी हो सकती थी सजा?
सुप्रीम कोर्ट में जज के सामने CJI को दी गाली, इस मामले में कितनी हो सकती थी सजा?
क्या प्रधानमंत्री खुद कर सकते हैं ड्राइविंग, क्या उन्हें भी पड़ेगी ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत?
क्या प्रधानमंत्री खुद कर सकते हैं ड्राइविंग, क्या उन्हें भी पड़ेगी ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत?

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget