एक्सप्लोरर

अंतरिक्ष में ग्रेविटी तो है नहीं, फिर स्पेस में कैसे नहाते हैं एस्ट्रोनॉट? ये तरीका आपको भी शानदार लगेगा

जब एस्ट्रोनॉट पृथ्वी से अंतरिक्ष पर जाते हैं तो लंबे समय तक वहां रहते हैं. इस दौरान कैसे एस्ट्रोनॉट वहां पर नहाते हैं. अंतरिक्ष को लेकर अधिकांश लोगों के मन में बहुत सारे सवाल होते हैं.

अंतरिक्ष पूरी तरह से रहस्यमयी है. अंतरिक्ष को लेकर लोगों में कई बात जानने की उत्सुकता रहती है. कई देश अंतरिक्ष में अलग-अलग खोज के लिए अपने एस्ट्रोनॉट भेजते हैं. वहां उन्हें पृथ्वी से काफी अलग माहौल और परिस्थितियां मिलती हैं. इतना ही नहीं अंतरिक्ष के सफर में उन्हें बहुत सारी कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ता है. कभी ना कभी आपके मन में ये भी सवाल आया होगा कि अंतरिक्ष में एल्ट्रोनॉट नहाते कैसे हैं. आज हम आपको इस सवाल का जवाब देंगे. 

 पानी का उपयोग मुश्किल

ये बात सच है कि एस्ट्रोनॉट पृथ्वी की तरह अंतरिक्ष में पानी का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण की कमी की वजह से काफी कम पानी का इस्तेमाल किया जाता है. जानकारी के मुताबिक एस्ट्रोनॉट नहाने के लिए अपने शरीर को गीले तौलिये से पोछते हैं. इसके अलावा अपने बालों को पानी रहित शैंपू से धोते हैं. इस शैंपू में पानी का काफी कम या बिल्कुल नहीं के बराबर इस्तेमाल होता है. वहीं शैंपू में कोई झाग नहीं होता है, क्योंकि झाग अंतरिक्ष शटल के अंदर बिखर सकता है. 

लिक्विड सोप 

इसके अलावा जब अंतरिक्ष यात्रियों को अपने हाथ या चेहरे को साफ करना होता है तो वे लिक्विड सोप वाले गीले तौलिये का इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा वे खुद को सुखाने के लिए सूखे तौलिये का उपयोग करते हैं. 

कम विकल्प 

नासा के शुरुआती दिनों में जेमिनी और अपोलो मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों के पास बहुत कम विकल्प थे. लेकिन तौलिये, साबुन और पानी के साथ स्पंज स्नान कर सकते थे. लेकिन उस वक्त छोटे कैप्सूलों में पानी बहुत सीमित मात्रा में होता था. 1960 के दशक में इन अंतरिक्ष यात्रियों ने वास्तव में अपने कपड़े भी नहीं बदले थे. लेकिन जब अंतरिक्ष स्टेशन स्काईलैब कक्षा में था, तो उसमें शॉवर की व्यवस्था थी. इसमें अंतरिक्ष यात्री अपने ऊपर लिक्विड साबुन लगा लेते थे और फिर ट्यूब के अंदर एक नली और शॉवरहेड के माध्यम से आने वाले मात्र 12 कप (2.8 लीटर) दबाव वाले पानी से इसे धो देते थे. 

अब विकल्प ज्यादा

बता दें कि पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ने शॉवर लेने की स्थिति में सुधार किया है. जानकारी के मुताबिक सारा पानी छोटी-छोटी थैलियों में दिया जाता है. इसके अलावा जो भी पानी उनकी त्वचा पर लग जाता है, वह बूंदों के रूप में चिपक जाता है. सफाई के लिए अंतरिक्ष यात्री साबुन, साथ ही थैली से थोड़ा सा पानी और शैंपू का उपयोग करते हैं. बता दें कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन प्रणाली अब नहाने से लेकर पेशाब करने तक पानी की हर बूंद को पुनः प्राप्त करती है, फिर इसे साफ करती है और इसका पुन: उपयोग करती है.

ये भी पढ़ें: भारत की सबसे बड़ी जेल कौन-सी है, एक साथ रह सकते हैं इतने कैदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
1 साल शांति की शर्त तोड़ दें दीपके-रांका और सौरव तो क्या होगा? जानें नियम
1 साल शांति की शर्त तोड़ दें दीपके-रांका और सौरव तो क्या होगा? जानें नियम

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget